नाहन,( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा एक व दो दिसम्बर, 2023 समूचे प्रदेश में राजस्व लोक अदालत के रुप में मनाया जाना प्रस्तावित है। इसके अन्तर्गत जिला सिरमौर की सभी तहसील व उप तहसील स्तर पर उपरोक्त तिथियों में सभी प्रकार के तकसीम व इन्तकालों के लम्बित मामलों की सुनवाई की जाएगी। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने प्रदान की है। सुमित खिमटा ने जिला के सभी लोगो से आह्वान किया है कि उपरोक्त तिथियों को अपने तकसीम व इन्तकालों के लम्बित मामलों के निपटारा हेतु सम्बन्धित एस.डी.एम., तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं ग्रामीण राजस्व अधिकारी (पटवारी) से…
Author: Himachal Varta
श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( रंजना शर्मा)अन्तर्राष्ट्रीय मेला श्री रेणुका जी में दूसरे दिन हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र रेणुका जी झील एकादशी पर शाही स्नान किया। यह न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि बाहरी राज्यों से भी भारी तादाद में श्रद्धालु स्नान करने पहुंचे। पवित्र रेणुका झील में सुबह करीब 4:00 बजे शाही स्नान शुरू हुआ जिसके बाद भारी संख्या में लोग यहां शाही स्नान करने पहुंचे। रेणुका झील में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।श्रद्धालुओं का कहना है कि एकादशी के दिन यहां स्नान करना बेहद शुभ है ऐसी मानता है कि आज के…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) सिरमौर जिला में 21 नवम्बर से प्राम्भ ‘‘हमारा संकल्प विकसित भारत‘‘ कार्यक्रम के तहत गत सांय कार्यक्रम के केन्द्रीय जिला प्रभारी प्रमोद कुमार (आईआरएस) ने सभी सम्बन्धित विभागों के प्रभारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बैठक में इस कार्यक्रम के सम्बन्ध में विभागवार विस्तार से चर्चा की और सभी विभागों को इस आयोजन के दौरान ग्रास रूट लेवल तक केन्द्र प्रायोजित योजनाओं की जानकारी स्थानीय लोगों तक पहुंचाने का आग्रह किया।प्रमोद कुमार ने कहा कि यह अभियान विभिन्न स्थानों पर एक साथ चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- डॉ.यशवंत सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय, नाहन के वाणिज्य विभाग के छात्रों ने निदेशक आईआईएम सिरमौर, डॉ. प्रफुल्ल वाई अग्निहोत्री की पहल पर अपने शिक्षकों, प्रोफेसर कमल डोगरा और प्रोफेसर शीबा के साथ प्रीमियम प्रबंध संस्थान आईआईएम सिरमौर का दौरा किया। जहां छात्रों को आईआईएम के शिक्षकों और छात्रों के साथ बातचीत करने का अवसर मिला। प्रशासक ज्योत्सना गौतम ने परिसर में छात्रों का स्वागत किया और विभिन्न विभागों के अध्यक्षों से छात्रों का परिचय कराया। आईआईएम सिरमौर में प्रवेश की चेयरपर्सन डॉ. अद्वैतi राजेंद्र ने भारत में विभिन्न आईआईएम में प्रवेश की प्रक्रिया…
श्री रेणुका जी,( हिमाचल वार्ता न्यूज)( रंजना शर्मा) सिरमौर जिला का ऐतिहासिक व उत्तर भारत में ख्याति प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले का शुभारम्भ आज बुधवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया। इस अवसर पर उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान भी साथ रहे। कुलदीप सिंह पठानिया ने गिरि नदी के तट पर भगवान परशुराम की पालकी को कांधा दिया और शोभा यात्रा में भाग लिया तथा इसके पश्चात उन्होंने भगवान परशुराम मंदिर और माता रेणुका जी मंदिर में शीश नवाया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई विकासात्मक प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। उन्होंने रेणुका…
बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल के ठंडे इलाकों में पलने वाली ट्राउट का कोलडैम जलाशय में केज कल्चर के तहत सफल ट्रायल के बाद अब इसका उत्पादन बड़े स्तर पर करने की तैयारी है। इस बाबत जल्द ही कार्ययोजना तैयार की जाएगी। सचिव रूरल डिवेलपमेंट, मत्स्य एवं तकनीकी शिक्षा प्रियंतू मंडल ने विभाग के अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी किए है। बिलासपुर विजिट में सचिव ने निदेशालय के अधिकारियों के साथ रिव्यू मीटिंग के बाद बंदला में स्थापित हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज का भी विजिट किया और निर्माणाधीन स्ट्रक्चर को तय अवधि में पूरा करने के लिए निर्देशित किया। सचिव पिछले…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- दशमेश सेवा सोसायटी के प्रयासों से समाज सेवा में एक सराहनीय पहल की गई हैं । लाइफ केयर फाउंडेशन के सौजन्य से नाहन में चैरिटेबल लेबोरेटरी का आज शुभारंभ हुआ है । कार्यक्रम में शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की । सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज लाइव केयर फाउंडेशन द्वारा स्थापित की गई चैरिटेबल लैबोरेट्री का शुभारंभ किया । इस लेबोरेटरी में कम दामों पर लोगों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगीमीडिया से बात करते हुए सांसद सुरेश कश्यप ने लाइव केयर फाउंडेशन को…
नाहन, (हिमाचल वार्ता न्यूज) उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्ष वर्धन चौहान के 21 नवम्बर और 22 नवम्बर 2023 के सिरमौर प्रवास में आंशिक संशोधन हुआ है। संशोधित प्रवास कार्यक्रम के अनुसार उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान 21 नवम्बर सांय 7.00 नाहन पहुंचेगे और जन समस्यायें सुनेंगे। हर्ष वर्धन चौहान 22 नवम्बर देापहर 12.30 बजे अतंराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के शुभारम्भ समारोह में भाग लेंगे। उद्योग मंत्री के प्रवास के दौरान विभिन्न पंचायत प्रतिनिधि और कांग्रेस पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी प्रदान की है।