नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):- गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के लिए भिन्न-भिन्न अंतर्सदनीय प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा तीसरी से कक्षा पाँचवी तक के विद्यार्थियों के लिए ‘मेंटल हेल्थ’ विषय पर लघुनाटिका तथा कक्षा नवीं से बारहवीं के छात्रों के लिए विलियम शेक्सपियर के प्रसिद्ध नाटकों का मंचन किया गया। सभी विद्यार्थियों ने इस प्रतिस्पर्धा में हर्षोल्लास के साथ भाग लिया और पूर्ण आत्मविश्वास के साथ अपना-अपना किरदार निभाया। प्रधानाचार्या लखविंदर कौर अरोड़ा ने विद्यार्थियों को बताया कि मानसिक स्वास्थ्य रचनात्मक जीवन को जीने की क्षमता और जीवन की अनिवार्य चुनौतियों से निपटने के लचीलेपन को…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):- डॉईट नाहन में अध्यापकों को प्रशिक्षण देने वाले प्रवक्ताओं के क्षमता निर्माण हेतू स्टार प्रोजेक्ट के तहत पाँच दिवसीय कार्यशाला के तीसरे दिन स्त्रोत व्यक्ति डॉ ईश्वर दास राही ने अपनी सिंगापूर शैक्षणिक भ्रमण के अनुभव साझा किए। उन्होंने साथी प्रवक्ताओं को बताया कि किस तरह से सिंगापूर के नागरिकों के अंदर स्वानुशासन है और वे लोग अपने राष्ट्र को केंद्र में रख कर अपनी हर गतिविधि को अंजाम देते है। उन्होंने 21वीं सदी की शैक्षणिक पैड़ागोजी के अंतर्गत एक्सप्रिएंसियल लर्निंग पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने एक्सपरियंसीयल लर्निंग क्या है? इसके कितने प्रकार और प्रविधियां और…
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) एस.डी.एम. एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी नाहन सलीम आजम ने बताया कि लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत सभी कर्मचारियों का डाटा ‘‘डिस्ट्रिक्ट इन्फोरमेशन सिस्टम फॉर इलैक्शन’’ (डाईस) वैब एप्लीकेशन पर डालना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि डाईस वैब एप्लीकेशन में अपलोड डाटा के आधार पर ही कर्मचारियों की निर्वाचन सम्बन्धी डियुटियां लगाई जायेंगी। एस.डी.एम. सलीम आजम आज गुरूवार को उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में निर्वाचन विभाग द्वारा आयोजित नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत विभिन्न विभागों के आहरण एवं वितरण अधिकारियों (डीडीओ) के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे।एसडीएम ने कहा कि सभी विभागों…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं संगड़ाह उपमंडल के सेंज घाट में बीते शाम एक सड़क हादसा पेश आया है। कार दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोग घायल हुए है।जानकारी अनुसार संगडाह से हरिपुरधार की तरफ जा रही एक कार सेंज घाट पहुंचते ही कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार तीन लोग घायल हुए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत संगडाह अस्पताल लाया गया। घायलों की पहचान विवेक राणा (26), कमेश्वर छिंटा (33), मंजू (49) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कार दुर्घटनाग्रस्त होने के…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति की बैठक का आयोजन किया गया। अनुपम कश्यप ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में मीडिया प्रमाणन और निगरानी समिति द्वारा सभी समाचार पत्रों, टीवी, रेडियो, ई-पेपर, सोशल मीडिया, बल्क संदेश आदि से प्रकाशित एवं प्रसारित होने वाले विज्ञापनों और पेड न्यूज पर कड़ी नजऱ रखी जा रही है। इसके लिए एमसीएमसी कंट्रोल रूम उपायुक्त कार्यालय में स्थापित किया गया है, जोकि 24&7 कार्यरत है। उन्होंने राजनीतिक दलों से आए आईटी सेल के प्रतिनिधियों से आग्रह…
पांवटा साहिब (हिमाचल वार्ता न्यूज)वन मंडल पांवटा साहिब के वन परिक्षेत्र गिरी नगर द्वारा वन मंडल स्तर पर वनों के अग्नि से बचाने एवं मानव हाथी संघर्ष जागरूकता अभियान के तहत हर वर्ष की भांति क्रिकेट प्रतियोगिता तीसरा संस्करण आयोजित किया जा रहा है यह आयोजन वन अग्नि एवं मानव हाथी संघर्ष क्रिकेट प्रतियोगिता दिनांक 27-03-24से29-03-24तक मंदिर बांडीवाला ग्राम के नजदीक कोलर मैदान में आयोजित किया जा रहा है इस प्रतियोगिता में वन मंडल पांवटा साहिब के हर परिक्षेत्र के ग्राम से तीन तीन टीमें भाग ले रही है जिसमें कुल टीमों की संख्या 16 है प्रतियोगिता में आये सभी…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई मामले में पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामला पांवटा साहिब के भांटावाली गाँव का है। यहाँ दुगल सिंह पुत्र गंगा राम निवासी गाँव भांटावाली ने पुलिस थाना पांवटा साहिब को दी गई शिकायत में बताया कि 21 मार्च की रात उन्ही के गांव का युवक विरेन उर्फ़ गुलू भजन लाल के घर पहुंचा।किसी बात को लेकर वीरेन की भजन लाल के साथ कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी इस…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( संजय सिंह)अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल.आर. वर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा समस्त स्वास्थ्य संस्थानों में रोगियों को उपलब्ध करवाई जा रही उच्च एवं गुणात्मक स्वास्थ्य सुविधाओं की निगरानी के लिए जिला गुणवत्ता आश्वासन समिति का गठन किया गया है। यह समिति जिला के स्वास्थ्य संस्थानों में गुणात्मक स्वास्थ्य सेवाओं पर लगातार निगरानी बनाये रखती है और समय-समय पर अपनी रिपोर्ट भी प्रस्तुत करती है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी आज बुधवार को नाहन में स्वास्थ्य संस्थानों एवं अस्पतालों में गुणात्मक स्वास्थ्य सेवाआंे की उपलब्धता की निगरानी के लिए गठित जिला गुणवत्ता आश्वासन समिति की बैठक…