Author: Himachal Varta

शिमला( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र धर्मशाला में होना है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र के लिए पूरी तरह से तैयार है। प्रदेश सरकार की ओर से शीतकालीन सत्र करवाने के लिए दो प्रस्ताव विधानसभा सचिवालय को भेजे गए हैं। यह बात विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने कही है। पठानिया ने कहा कि शीतकालीन सत्र करवाने को लेकर सरकार की तरफ से दो प्रस्ताव आए हैंहिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय शीतकालीन सत्र करवाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र को करवाने के लिए दो प्रस्ताव आए जिनकी तिथियां 11 से 17…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- नाहन नैहर स्वार के बीच में पढ़ने वाले सतना गांव के स्कूली बच्चों को पैदल ही स्कूल जाना पड़ा। पैदल स्कूल पहुंचने की बड़ी वजह एचआरटीसी बस सर्विस को माना जा रहा है। असल में आज वीरवार को नैहर स्वर से नाहन जाने वाली रोडवेज की बस खचाखच भरी हुई थी। यह बस जैसे ही करीब 8:15 बजे के बीच जमटा से 4 किलोमीटर पीछे सतना स्टेशन पर पहुंची तो यहां 13 सवारियां बस का इंतजार कर रही थी।चालक के द्वारा बस को स्टॉपेज पर रोका गया मगर 4-5 सवारी बिठाने के बाद परिचालक…

Read More

नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज):- अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला 2023 की तैयारियों के मद्देनजर बुधवार से व्यव्सायिक गतिविधियों के लिए रेणुकाजी विकास बोर्ड द्वारा प्लॉट आवंटन प्रकिृया को आरंभ कर दिया गया है। शुक्रवार को तहसीलदार ददाहू राजेन्द्र ठाकुर के नेतृत्व में मेला मैदान में तैयार किए कुल 520 में से पहले दिन लगभग 100 प्लॉट का आवंटन कर दिया गया है।अंतर्राष्ट्रीय रेणुकाजी मेला इस मर्तबा 22 नवम्बर से 27 नवम्बर तक आयोजित किया जा रहा हैं। जिसमें व्यव्सायिक गतिविधियों के लिए भैया दूज से प्लॉट आवंटन प्रकिृया में प्लॉट की बुकिंग के लिए व्यापारी उतरप्रदेश के सहारनपूर, उतराखंड के देहरादून,…

Read More

नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज) ओम लता कालरा, सुदंर लाल सैनी, केएस नेगी, मास्टर सोमचंद, देवी चंद शर्मा, देवी सहाय शास्त्री, यशपाल कछावा, श्याम चंद शार्म, सोम प्रकाश, प्रेमपाल चौहान, सुरेंद्र कुमार, गुरदयाल सिंह, जगमोहन वर्मा, मदन सिंह पंवार ने कहा कि दिवाली पर्व पर भी सरकार ने पेंशनरों की सुध नहीं ली।बढ़ती महंगाई में सरकार से राहत की उम्मीद थी लेकिन सरकार ने किसी प्रकार की राहत की घोषणा नहीं की। उन्होंने कहा कि संशोधित वेतनमान का भुगतान एजी कार्यालय में लटका हुआ है। पेंशनरों के चिकित्सा भत्ता बिलों के लिए बजट मुहैया नहीं करवाया जा रहा है। इससे पेंशनरों…

Read More

नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के तत्वावधान में आज गुरूवार को प्रेस क्लब नाहन में राष्ट्रीय प्रेस दिवस का आयोजन किया गया। भारतीय प्रेस परिषद द्वारा रखे गये विषय ‘‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में मीडिया’’ पर मीडिया प्रतिनिधियों ने विस्तारपूर्वक चर्चा की।प्रेस क्लब सिरमौर के अध्यक्ष शैलेन्द्र कालरा ने चर्चा में भाग लेते हुए कहा अर्टिफिशियल इंटेलीजेंस ‘‘टू वे ट्रैफिक’’ की तरह है जिसका आने वाले समय में मीडिया को फायदा और नुकसान दोनो हो सकता है। उन्होंने कहा कि अर्टिफिशियल इंटेजिलेंस (ए.आई.) वर्तमान में एक चर्चित विषय है और मीडिया में भी इसका इस्तेमाल…

Read More

पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब के रामपुर घाट में रहने वाली एक प्रवासी युवती अंशु ने फांसी का फंदा लगा कर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक अंशु रामपुर घाट में स्थित एक निजी कंपनी में पिछले एक महीने से काम कर रही थी। वह मानसिक तौर पर परेशान थी और लंबे समय से मिर्गी के दौरे पड़ने लग गए थे जिसके चलते वह डिप्रेशन में रहती थी। परिजनों से पूछताछ कर पता चला है कि अंशु ने यह खौफनाक कदम उस समय उठाया जब समय करीब 3…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के ददाहू में राह चलते एक व्यक्ति की सड़क किनारे खाई में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सुभाष चंद्र (70) निवासी यमुनानगर (हरियाणा) के रुप में हुई है।जानकारी के मुताबिक, सुभाष ददाहू से पैदल बायरी की ओर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में लडख़ड़ाकर अचानक सड़क किनारे से गहरी खाई में गिर गया। खाई में गिरने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हुआ।स्थानीय लोगों द्वारा उसे हादसे के बाद ददाहू अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद नाहन रेफर किया गया, लेकिन रास्ते…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर में उपमंडल पांवटा साहिब के रामपुरघाट क्षेत्र में युवक की हत्या के आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें 17 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। हत्याकांड मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी अब अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। मृतक की पहचान औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत राकेश कुमार के रूप में हुई है।आरोपियों की पहचान महेंद्र सिंह उर्फ गल्लू सैनी (28) पुत्र सोहन लाल निवासी बरोटीवाला पोओ शिवपुर पांवटा साहिब, सर्वजीत सिंह उर्फ सम्पी(23) पुत्र सलिंद्र सिंह निवासी पट्टी नत्था सिंह पोओ शिवपुर…

Read More