कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज)मनाली नेशनल हाई-वे जल्द ही नए स्वरूप में नजर आएगा। आपदा के दौर में बरपे जल प्रलय के चलते आधा दर्जन से अधिक साइटें नेशनल हाई-वे पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। वहां पर वर्तमान में भले ही नेशनल हाई-वे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सिंगल ट्रैक वाहनों की आवाजाही के लिए शुरू कर दिया है, लेकिन अब जल्द ही कुल्लू से मनाली नेशनल हाई-वे नए स्वरूप में नजर आएगा। इसके लिए नेशनल हाई-वे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 17 करोड़ रुपए की लागत से डीपीआर तैयार कर दी है और इसे अमलीजामा पहनाने के लिए केंद्रीय…
Author: Himachal Varta
पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- द स्कॉलर्स होम स्कूल के स्कूल प्रांगण में पूर्व छात्रों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पिछले 10 साल तक के विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया था। इस मुलाकात पर उपस्थित विद्यार्थी एवं अध्यापक गण बहुत खुश हुए और अध्यापकों ने गौरवान्वित महसूस किया कि उनके द्वारा पढ़ाए हुए बच्चे आज विभिन्न पदों तक पहुंच चुके हैं। जो विद्यार्थी इस अवसर पर नहीं पहुंच सके उन्होंने अपने संदेश अपने मित्रों और अपने अध्यापकों तक पहुंचाए जिसको सुनकर उपस्थित सभी सदस्य भाव विभोर हो गए। इस अवसर पर उपस्थित स्कूल निदेशक डॉ. नरेंद्र…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- नाहन नगर परिषद नाहन शहर की सड़कों की बिगड़ी हालत को सुधारने के लिए कमर कस चुकी है। नगर परिषद नाहन गुरुद्वारा से पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के नजदीक तक पहले चरण में सड़क की टायरिंग का काम शुरू करेगी। उसके बाद 1 दिन में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से चंबा ग्राउंड की तरफ जाने वाली सड़क पर टायरिंग का काम चलाएगी।प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर परिषद के द्वारा अंतिम दिन पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से सिंगला मार्ट तक इंटरलॉक टाइलें लगाएगी। नगर परिषद द्वारा इस कार्य को लेकर तैयारियां भी कर ली गई है। सड़क…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल के लोगों के आराध्य देव भुरेश्वर महादेव मंदिर कवागधार में दो दिवसीय मेले का आयोजन 22 व 23 नवंबर को किया जाएगा। श्री भूरेश्वर महादेव मंदिर कमेटी अध्यक्ष मदन मोहन मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले का शुभारंभ 22 नवंबर को उद्योगपति एवं समाजसेवी विनोज शर्मा करेंगे।जबकि 23 नवंबर को मेले का समापन डीसी सिरमौर सुमित खिमटा द्वारा किया जाएगा। मदन मोहन अत्री ने बताया कि मेले के दोनों दिन भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जो कि सुबह 10 से 5 बजे तक चलेगा। मेले के…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)भारत तिब्बत व्यापारिक संबंधों के प्रतीक में रूप में मनाया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय लवी मेला रामपुर संपन्न हो गया। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने लवी मेला मैदान से इस मेले के विधिवत्त समापन की घोषणा की। इस मौके पर प्रदेश के लोक निर्माण युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह, सांसद प्रतिभा सिंह, रामपुर के विधायक नंदलाल भी मौजूद रहे। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मेले और त्योहार समृद्ध भारतीय संस्कृति के प्रतीक है।प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग अंदाज से मेलों का आयोजन किया जाता है। रामपुर का अंतरराष्ट्रीय लवी…
बिलासपुर( हिमाचल वार्ता न्यूज) शक्तिपीठ श्री नयना देवी में त्योहारों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। मंगलवार को हजारों श्रद्धालुओं ने मां नयनादेवी का आशीर्वाद लिया।सुबह से ही पंजाब, हिमाचल, हरियाणा और दिल्ली से श्रद्धालु मंदिर पहुंचना शुरू हो गए थे। श्रद्धालुओं ने दर्शन के बाद प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां डालकर घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर के बाहर होमगार्ड के जवान डटे रहे। श्रद्धालुओं को छोटे-छोटे जत्थों में रोक कर धीरे-धीरे मंदिर भेजा गया। होम गार्ड सुरक्षा प्रभारी परमजीत सिंह ने बताया कि सेक्टर एक, दो, तीन, चार में होमगार्ड…
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल निर्माता डॉक्टर वाई. एस. परमार के गांव बागथन एवं गांव वासियों को सलाम व नमन करता हूं जहां से एक महान विभूति ने जन्म लिया । यह उदगार कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार ने बाल दिवस कार्यक्रम के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किये।उन्होंने उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य बनाने का श्रेय हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री डॉक्टर वाई. एस. परमार को जाता है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा प्रदान किया। उन्होंने कहा कि…
मण्डी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)मंडी शहर में जाम की समस्या परेशानी का सबब बनती जा रही है। शहर की सडक़ों पर दिन रात जाम देखने को मिल रहा है। त्योहारी सीजन के चलते यह जाम और बढ़ता जा रहा है। दीपावली, भाईदूज क े सामान की खरीददारी करने लोग मार्के ट पंहुच रहे हैं, जिस कारण यह जाम बढ़ता जा रहा है। सबसे ज्यादा समस्या रोजाना शहर काम के सिलसिले में आने जाने वाले लोगों को झेलनी पड़ रही है। सुबह और शाम के समय ये जाम दोगुना हो जाता है। जाम से गाडिय़ों को निकलने आधा से एक घंटा…