नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारग के तीन कलाकार छात्रों का चयन राज्य स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता के लिए हुआ है। सतलुज जल विद्युत निगम द्वारा प्रत्येक वर्ष ऊर्जा बचाओ अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। जिसमें प्रदेश के विद्यालयों से छात्रों के आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। इसमें दो वर्गों में पांचवीं से दसवीं तक के छात्रों में से 50-50 बेहतरीन आवेदकों का चयन कर राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए शिमला आमंत्रित किया जाता है।प्रतियोगिता में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आकर्षक नकद राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- पूरे विश्वभर में दीपों का त्यौहार मनाया जाता है। इसी कड़ी में कई जगहों पर रंगोली, साज सज्जा इत्यादि का चेलेंज भी रखा जाता हैं। पावंटा साहिब स्थित दिवाली के शुभ अवसर पर दून वैली स्कूल भट्टानवाली में रंगोली कम्पिटिशन आयोजित किया गया।जानकारी देते हुए स्कूल की प्रधानचार्य ने बताया की रंगोली कंपटीशन छात्र छात्राओं के बीच रखा गया। जिसमें सजावट और रंगोली में छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने बताया की होली हो या फिर कोई अन्य त्यौहार हो, बच्चों में प्रतिभा निखारने का एक अवसर दिया जाता हैं। जिसमें बच्चों का…
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश की जनता पिछले 10 महीने से कांग्रेस द्वारा दी गई गारंटीयों को पूरा होने का इंतजार कर रही है ।यह बात सिरमौर जिला भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने यहां जारी एक बयान में कही।राकेश गर्ग ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के नेताओं ने लोगों को गारंटीयां देकर वायदा किया था कि सत्ता में आकर इन सभी गारंटीयों को कांग्रेस पूरा करेगी। राकेश गर्ग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है वहीं कांग्रेस के नेता अब लोगों को…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)दिवाली पर्व पर आतिशबाजी और पटाखों से सुरक्षा को लेकर अग्निशमन विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। दिवाली के दौरान आगजनी की घटनाओं की संभावनाएं बढ़ जाती हैं, जिससे जन व धन के भारी नुकसान होने का अंदेशा बना रहता है। इस पर्व पर आग की ज्यादातर घटनाएं लापरवाही के कारण होती हैं। यदि सावधानियां बरती जाएं, तो इन दुर्घटनाओं से होने वाले नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। कई बार बिना सावधानी बरते आतिशबाजियों के अंधाधुंध उपयोग से खुशी का यह अवसर मातम में तब्दील हो जाता है। कुछ सावधानियां एवं…
शिमला (हिमाचल वार्ता न्यूज ) धनतेरस के शुभ अवसर पर प्रदेशभर में लगभग 250 करोड़ का कारोबार हुआ है। हालांकि आज मौसम ने प्रदेशभर में खलल डाला पर खरीददारों का उत्साह बरकरार रहा। प्रदेश के सभी बाजारों में शुक्रवार को सुबह से ही भारी भीड़ लगी रही। फेस्टिवल सीजन में नई कारों की भी जमकर बिक्री हुई। शाम को बाजार में भीड़ इतनी अधिक रही कि लोगों का इधर उधर जाना भी मुश्किल हो गया। हालांकि बरसात के दौरान भी पूरे प्रदेश में त्रासदी आई थी। सैकड़ों लोगों ने अपने आशियाने खो दिए और लोगों की जान भी गई है।…
कांगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज)विश्व की दूसरी सबसे बेहतरीन पैराग्लाइडिंग साइट कांगड़ा घाटी के बैजनाथ के बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग के अवैध ट्रेनिंग स्कूल चल रहे हैं, जिसमें दुर्घटना के बाद एक अवैध स्कूल के पकड़े जाने का मामला सामने आया है। लगातार हो रहे हादसों पर पर्यटन विभाग कांगड़ा भी सख्त हो गया है। विभाग ने अवैध ट्रेनिंग स्कूल को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं ट्रेनी पॉयलट के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में एफआईआर भी संबंधित पुलिस थाना में दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश के कांगड़ा जिला के बीड़-बिलिंग में हाल ही में…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश कॉलेज ऑफ लॉ के 30 छात्रों ने कानून विभाग के 2 शिक्षण संकाय सदस्यों के साथ केंद्रीय मॉडल जेल नाहन का दौरा किया। इस जेल यात्रा के पीछे मुख्य उद्देश्य कानून के छात्रों को जागरूक करना था। छात्रों को कानूनी प्रणाली में व्यावहारिक अंतर्दृष्टि प्राप्त करने और एक सुधारक संस्थान की गतिशीलता को समझने के लिए एक मूल्यवान अवसर प्रदान किया जा सके। सहायक प्रोफेसर अंकित ठाकुर और पूरे दौरे के दौरान सहायक प्रो. श्वेता ने सभी छात्रों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने छात्रों को बताया कि हमारी जेल प्रणाली कैसे काम…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-राजकीय महाविद्यालय कफोटा में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए कॉलेज छात्र केंद्रीय संघ (सीएससीए) का शपथ ग्रहण समारोह अयोजित किया गया। स्नातक तृतीय वर्ष की छात्रा उमा देवी को संघ की अध्यक्षा बनाया गया है। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा आरुषि को उपाध्यक्ष, बी कॉम प्रथम वर्ष के छात्र रजनीश पुण्डीर को सचिव और स्नातक प्रथम वर्ष के छात्र आशीष धीमान को संयुक्त सचिव के रूप में शपथ दिलाई गई।विभिन्न संकायों में नए कक्षा प्रतिनिधियों को भी चुना गया। जिनमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष से कमलेश, धीरज चौहान,अंजलि शर्मा और रितिक शामिल हैं।…