Author: Himachal Varta

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- प्रदेश के करीब 19 लाख उपभोक्ताओं को बीते 24 घंटे से राशन नहीं मिल पा रहा है। इसकी बड़ी वजह पूरे प्रदेश में आधार सर्वर में आई बड़ी दिक्कत मानी जा रही है। सर्वर डाउन होने के कारण राशन डिपो में पहुंचने वाले उपभोक्ता 24 घंटे से मायूस होकर घर लौट रहे हैं। वहीं राज्य खाद्य आपूर्ति एवं निगम की पूरी टीम समस्या का समाधान करने में जुटी हुई है।बड़ी बात तो यह है कि चूंकि राशन का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन ही दर्ज किया जाता है। लिहाजा उपभोक्ताओं की परेशानियों के बावजूद पीडीएस…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पिछले तीन महीने से हिमाचल प्रदेश में एसआईटी द्वारा क्रिप्टो करंसी में जांच तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब लोग धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। पच्छाद उपमंडल के सराहां क्षेत्र के भूतपूर्व सैनिक विद्या प्रकाश ने पुलिस थाना में डेढ़ करोड़ रुपए डूबने की शिकायत दर्ज करवाई है।पुलिस थाना पच्छाद को दिए अपनी शिकायत में भूतपूर्व सैनिक विद्या प्रकाश ने बताया कि उसके डेढ़ करोड़ रुपये हेमराज में क्रिप्टो करंसी में निवेश करवाए थे। जिसने दो साल में राशि को दुगना करने का आश्वासन दिया। जिला सिरमौर में अब तक 2 करोड़…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में एक दर्दनाक सड़क पेश आया है। यहां एक बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान नंद किशोर (45) पुत्र बसीया राम निवासी अजौली तहसील पांवटा साहिब के रूप में हुई है।जानकारी के मुताबिक, नंद किशोर बाइक पर सवार होकर घर की ओर जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे-707 पर अजौली के समीप पहुंचा तो एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गया।घटना के बाद जख्मी…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल की महिला कबड्डी टीम ने 37वें राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीत लिया है। हिमाचल की बेटियों के शानदार प्रदर्शन से न केवल सिरमौर बल्कि प्रदेश  में खुशी का माहौल है। बुधवार को हरियाणा के साथ हुए फाइनल मुकाबले में हिमाचल ने 32-23 से शिकस्त दी। पहले हॉफ में हिमाचल व हरियाणा की टीमें 12-12 के स्कोर पर थी। सिरमौर की बेटी पुष्पा राणा की कप्तानी में टीम ने दूसरे हाफ में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पुष्पा के दो सुपर रेड की बदौलत हिमाचल की टीम हरियाणा पर भारी पड़ गई।…

Read More

नाहन,( हिमाचल वार्ता न्यूज) सिरमौर जिला में ‘कैच द रेन’ के अंतर्गत चलाये जा रहे अभियान की समीक्षा के लिए आज बुधवार को केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय के एक दल जिला मुख्यालय नाहन पहुंचा। यह दल सिरमौर जिला में 11 नवम्बर तक अभियान के तहत अर्जित उपलब्धियों और फीड बैक की समीक्षा करेगा। उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के अवसर सिरमौर जिला में कैच द रेन अभियान के तहत केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा नियुक्त केन्द्रीय नोडल आफिसर एवं निदेशक पैंशन एवं पैंशन कल्याण प्रमोद कुमार और तकनीकी अधिकारी एन.वीराबाबु ने बैठक में भाग लिया। केन्द्रीय नोडल…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)भारतीय हिमालयी क्षेत्र जैविक विविधता का मेगा हॉटस्पॉट है। इस क्षेत्र में औषधीय पौधों की लगभग 1748 प्रजातियां हैं। इनके संरक्षण के लिए कदम उठाए जाने की जरूरत है। ये शब्द मुख्य वन अरण्यपाल (सेवानिवृत्त) एसएस कटैक ने सोमवार को हिमालय वन अनुसंधान संस्थान शिमला में भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सहयोग से महत्त्वपूर्ण औषधीय पौधों की खेती और विविधिकरण और आय बढ़ाने के लिए विकल्प तलाशने को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कहे। उन्होंने हितधारकों को औषधीय पौधे उगाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि जंगलों में औषधीय…

Read More

नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला के लिए कलाकारों का चयन ऑडिशन के माध्यम से किया जाएगा। ऑडिशन में सिरमौर सहित अन्य जिलों से श्रेणी ‘‘सी’’ व ‘‘डी’’ के  कलाकार चयनित किए जायेंगे। कलाकारों के चयन के लिए आगामी 16 नवम्बर 2023 को प्रातः 9 बजे एसएफडीए सभागार, नाहन में ऑडिशन होगी। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं उपाध्यक्ष श्री रेणुका जी विकास बोर्ड एल.आर. वर्मा ने आज मंगलवार को नाहन में श्री रेणुका जी मेले की सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि ऑडिशन में चयनित कलाकारों को…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवता का असली चेहरा तक सामने अया जब अतिरिक्त निदेश्क प्रारंभिक शिक्षा शिमला बीआर शर्मा ने सिरमौर के प्रवास के दौरान पांवटा साहिब की प्राथमिक पाठशाला क्यारदा-1 का औचक निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होने पांचवी कक्षा के  बच्चों से एक साधारण सा घटाव का सवाल पूछा कि 572 में 478 घटाने पर शेष कितने रहे । हैरानी की बात है कि 14 बच्चों में से केवल तीन बच्चों ने इसका सही उत्तर दिया । इस पाठशाला में कुल अतिरिक्त निदेशक ने स्कूल के अध्यापकों से मौके पर…

Read More