Author: Himachal Varta

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- अवनीत लांबा ने  44 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन पुल का औचक निरिक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय  लोगों से मुलाक़ात भी की।भगानी पंचायत मे उत्तराखंड से जोड़ने वाले पुल 44 करोड़ की लागत से बन कर तैयार हो गया है। बता दे कि पावंटा साहिब की भगानी पंचायत से मार्ग को जोड़ने वाले पुल के निरीक्षण को लेकर कांग्रेस नेता अवनीत सिंह लांबा आम जनता के बीच पहुंचे।इस दौरान कांग्रेस नेता अवनीत सिंह लांबा ने कहा कि जनता की परेशानी को दूर करने के लिए जो भी महत्व पूर्ण कदम हैं उठाये…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर स्थित कुल्हाल के समीप नहर में पांवटा के डॉक्टर का शव पड़ा हुआ मिला है। मृतक की पहचान अनिल भट्ट (67) पुत्र जेएन भट्ट निवासी 24/2 बद्रीपुर, पांवटा साहिब के तौर पर हुई है।हालाँकि चिकित्सक की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में आगामी कार्यवाही भी शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक, कुल्हाल के समीप नहर में पॉवर हाउस के कर्मचारियों ने उक्त…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- त्योहारी सीजन शुरू होते ही स्वास्थ्य विभाग का खाद्य सुरक्षा विभाग हाई अलर्ट मोड पर चल रहा है। सहायक आयुक्त व एक फूड सेफ्टी अधिकारी के जिम्मे जिला के 7 लाख लोगों की दीपावली की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। दीपावली का पर्व ऐसा पर्व है जिस पर सभी धर्म के लोग एक दूसरे को मिठाइयों का आदान-प्रदान करते हैं।ऐसे में एक खाद्य सुरक्षा अधिकारी किसी भी सूरत में पूरे जिला की मिठाइयों व अन्य फूड संबंधित दुकानों की सैंपलिंग नहीं कर सकता है। खाद्य सुरक्षा विभाग जिला सिरमौर के सहायक आयुक्त अशोक…

Read More

नाहन,( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर जगदीश कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश रोजगार विभाग ने प्रथम अगस्त 2023 से पंजीकरण के साथ ऑनलाइन रिक्तियां तथा केंपस इंटरव्यू का आयोजन करना प्रारम्भ कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जिला और प्रदेश में स्थापित सभी प्राइवेट कंपनियों को निर्देश दिए गए हैं कि, सभी कंपनी विभाग के पोर्टल पर अति शीघ्र अपनी कंपनी को पंजीकृत कर अपनी रिक्तियों को भी अधिसूचित करें ताकि ऑनलाइन केंपस इंटरव्यू करवाया जा सके जिससे अधिक बेरोजगार युवा लाभान्वित हो सकें। जिला रोजगार अधिकारी जगदीश कुमार ने हिमाचल के सभी रोजगार कार्यालयों…

Read More

नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला दंडाधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने यहां एक  आदेश जारी कर  सिरमौर जिला में बिना लाईसेंस के पटाखों के विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार केवल ऐसे स्थानों पर ही पटाखों का भंडारण, विक्रय और डिस्पले किया जा सकेगा जिसे सम्बन्धित एसडीएम की पूर्व स्वीकृति से नगर परिषद, नगर पंचायत और ग्राम पंचायतों द्वारा उपलब्ध करवाया जायेगा। पटाखों को चलाने के संबंध में भी जिला दंडाधिकारी ने आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार रात 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक किसी भी प्रकार के पटाखों…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- रोटरी पांवटा सखी क्लब और इंडस्ट्रियल ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट पांवटा साहिब के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन आईटीआई कैंपस में संपन्न हुआ। यह शिविर ब्लड बैंक देहरादून के सहयोग से लगाया गया। इस शिविर में 85 लोगों ने रक्तदान दिया। इसमें अधिकतर आईटीआई के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। आईटीआई के प्रधानाचार्य एसके गर्ग ने रोटरी क्लब सखी का धन्यवाद किया और बच्चों से आगे भी रक्तदान करने के लिए कहा। रोटरी पांवटा सखी क्लब की प्रधान मीनाक्षी रहल और सेक्रेटरी अलका शर्मा ने भी रक्तदान किया। प्रधान मीनाक्षी रहल ने बताया…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)सीटू ने रेलवे व बिजली बोर्ड के निजीकरण के खिलाफ और हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा बिजली बोर्ड में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए टेंडर आमंत्रित करने के विरोध में प्रदर्शन किया। इस मौके पर बोलते हुए सीटू शिमला जिला अध्यक्ष कुलदीप डोगरा, सचिव अमित, उपाध्यक्ष रणजीत, देवेंद्र, कामराज ने कहा कि देश की आजादी के बाद भारत यह सुनिश्चित करना चाहता था कि लोगों की बुनियादी जरूरतें पूरी हो। इसलिए, औद्योगिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने के प्रयास किए गए, जिससे पहली पंचवर्षीय योजना के दौरान 12 सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) का गठन…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर को पहले 57 किलोमीटर का फोरलेन मिलने जा रहा है। फोरलेन को बनाए जाने को लेकर इसका टेक्निकल टेंडर भी हो चुका है। देहरादून और चंडीगढ़ को जोडऩे वाले पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे-07 को फोरलेन व्यापारिक, ट्रांसपोर्टेशन तथा सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।फोरलेन बनने से इस नेशनल हाईवे पर सफर और भी आसान हो जाएगा। पांवटा से कालाअंब की दूरी 57 किलोमीटर है। एनएचएआई ने इस नेशनल हाईवे के सर्वेक्षण के लिए 8 करोड़ रुपए के कंसल्टेंसी टेंडर अवार्ड कर दिए हैं। प्राधिकरण ने…

Read More