शिमला( हिमाचल वार्ता न्यूज)भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश सरकार राजनीतिक द्वेष से काम कर रही है। पूर्व की जयराम सरकार के योजनाओं को बंद करने का निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण है। वर्तमान कांग्रेस की सरकार पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा लिए गए सभी अच्छे निर्णयों को राजनीतिक विद्वेष की भावना से बदल रही है, जिसका बड़ा दुष्परिणाम हिमाचल प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है।डा. बिंदल ने कहा कि उन्होंने कहा कि स्कूलों को बंद करना, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को बंद करना, पटवार सर्किल, तहसील ऑफिस, पीडब्ल्यूडी, आईपीएच, बिजली बोर्ड के दफ्तर, एसडीएम के दफ्तर और कॉलेज…
Author: Himachal Varta
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)आईजीएमसी से अब न्यूरोलॉजी व प्लास्टिक सर्जरी विभाग सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक चमियाणा जल्द शिफ्ट होंगे। इसको लेकर अब विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। मरीजों को अब चमियाणा में ही न्यूरोलॉजी व प्लास्टिक सर्जरी का उपचार करवाना होगा। अभी चमियाणा में जिस जगह पर सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक बना है, वहां पर सडक़ का कार्य अब लगभग पूरा होने जा रहा है। ऐसे में अब न्यूरोलॉजी की ओपीडी यहां पर लगनी शुरू हो जाएगी। आईजीएमसी न्यूरोलॉजी का स्टाफ भी यहीं पर डयूटी करेगा। वहीं प्लास्टिक सर्जरी के डाक्टर भी सारे चमियाणा में ही बैठेंगे। इसके अलावा…
दिल्ली ( हिमाचल वार्ता न्यूज)केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के सभी 12 जिलों से ‘मेरी माटी, मेरा देश’ कार्यक्रम के अंतर्गत अमृत कलशों में मिट्टी लेकर आए 650 से ज्यादा युवाओं को अपने दिल्ली स्थित आवास पर रात्रि भोज हेतु आमंत्रित किया, जहां पारंपरिक हिमाचली संस्कृति की झलक तो दिखी ही, साथ ही युवाओं के लोकगीतों व नृत्य ने भी मन मोह लिया। कार्यक्रम में शिमला से सांसद सुरेश कश्यप उपस्थित रहे। अनुराग ठाकुर ने बताया कि हिमाचल जैसे छोटे राज्य जिसकी आबादी मात्र 72 लाख है, वहां…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)शिमला के प्रतिष्ठित स्कूलों में शुमार हिमालयन पब्लिक स्कूल नेरवा में 22वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह (हिम उत्सव) धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी द्वारा मान्यता प्राप्त प्रमुख विज्ञापन कंपनी ग्लोबल नेटवर्क के एमडी एवं प्रतिष्ठित वैश्विक एनजीओ रोटरी इंटरनेशनल के सामुदायिक सेवा निदेशक प्रदीप सिसोदिया मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने द्वीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इसके उपरांत छात्रों ने सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से पूरे भारतवर्ष की संस्कृति की झलकियां…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला के विकासखंड के नाहन के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मातर के उप प्रधान को सरकारी वन भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किए जाने के मामले में पद से हटाकर अयोग्य घोषित कर दिया गया है। ग्राम पंचायत मातर के उप प्रधान लियाकत अली को हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज अधिनियम 1994 की धारा 146(1) के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से उप प्रधान पद से हटा दिया गया है।उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 131 (2) के अंतर्गत ग्राम…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने दो पुराने मामले कैबिनेट की बैठक में दोबारा रखने के लिए निर्देश दिए हैं। किन्नौर जिला के दौरे से लौटने के बाद बुधवार को शिक्षा मंत्री ने सचिवालय में विभाग की समीक्षा बैठक की। इसमें शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि ग्रांट इन एड से बाहर नियुक्त किए गए पीटीए शिक्षकों का मामला सभी तथ्यों और आंकड़ों के साथ दोबारा मंत्रिमंडल में लाया जाए। इसके अलावा पूर्व जयराम सरकार द्वारा अक्तूबर, 2022 में शास्त्री और एलटी को दिए गए टीजीटी परिणाम का केस भी फिर से कैबिनेट में रखने…
पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब में हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालय द्वारा एक नोटिफकेशन के चलते माजरा थाने के आपराधिक मामलों को पांवटा की अदालतों से अलग कर नाहन की अदालतों में जोड़ा गया है, जिसको लेकर आज बीसवें दिन भी हड़ताल अधिवक्ताओं की जारी है। हड़ताल होने के कारण दूर दराज से आये लोगों कों परेशानी हो रही है। बार एसोसिएशन द्वारा हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा लिए गए उपरोक्त निर्णय की निंदा करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। बार एसोसिएशन पांवटा साहिब के सदस्यों ने कहा कि माजरा थाने के केसों की अदालत,…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- करवाचौथ के पावन पर्व के चलते नाहन, राजगढ़, यशवंतनगर, सनौरा के क्षेत्रों से महिलाओं द्वारा जमकर खरीददारी की गई । मिठाई, ब्यूटी पार्लर और जनरल स्टोर पर करवा चैथ का सामान खरीदने के लिए महिलाओं की भीड़ देखी गई । महिलाएं फैनी, मटठी, मिठाईयों, चूड़ियां लगाने, ,नारियल करवा की खरीदने में पूरा दिन व्यस्त रही । ब्यूटी पार्लर में फेशियल और मेंहदी लगवाने के लिए महिलाएं कतार में खड़ी थी । अर्थात कारोबारियों द्वारा करोड़ों रूपये का कारोबार किया गया । आचार्य पंडित अनिल शर्मा ने बताया कि महिलाओं द्वारा अपने पति की…