शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)शिमला धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम ने सिरमौर जिले के हरिपुरधार स्थित माता भंगयाणी मंदिर के लिए शिमला से सीधी बस सेवा शुरू की है।प्रथम दर्शन सेवा के तहत इस बस सेवा को शुरू किया गया है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार सुबह हरी झंडी दिखाकर इस सेवा को शुरू किया।
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- व्यक्ति के शारीरिक और बौद्धिक विकास के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं जरूरी है। यह बात नाहन विधानसभा क्षेत्र के चूड़ेश्वर युवा मंडल चाई महडोग द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे समाजसेवी नरेंद्र तोमर ने कहीं। नरेंद्र तोमर ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं से न केवल शारीरिक और बौद्धिक विकास होता है , बल्कि इससे आपसी भाईचारा भी कायम रहता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा खेल स्पर्धाओं को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों में खेल मैदान बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही ग्रामीण इलाकों में…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- नाहन विधानसभा क्षेत्र के धोलाकुँआ में स्थित आयरन वाली फैक्ट्री के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों का विरोध लगातार जारी है। ग्रामीण पिछले चार दिनों से यहां आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं आयरन वैली उद्योग पर यहां प्रदूषण फैलाने के आरोप है। स्थानीय ग्रामीणों ने यहां विरोध स्वरूप प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का पुतला फूंका है आरोप है कि कई बार शिकायतों के बावजूद यहां शासन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है जिसका सीधा खामियाजा यहां लोगों को भुगतान पड़ रहा है।लोगों का कहना है कि फैक्ट्री से निकलने वाले काले धुएं के कारण…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)सोलन पुलिस ने विदेश भेजने का प्रलोभन देकर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। क्रिप्टो करंसी फर्जीवाड़ा की तरह ही इस गिरोह के तार भी बाहरी राज्यों व कई अन्य देशों तक जुड़े है। इस गिरोह ने करीब 600 लोगों से डील क्लिक कर ली थी तथा फर्जीबाड़े के मास्टर माइंड अकेले गुरप्रीत के दो अकाउंट से 40 लाख रुपए की ट्रांजेक्शन होने की पुष्टि भी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार यह एक बहुत बड़ी हेराफेरी का मामला है क्योंकि विदेशों से भी इस गिरोह के सदस्यों के अकाउंट…
कुल्लू ( हिमाचल वार्ता)अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव कुल्लू जिला के ऐतिहासिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आस्थाओं का अनूठा संगम है, जो इसे देश में मनाए जाने वाले अन्य उत्सवों से पूर्णतया अलग करता है। वर्ष 1660 ईस्वी से आरंभ हुआ यह उत्सव कुल्लू जिला सहित प्रदेश की समृद्ध संस्कृति व परंपराओं के संरक्षण व संवर्धन में अहम भूमिका निभा रहा है। श्री पठानिया ने कहा कि इस बार हिमाचल में प्राकृतिक आपदा से सभी जिलों, विशेषकर कुल्लू और मनाली, में बहुत नुकसान हुआ है।ऐसे लगता था कि हम इस प्राकृतिक आपदा से कैसे उभरेंगे, परंतु मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुख्खू की…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- आज राजकीय महाविद्यालय नाहन के राजनीति शास्त्र विभाग के तत्वाधान में संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस पर “समसामयिक वैश्विक चुनौती से निपटने मे की संयुक्त राष्ट्र की प्रभावकारिता” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम संयोजिका विभागध्यक्ष डा. वीना तोमर ने अध्यक्ष महोदय प्राचार्य डॉ प्रेमराज भारद्वाज, निर्णायक मंडल डॉ पंकज चांडक, प्रो. गोपाल भारद्वाज व प्रो. देवेन्द्र का स्वागत करते हुए उपर्युक्त विषय को स्पष्ट किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सिम्मी व दिव्या, द्वितीय ज्योतिका व सिद्धान्त, व तृतीय विनय व पंकज की टीमें ने प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए…
पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब स्थित नारीवाला की एक निजी कंपनी में कार्यरत दो प्रवासी मजदूरों की काम से लौटते वक्त एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक टिप्पर से मजदूरों को टक्कर लगी।पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक दोनों निजी कंपनी में काम कर घर लौट रहे थे, तभी अचानक रास्ते में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे में दोनों घायलों आनन-फानन में उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया, जहां पर तैनात डाक्टर अंकुर धीमान…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- वर्तमान वर्ष का ठुंडू बिरादरी का मिलन समारोह गिरिपार क्षेत्र के पोका गांव में संपन्न हुआ, जिसमें बिरादरी के सभी प्रबुद्ध जनों के साथ-साथ युवाओं ने भारी संख्या में हिस्सा लिया। इसमें शिमला, सिरमौर व उत्तराखंड के 100 गांवों के लगभग 500 ठुंडूओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई , जिससे समारोह कों भी चार चांद लग गए। ठुंडू विकास समिति के बैनर तले हर वर्ष बिरादरी का मेल मिलाप समारोह आयोजित किया जाता है। इसमें शिमला जिला के चौपाल तहसील , कुपुई तहसील , सिरमौर जिला के नोहराधार तहसील , रोनाहाट तहसील , शिलाई…