नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- श्रीमती मीनाक्षी शर्मा लगभग छतीस वर्ष का सेवाकाल पूर्ण करने के पश्चात जिला एवं सत्र न्यायालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हो गई। दिसंबर 1987 में शर्मा ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नाहन के न्यायालय से बतौर सी सी टी अपनी नौकरी की पारी की शुरुआत करते हुए नाहन तथा पांवटा साहिब के न्यायालयों में विभिन्न पदों पर सेवाऐं देते हुए आज जिला एवं सत्र न्यायालय में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुई। सीजेएम कोर्ट नाहन तथा जिला एवं सत्र न्यायालय नाहन में रीडर के पद पर इन्होंने काफी…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- गाजा पट्टी पर लगातार हमले जारी रहने के विरोध में बुधवार को नाहन में जनवादी संगठनों ने धरना के साथ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान दर्जनों कार्यकर्ता एक घंटे तक उपायुक्त कार्यालय परिसर में नारेबाजी भी करते रहे। जेइस मौके पर जनवादी संगठनों से जुड़े प्रदर्शनकारियों ने गाजा पट्टी पर हमले बंद करने, युद्ध विराम कर शांति व्यवस्था बहाल करने, बेगुनाह बच्चे और महिलाओं पर हिंसा बंद करने, अस्पताल व स्कूलों पर हमले बंद करने के साथ-साथ मानवता पर साम्राज्यवादी हमले बंद करने जैसे नारों लगाकर प्रदर्शन किया।हिमाचल किसान सभा के राज्य संयुक्त…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- आज सिरमौर जिला के संगड़ाह विकासखंड में जय बजाई माता स्वयं सहायता समूह हरिपुरधार की महिलाओं के लिए जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की ओर राज्य से खंड विकास अधिकारी चिराग शर्मा ने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत उपलब्ध कराई गई फूड वैन का उद्घाटन किया और पंचायत समिति संगड़ाह के निवर्तमान अध्यक्ष मेलाराम शर्मा ने हरिपुरधार में हर झंडी दिखाकर इस फूड वैन को हरिपुरधार में स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सैना राणा के नेतृत्व में महिलाओं को सौंप दिया । जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सिरमौर की ओर इस फूड वैन के…
दिल्ली ( हिमाचल वार्ता न्यूज) दिल्ली स्थित एम्स में उपचाराधीन मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने मंगलवार को फिर से पेन हाथ में पकड़ लिया है। हालांकि अभी वह एम्स में ही हैं, लेकिन उन्होंने ऑनलाइन वर्किंग शुरू कर दी है। बताते हैं कि स्वास्थ्य में हल्का सुधार होते ही उन्होंने अफसरों को भी निर्देश जारी कर दिए हैं कि जनता से जुड़ा और प्रदेश हित का हर मामला उनके ध्यान में लाया जाए और कोई भी काम रुकना नहीं चाहिए। जब तक उन्हें एम्स से डिस्चार्ज नहीं किया जाता, तब तक वे वहीं से ऑनलाइन सारा काम देखेंगे। सुखद खबर…
किन्नौर ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 27 अक्तूबर से 09 दिसम्बर, 2023 तक चलाया जा रहा है। यह अभियान 68-किन्नौर विधान सभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रो पर नियुक्त अभिहित अधिकारियों के माध्यम से चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ऐसे सभी पात्र नागरिक जिनकी आयु 01 जनवरी, 2024 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी होगी तथा नागरिक संबंधित क्षेत्र का निवासी हो, ऐसे सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूचियों में दर्ज किए जाएंगे…
ऊना ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता के रूप में मनाई गई। उपायुक्त राघव शर्मा ने उपायुक्त कार्यालय परिसर में अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा को मजबूत बनाए रखने के लिए हमेशा समर्पित रहने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत निर्माण में अपना महत्पूर्ण योगदान दिया और पूरे राष्ट्र को संगठित करने में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, सहायक आयुक्त वीरेंद्र शर्मा, तहसीलदार हुसन चंद सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज)अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर में कैंसर के मरीजों की सुविधा के लिए पैट सीटी स्कैन मशीन लगा जा रही है। अस्पताल प्रबंधन ने मशीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अगले छह से नौ महीने में मरीजों को पैट स्कैन (पोजिट्रोन एमिशन ट्रोमोग्राफी) की सुविधा मिलने लगेगी। प्रदेश के लोगों को यह सुविधा देने वाला एम्स पहला स्वास्थ्य संस्थान होगा। यहां पैट स्कैन की सुविधा कम दरों पर मिलेगी। बड़ी बात यह है कि मरीजों को चंडीगढ़ का रुख भी नहीं करना पड़ेगा। एम्स प्रबंधन की मानें तो…
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल.आर. वर्मा ने आज मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर सहायक आयुक्त विवेक शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान व अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।