शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)छह नवंबर से राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में मिल्फेड की ओर मिठाई के स्टॉल खोले जाएंगे। मिल्कफेड के प्रबंध निदेशक डा. विकास सूद ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुसार मिल्कफेड बाजारों में शुद्ध देसी घी से निर्मित विभिन्न प्रकार की मिठाइयां ला रहा है। इसमें गिफ्ट पैक भी शामिल है। इस वर्ष मिल्कफेड अपने ग्राहकों के लिए डिजिटल पेमेंट की सुविधा भी दे रहा है। दुग्ध प्रसंघ ने इस बार भी दिवाली के उपलक्ष्य में मिठाइयों की दरों में भी कोई भी बदलाव नहीं किया जा रहा है।
Author: Himachal Varta
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज)पर्यटन विभाग द्वारा जिला प्रशासन हमीरपुर और दि इंडियन राफ्टिंग फेडरेशन के सहयोग से नादौन में 3 से 5 नवंबर तक आयोजित की जा रही एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप के दौरान शनिवार सुबह मिक्सड मैराथन स्पर्धा का आयोजन किया गया। शनिवार सुबह उपायुक्त हमीरपुर हेमराज बैरवा ने ब्यास नदी के घाट पर प्रतिभागी टीमों की राफ्ट्स को हरी झंडी दिखाकर मिक्सड मैराथन स्पर्धा का शुभारंभ किया। इस दौरान एसडीएम अपराजिता चंदेल, पर्यटन विभाग के जिला प्रभारी रवि धीमान, बीडीओ निशांत शर्मा, तहसीलदार अनुजा शर्मा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। इससे पूर्व बाल स्कूल नादौन तथा मोनाल…
पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में उपमंडल पांवटा साहिब की एक सड़क के लिए 8 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है। बद्रीपुर गुज्जर बस्ती से खारा तक आढ़ किलोमीटर लंबी सड़क का सुधारीकरण होगा। जयबता दे की कुछ स्थलों पर सड़क को चौड़ा किया जाएगा, जिसके लिए लोक निर्माण विभाग (PWD)जल्द इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। पावंटा साहिब के बद्रीपुर-गुज्जर बस्ती से लेकर खारा तक संपर्क सड़क के सुधार के लिए फाइल सरकार को भेजी गई थी,यह सड़क कई स्थलों पर खस्ताहाल और कुछ स्थलों पर कम चौड़ी है।अब इस योजना के तहत…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- माजरा स्थित रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली में मुख्य तौर पर कांग्रेस नेता अवनीत सिंह लांबा शामिल हुए। साथ ही भाजपा नेता भी इसमें समर्थन करने आये थे।कांग्रेस नेता अवनीत सिंह लांबा ने कहा कि उच्च न्यायालय हिमाचल प्रदेश द्वारा एक नोटिफिकेशन के चलते माजरा थाने के अपराधिक मामलों को पांवटा की अदालतों से अलग कर नाहन की अदालतों में जोड़े जाने के फैसले के चलते शहर के अधिवक्ता लगातार कई दिनों से हड़ताल पर हैं। यह निर्णय जहां शहर की बार एसोसिएशन के सदस्यों को नुकसान पहुंचाएगा वहीं माजरा की गरीब जनता…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा है कि केंद्र सरकार लगातार खेलों को बढ़ावा दे रही है और प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में खेलों के क्षेत्र में देश लगातार आगे बढ़ रहा है डॉ राजीव बिंदल सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में देर शाम वीरवार एक जिम का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।नाहन शहर के पक्का तालाब के समीप डॉ राजीव बिंदल ने एक आधुनिक जिम का उद्घाटन किया। शहर के युवाओं को यहां इस आधुनिक जिम के भीतर अच्छी सुविधाए मिलेगी । पत्रकारों से बात करते हुए…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी करियर अकादमी नाहन के द्वारा छात्रों के भविष्य को संवारने के लिए एक बार फिर से सीएटीएसी केट्स (करियर अकादमी टैलेंट सर्च एग्जाम) परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा आठवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए आयोजित करवाई जाएगी। सीएटीएसी केट्स (करियर अकादमी टैलेंट सर्च एग्जाम) की यह परीक्षा 04 नवंबर को सिरमौर के निजी व सरकारी स्कूलों तथा 05 नवंबर को करियर अकादमी नाहन और करियर अकादमी स्कालर्स पांवटा साहिब ब्रांच में होगी। बड़ी बात तो यह है कि करियर…
पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सतौन गिरिपार क्षेत्र का सतौन खेल के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयां छू रहा है। यहाँ से कबड्डी हो या क्रिकेट या फिर फुटबाल प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने जीत का परचम लहराया है। खास कर हॉकी के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किये है। शिलॉइ क्षेत्र का पहला स्कूल है जो हॉकी में जिले स्तर पर विजयी रहा। उसके उपरांत राज्य स्तर पर भी हॉकी में अपना परचम फहराने में कामयाब रही। जिले की हॉकी टीम में 16 छात्रों में से रावमापा स्कूल की छः छात्रों ने भाग लिया। जिला सिरमौर की टीम…
नाहन,( हिमाचल वार्ता न्यूज) उत्तर भारत के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला का आयोजन इस वर्ष 22 नवम्बर से 27 नवंबर 2023 तक परम्परागत ढंग से धूम धाम के साथ किया जायेगा। उपायुक्त सिरमौर एवं अध्यक्ष श्री रेणुका जी विकास बोर्ड सुमित खिमटा ने यह जानकारी मेले के प्रबंधों को लेकर आज शुक्रवार को श्री रेणुका जी के कुब्जा पवेलियन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला में सांस्कृतिक संध्याओं के आयोजन के लिए प्रसिद्ध कलाकारों को प्रस्तुतियों हेतु आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक संध्याओं में सिरमौरी नाइट…