Author: Himachal Varta

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल-उत्तराखंड की सीमा पर स्थित आसन बैराज विदेशी परिंदों की चहचहाहट से गुलजार हो गया है। यहां पक्षी प्रेमियों के लिए साईबेरियन समेत देश-विदेश से पहुंचे परिंदे आकर्षण का केंद्र बने हैं। अब तक आसन बैराज में 3,800 जल पक्षी देश और विदेशी से पहुंच चुके हैं। दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक ये संख्या डेढ़ से दोगुनी होने की संभावना है। इस साल नवंबर के पहले सप्ताह में पिछले साल के मुकाबले 1,000 से अधिक पक्षी पहुंच चुके हैं। आसन बैराज के अधिकारियों की मानें तो ठंड बढ़ने पर पक्षियों की संख्या में और इजाफा…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज अपने शिलाई प्रवास के दूसरे दिन रोनहाट में 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले राजकीय डिग्री कॉलेज रोनहाट के भवन का भूमि पूजन किया। हर्षवर्धन चौहान ने इस अवसर पर जनसमूह को सम्बोधित करते हुये कहा कि वर्ष 2017 में कांग्रेस कार्यकाल में ही इस डिग्री कॉलेज को खोला गया था किन्तु अभी तक इस कॉलेज का अपना भवन नहीं है और यह कॉलेज प्राईवेट भवन में चल रहा है। उन्होंने कहा कि कॉलेज जैसे शिक्षण संस्थानों का अपना भवन होना जरूरी है क्योंकि…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज रविवार को कफोटा में रोटरी क्लब द्वारा आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कफोटा में आयोजित इस शिविर का आयोजन पांवटा क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों द्वारा सी.आर.एस. के अन्तर्गत किया गया है।उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने इस अवसर पर कहा कि शिलाई जैसे दूरदराज क्षेत्रों में आयोजित होने वाले इस प्रकार के निशुल्क चिकित्सा शिविरों का क्षेत्रवासियों को भरपूर लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा कि विगत में शिलाई जैसे हिमाचल के दूरदराज क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता न होने के कारण…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)लघु उद्योग भारती की हिमाचल इकाई का पुनर्गठन व प्रदेश स्तरीय परिवार मिलन समारोह बद्दी में धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद धूमल, राष्ट्रीय सचिव एंव हिमाचल प्रभारी डा. बिक्रम बिंदल की अगवाई में हिमाचल इकाई का पुनर्गठन किया गया। नालागढ़ के उद्यमी हरबंस पटियाल को दोबारा लघु उद्योग भारती का प्रदेशााध्यक्ष व संजीव शर्मा को प्रदेश महासचिव की कमान सौंपी गई। जबकि अखिल मोहन कोषाध्यक्ष होंगे, ओम शर्मा को सोशल मीडिया की कमान व विजय को लघु उद्योग भारती का प्रदेश मीडिया प्रभारी…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन झाकड़ी में अंतर परियोजना वालीबाल खेल प्रतियोगिता आरंभ हुई हैं। एसजेवीएन अंतर परियोजना खेल प्रतियोगता 4 नवंबर से शुरू होकर 7 जनवरी 2024 तक चलेगी। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में 04 से 05 नवंबर तक एनजेएचपीएस झाकड़ी में वालीबाल प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। प्रतियोगिता का शुभारंभ वालीबाल खेल मैदान, झाकड़ी में मुख्यातिथि महाप्रबंधक वित्त एवं लेखा विवेक भटनागर द्वारा किया गया और एसजेवीएन सॉन्ग को सस्वर गाया गया । तत्पश्चात मुख्यातिथि विवेक भटनागर ने उपस्थित सभी टीमों की मार्चपास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने सभी से…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)रोहडू के गंगटोली तथा चिडग़ांव के खशधार में दो अलग-अलग घटनाओं में दो मकान आग की भेंट चढ़ गए । अग्निकांड में 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पहली घटना रोहड़ू के गंगटोली में हुई जहां पर शेखल निवासी सुनील नागटा के घर में आग लगने से दो कमरे पूरी तरह जलकर राख हो गए। घटना के समय घर पर कोई नहीं था तथा परिवार के सदस्य कहीं बाहर गए थे। आग की लपटे देख स्थानीय लोगों ने फायर स्टेशन को सूचना दी तथा बाल्टियों में पानी लाकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- अहोई अष्टमी के पर्व पर देश-प्रदेश सहित जिला सिरमौर की महिलाओं ने भी अपनी संतान की दीर्घ आयु के लिए व्रत रखा है। माताओं ने एक दिन पहले जहां अहोई माता की पूजा के लिए बच्चों के गले में डाले जाने वाले चांदी के मोतियों की खरीद करी तो वहीं सुख और समृद्धि के प्रतीक माने जाने वाले मीठे गन्ने और हरियाली युक्त स्वस्थ मूलियों को पूजन के लिए खरीदा।जानकारी के अनुसार ‌अहोई अष्टमी का व्रत हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रखा जाता है। इसे अहोई अष्टमी आठें…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो द्वारा 30 अक्टूबर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन करवाया गया। इस आयोजन के तहत इस बार कार्यक्रम का विषय ‘भ्रष्टाचार का विरोध करें’ रखा गया था। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत प्रदेश के समस्त ब्यूरो, जिला इकाईयों द्वारा विभिन्न गतिविधि, प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई।जिसके तहत स्कूली छात्रों के द्वारा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन, निबंध लेखन जैसी प्रतियोगिताएं भी करवाई गई। यही नहीं जिला इकाइयों के द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत स्कूली छात्रों की रैली, पंपलेट वितरण, शिकायत निवान शिविर तथा भ्रष्टाचार से…

Read More