Author: Himachal Varta

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री बौखलाहट में हैं। एक ही दिन में दो-दो बार कैबिनेट की बैठकें की जा रही हैं। कैबिनेट बैठकों में पूरे मंत्री भी शामिल नहीं हो पा रहे हैं। आखिर सरकार इतनी अफरातफरी में क्यों हैं। एक तरफ प्रदेश के युवा लंबित परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने की मांग को लेकर महीनों से सडक़ों पर हैं और मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने के लिए जनता के हितों को दरकिनार कर रेवडिय़ों की तरह कैबिनेट रैंक देने में व्यस्त है। एक तरफ सरकार आर्थिक तंगी की बात कह रही है, दूसरी…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 165 करोड़ रुपए की 25 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने 9.54 करोड़ रुपए की लागत के एमजीएमएससी खनेरी के ट्रॉमा केंद्र, 6.95 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित स्नातकोतर महाविद्यालय रामपुर के विज्ञान खंड, 9.85 करोड़ रुपए लागत से निर्मित खेल परिसर दत्तनगर, महात्मा गांधी राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय कोटला में 16.05 करोड़ रुपए के लेक्चर थियेटर ब्लॉक, 11.75 करोड़ रुपए के सिविल इंजीनियर ब्लॉक और 16.04 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित मेकैनिकल ब्लॉक का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने तहसील रामपुर की ग्राम पंचायत देव नगर के गांव…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के अधीन लादी क्षेत्र के अंतर्गत संकुल स्तरीय संघ रोनहाट में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं द्वारा प्रदर्शनी आयोजित की गई। जिसमें विकास खण्ड अधिकारी शिलाई अजय कुमार सूद ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने रोनहाट में सीएलएफ ऑफिस का शुभारंभ भी किया। महिलाओं द्वारा कोदे से बना केक भी काटा। इस प्रदर्शनी में सात पँचायत के 14 ग्राम संगठन के अधीन स्वम् सहायता समूह के माध्यम से पहाड़ी पारंपरिक व्यजंन असकली , सिड़कु , जदे , शाकुली , पहाड़ी चटनी , डिडकी…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा की अध्यक्षता में आज यहां लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान विभिन्न प्रत्याशियों द्वारा इस्तेमाल में लाये जाने वाली वस्तुओं जैसे फर्नीचर, टेंट, झंडे, बैनर, वाहन और भोजन आदि की दरें निर्धारित कर दी गई हैं।जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा ने बताया कि सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थित में  लोकसभा चुनाव के दौरान इस्तेमाल होने वाली चीजों के दरें आज तय कर दी गई हैं। उन्होंने सभी राजैनतिक दलों के प्रतिनिधियो से अपने-अपने प्रत्याशियों को निर्धारित दरों की जानकारी प्रदान करने का आग्रह किया।तहसीलदार निर्वाचन महेन्द्र ठाकुर ने…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला मुख्यालय नाहन के गोविदगढ़ मोहल्ले से होकर गुजरने वाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग सड़क की आवश्यक मुरम्मत के लिए आगामी 21 मार्च 2024 तक वाहनों की आवाहजाही के रूट को डाईवर्ट किया गया है।  जिला दंडाधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने यहां जारी एक आदेश में कहा कि गोविंदगढ़ मोहल्ले से होकर गुजरने वाली सड़क की जरूरी मुरम्मत के दृष्टिगत 12 मार्च से 21 मार्च 2024 तक इस मार्ग पर रात्रि 9 बजे से सुबह 6 बजे तक मुरम्मत कार्य करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि सड़क की मुरम्मत के दृष्टिगत 12 मार्च…

Read More

नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज):- हिमाचल प्रदेश को खाद्य वस्तुओं के सैंपल की जांच को लेकर आधुनिक सुविधाओं से लैस पहली चलती फिरती लैब सिरमौर को मिली है। इसको लेकर केंद्र सरकार की तरफ से हिमाचल को पहला वाहन भेज दिया गया है। हालांकि अभी इस वाहन में बनाई गई लैब शुरू नहीं हुई है।इसके लिए अभी स्टाफ व अन्य औपचारिकताओं को पुरा किया जा रहा है। इसके बाद लैब में कार्य शुरू हो जाएगा। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस वाहन के मिलने से खाद्य वस्तुओं में की जा रही मिलावट की शिकायतों पर अब तेज गति से कार्रवाई होने की…

Read More

नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज):- शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने कहा है कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयासरत रही है और इस दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए है। सुरेश कश्यप ने कल देर शाम नाहन में इनर व्हील क्लब के कार्यक्रम में हिस्सा लिया।कार्यक्रम के दौरान सांसद सुरेश कश्यप ने इनर व्हील क्लब की महिलाओं को डोना – पतल बनाने की मशीन भेंट की इससे पहले सांसद द्वारा इस क्लब को सिलाई मशीने में भी उपलब्ध करवाई गई थी ।इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद सुरेश कश्यप…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता) (एसपी जैरथ):- आज नाहन नगर परिषद के जनरल हाउस का कांग्रेसी पार्षदों ने बहिष्कार किया। नगर परिषद में जनरल हाउस को लेकर भाजपा और कांग्रेसी पार्षदों में हुई तीखी नोंकझोंक हुई। कांग्रेसी पार्षदों में शामिल राकेश गर्ग योगेश गुप्ता वीरेंद्र पासी ने शुक्रवार को हुए जनरल हाउस को नियमों के खिलाफ बताया।पार्षद राकेश गर्ग ने आरोप लगाते हुए बताया कि भाजपा पार्षदों में अपनी महिला पार्षद के पति के किराए को माफ करवाने को लेकर जनरल हाउस का आयोजन मीटिंग हॉल में ना करवाकर नगर परिषद की अध्यक्ष के कमरे में करवाया। उन्होंने कहा कि यह…

Read More