Author: Himachal Varta

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- पांवटा साहिब में यमुना मंदिर में भगवान राम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, शहर के लोगों ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान राम के भजनों में झूमते हुए भक्त नजर आए। मीडिया से बात करते हुए भक्तों ने बताया कि यह उनके लिए गौरव का क्षण है कि भगवान राम के बाल रूप में मूर्ति यहां पर स्थापित की गई है। इस दौरान बद्रीपुर शिव मंदिर से दो दिन पहले कलश यात्रा निकली थी जो यमुना मंदिर में पहुंची। जिसके बाद आज भगवान शिव पार्वती की मूर्ति और भगवान…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के आदेशानुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 707 का सयुंक्त निरीक्षण किया गया। एसडीएम शिलाई की अध्यक्षता में मोर्थ एसडीओ, तहसीलदार शिलाई, विडियो शिलाई व वन विभाग की सयुंक्त कमेटी ने एनएच 707 पैकेज तीन का टिम्बी से शिरी क्यारी तक निरीक्षण किया। जिसमें चौड़ीकरण का कार्य कर रही कंपनी पर समाज सेवी द्वारा लगाए गए कार्य मे अनिमितताओं के आरोप की जांच की गई तथा  ग्रामीणों की समस्याओं सहित नुकसान का आकलन किया गया। टिम्बी के समीप नेरीअ खड्ड में फेज थ्री का कार्य कर रही HES इंफ्रा कंपनी की सबलेट रुधनव इंफ्रा कंपनी…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):- गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर सांस्कृतिक परेड में पहली बार हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र की हाटी जनजाति का सिंहटू नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर एवं लोक कलाकार डॉ. जोगेंद्र हाब्बी ने बताया कि 76वें राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस समारोह में आसरा संस्था पझौता, सिरमौर के कलाकारों की ओर से जिला सिरमौर के हाटी जनजातीय क्षेत्र के सिंहटू नृत्य की झलक प्रस्तुत की जाएगी। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूरे भारत के लगभग सभी राज्यों व केंद्र शासित…

Read More

पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- 71वी राज्य स्तरीय वरिष्ठ पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता जो कि सिरमौर के पांवटा साहिब में 07और 08 फरवरी 2025 को होना सुनिश्चित हुई है। जिला सिरमौर की कबड्डी की सीनियर पुरुष टीम के लिए ट्रायल का आयोजन 23 जनवरी 2025 को शिलाई में किया जा रहा है। जिसमें सिरमौर के सभी खिलाड़ी जो सिरमौर की सीनियर पुरुष वर्ग कबड्डी टीम में खेलने के इच्छुक है, भाग ले सकते हैं! ट्रायल के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ठीक 2:00 से 3:00 तक पंचायत घर शिलाई के पास शुरू की जाएगी। 3:00 से 4:00 के मध्य सिरमौर कबड्डी…

Read More

पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर की पांवटा साहिब नगर परिषद पर धांधली के आरोप लगे हैं। यहां समाजसेवी नाथूराम चौहान ने नप अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष समेत अधिकारियों की मिली भगत के चलते लाखों रुपए गबन करने को लेकर आरोप लगाए है। मीडिया से रूबरू होते हुए नाथूराम चौहान ने कहा कि नगर परिषद पांवटा साहिब के तहत बद्रीपुर से लेकर वाई पॉइंट तक पोल हटाने समेत अन्य कार्य किया गया था । इस कार्य में लाखों रुपए की धांधली हुई । जिसको लेकर विजिलेंस ने भी जांच की है। पुलिस में मामला भी दर्ज हुआ…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज़)( एसपी जैरथ)हिमाचल प्रदेश के नाहन शहर में आवारा कुत्तों का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। ताजा घटना में मोहल्ला अमरपुर के पास एक युवक पर कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया। घटना के अनुसार, मोहल्ले में रीठे के पेड़ के समीप वसीम नामक युवक को स्कूटी पर घर जाते समय आवारा कुत्ते ने पीछा कर टांग पर काट लिया। वसीम ने बताया कि वह बीती रात स्कूटी पर काम से घर  लौट रहे थे। अचानक एक कुत्ता उनका पीछा करने लगा और मौका मिलते ही उसने टांग पर काट लिया। वसीम ने कहा कि…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज़) बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के 10 वर्ष पूर्ण होने पर पी०एम० श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहन में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल. आर. वर्मा की अध्यक्षता में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 800 बालिकाओं को ’बेटी बचाओ बेटी पढाओ’ योजना के अंतर्गत शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने बालिकाओं को ’बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सभी बालिकाएं जागरुक होकर इस योजना के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनें। उन्होंने उपस्थित अध्यापकों से आहवान किया…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- औद्योगिक क्षेत्र कलाअंब त्रिलोकपुर रोड खैरी गली में स्थित सिस्टोल फार्मा के मैनेजर की फैक्ट्री में सीढियों से गिरने के कारण दर्दनाक मौत हो गई है।मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज कुमार उमर 45 वर्ष निवासी बिजनौर उत्तर प्रदेश कलाअंब की फर्म में मैनेजर पद पर कार्यरत था। घटना सोमवार दोपहर की है। मैनेजर मनोज कुमार फैक्ट्री की ऊपरी मंजिल से सीढियो से नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके पांव फिसलने से वह सर के बल नीचे आ गिरे। बताया गया कि मनोज कुमार करीब 1 घंटे तक इलाज के…

Read More