नाहन 18 जून(हिमाचल वार्ता न्यूज) :- हरियाणा के गुरुग्राम में 14 से 16 जून को आयोजित किए गए अंतराष्ट्रीय सम्मेलन में कृषि विज्ञान केंद्र सिरमौर (धौलाकुआं) के वैज्ञानिकों को युवा वैज्ञानिक पुरस्कार मिला है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों तथा विश्व के अन्य देशों से वैज्ञानिकों ने भाग लिया था I सम्मेलन में अतिरिक्त महानिदेशक ( बीज ) , भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद डॉ. डीके यादव , डा. समुंदर सिंह , अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय खरपतवार सोसायटी , अमेरिका, डा. आरके यादव , विभागाध्यक्ष मृदा तथा फसल प्रबंधन, केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान, तथा अन्य वैज्ञानिक इस समारोह में उपस्थित रहे I …
Author: Himachal Varta
नाहन 18 जून – ( हिमाचलवार्ता न्यूज)जिला सिरमौर में दिव्यांगजन, जोकि 40 प्रतिशत से अधिक शारीरिक रुप से अक्षम हों और 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक जो किसी भी प्रकार से अक्षम हों, उन्हें सरकार द्वारा उनकी शारीरिक अक्षमता के अनुसार निःशुल्क उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे जिसके लिए प्रार्थी नजदिकी लोकमित्र केन्द्र के माध्यम से निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने दी। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य समाज केे विशेष सक्षम व्यक्तियों व वरिष्ठ नागरिकों को लाभ पंहुचाना है जो बढ़ती उम्र में चलने-फिरने के साथ अन्य दिक़्कतों…
नाहन 18 जून (एसपी जैरथ)( हिमाचल वार्ता न्यूज):- देश में भाजपा सरकार ने लोकतंत्र को खत्म कर अब मोदी तंत्र चला दिया है। यह बात आज प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रवक्ता आई एन मेहता ने नाहन में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने केंद्र की मोदी व प्रदेश की जयराम सरकार पर जमकर तीखे हमले बोले। उन्होंने कहा कि देश की मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर आतुर है। मोदी सरकार संवैधानिक संस्थाओं का निजीकरण कर उनका भगवाकरण कर रही है। यही नहीं मौजूदा समय प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी भाजपा के फ्रंटल ऑर्गनाइजेशन के…
नाहन 18 जून ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- जिला सिरमौर में 21 जून 2022 को आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन नाहन चौगान में किया जाएगा, जिसे लोग डीसी सिरमौर के फेसबुक पेज DCSirmaur पर लाइव देख सकेंगे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम प्रातः 6 बजे से शुरू होगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने दी। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लगभग 10000 लोग पूरे जिला में योग करेंगे। नाहन चैगान के अतिरिक्त 14 अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिनमें गुरुद्वारा मैदान पांवटा सहिब, परशुराम…
नाहन 18 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर की स्पेशल जज द्वितीय सिरमौर डा. अबीरा बासु की अदालत ने आज एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत आरोपी साजिद अली पुत्र मंजूर अली निवासी मेहरूवाला जिला सिरमौर को 7 साल के साधारण कारावास व 50 हजार रूपए जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भुगतने की सूरत में दोषी को 3 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अदालत में मामले की पैरवी उपजिला न्यायवादी जितेंद्र कुमार शर्मा ने की। उपजिला न्यायवादी जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि 1 मई 2013 को पुलिस अधिकारी भीष्म ठाकुर की अगुवाई में…
नाहन 18 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छौगटाली की 11वी कक्षा की छात्रा तनुजा का चयन खेलो इंडिया के तहत बिलासपुर के लुहणू खेल छात्रावास के लिए हुआ, जबकि 10वी कक्षा के ऋपभ को बालीबाल के जुब्बल छात्रावास में प्रवेश मिला है। सिरमौर जिला के राजगढ़ उपमंडल के दूरदराज क्षेत्र में स्थित इस विद्यालय के छात्र-छात्राएं कुछ अरसा पहले कबड्डी में भी राष्ट्र स्तर तक अपना लोहा मनवा चुकी हें। तनुजा व रिशव के चयन पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। प्रिंसिपल सुरेश कुमार, एसएमसी अध्यक्ष देशराज व शारीरिक शिक्षक राम लाल सूर्या आदि ने…
नाहन 18 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- विकास खंड संगड़ाह की 44 पंचायतों में कामकाज बाधित न हो, इसके लिए विभाग द्वारा यहां का कार्यभार खंड विकास अधिकारी तिलोरधार भाग सिंह को सौंपा गया है। डीसी सिरमौर एवं सीईओ डीआरडीए द्वारा इस बारे शुक्रवार जारी किए गए आदेशों की प्रति संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है। गौरतलब है कि हिमाचल सरकार द्वारा तबादलों पर प्रतिबंध के दौरान गत 28 मई को 23 के कर्मचारियों की पंचायतें बदलने से विवादों में आए बीडीओ संगड़ाह से 6 जून को एडीसी सिरमौर द्वारा जवाब तलब किया गया था। 8 को उनका तबादला हुआ…
नाहन 18 जून (एसपी जैरथ)( हिमाचल वार्ता न्यूज)-पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक के पुत्र की चंडीगढ़ में बीमारी से मौत होने का समाचार मिला है। 30 वर्षीय प्रबल कौशिक की मौत चंडीगढ़ के फोर्टिस अस्पताल में हुई है। अतुल कौशिक के पुत्र की मौत का समाचार सुनकर पूरे शहर में शोक की लहर है। बताया जा रहा है प्रबल कुछ समय से बीमार चल रहे थे। प्रबल का इलाज फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था। बता दें कि उनके पिता पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग के चेयर पर्सन है। अतुल कौशिक भाजपा नेत्री प्रतिभा…