नाहन 01 अप्रैल (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नाहन द्वारा बढ़ती महंगाई पर आजकल क्षेत्र में आक्रोश रैली निकालते हुए केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की जयराम सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर तहसीलदार के माध्यम से एक ज्ञापन प्रदेश के राज्यपाल को भेजा है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के महासचिव अजय सोलंकी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आज लगातार भाजपा सरकार द्वारा बढ़ाई जा रही महंगाई से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो कर रह गया है। लगातार बढ़ते खाद्य पदार्थों के दाम लोगों…
Author: Himachal Varta
शिलाई 31 मार्च {हिमाचलवार्ता न्यूज़ } :- मुख्यमंत्री ने सिरमौर जिला के शिलाई क्षेत्र में 20 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए सतौन में डिग्री कॉलेज और कफोटा में चिकित्सा खण्ड तथा बालीकोटी और हलाह में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की घोषणा की मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सिरमौर जिले के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान लगभग 20 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए, जिसमें 11.61 करोड़ रुपये के तीन लोकार्पण और 8.14 करोड़ रुपये के 11 शिलान्यास शामिल हैं। उन्होंने कफोटा में उप-मण्डलाधिकारी (नागरिक)…
शिलाई (एसपी जैरथ)31 मार्च {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-शिलाई के कफोटा में घूमने आ रहे मुख्यमंत्री का हम दिल से स्वागत करते हैं यह बयान देते हुए क्षेत्र के विधायक हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि बीते 4 वर्षों में विधानसभा क्षेत्र की जमकर अनदेखी हुई है। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हवाई सफर से आने वाले मुख्यमंत्री की क्षेत्र के लिए तमाम घोषणाएं भी हवा हवाई ही रही हैं। उन्होंने कहा कि जिस महाविद्यालय का मुख्यमंत्री उद्घाटन कर रहे हैं वह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की देन है। उन्होंने कहा कि इस कॉलेज के भवन निर्माण में 4 साल से अधिक का समय…
राजगढ़ (एसपी जैरथ) 31 मार्च {हिमाचलवार्ता न्यूज़ } :- राजगढ़ क्षेत्र की हाब्बन व पझौता घाटी इन दिनों बुरांस के फूलों से गुलजार है। जिसका इस क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों द्वारा भरपूर लुत्फ उठाया जा रहा है । आयुर्वेद विषेशज्ञों के अनुसार बुरांस के फूल औषधीय गुणों से भरपूर है जिसका विभिन्न दवाओं में उपयोग किया जाता है । बुरांस में विटामिन ए, बी-1, बी-2, सी, ई और के प्रचुर मात्रा में पाई जाती हैं जो की वजन बढने नहीं देते और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रखता है। यही नहीं बुरांस अचानक से होने वाले हार्ट अटैक के खतरे को…
नाहन संजय सिंह 30 मार्च {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }: – जिला सिरमौर स्थित गुरुद्वारा श्री टोका साहिब सोसायटी के चुनाव 2022 के लिए 94 सदस्यों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। यह जानकारी उप-पंजीयक सभाएं एवं उप-मंडल दंडाधिकारी नाहन रजनेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि सोसायटी के चुनाव के लिए अंतिम सूची जारी करने से पूर्व समस्त सदस्य गण एवं आम जनता से दावे व आक्षेप आमंत्रित किए गए थे, जिनके सत्यापन के पश्चात गुरुद्वारा श्री टोका साहिब सोसायटी के चुनाव के लिए अंतिम सदस्यों की सूची तैयार कर दी गई। उप-मंडल दंडाधिकारी ने बताया कि जल्द ही गुरुद्वारा श्री…
पाँवटा साहिब 30 मार्च (एसपी जैरथ){हिमाचलवार्ता न्यूज़ } :- विकासखंड पांवटा साहिब की जामनिवाला पंचायत में एक परिवार में घर के बंटवारे के विवाद ने खूनी रंग ले लिया। जिसमें परिवार के सदस्यों ने पंचायत घर के भीतर ही एक दूसरे के खून के प्यासे बन गए। इस दौरान एक पक्ष के तीन लोग घायल हुए हैं, अमरजीत सिंह ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज की है। अमरजीत सिंह की पत्नी के हाथ को तेज धार हथियार से काटा गया है , जबकि अमरजीत के बेटे सरबजीत सिंह सिर पर गहरी चोट आई हैं। इस झड़प में एक ही…
शिलाई 30 मार्च (एसपी जैरथ){हिमाचलवार्ता न्यूज़ } :- शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कफोटा में आयोजित मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यक्रम को लेकर सतौन पंचायत में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर विशेष रूप से मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार 31 मार्च को प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कफोटा के प्रवास पर है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सतौन लोक निर्माण विश्राम गृह में 8 पंचायतों के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। बैठक में सतौन पंचायत के पूर्व प्रधान रजनीश चौहान सहित आठ पंचायतों के ग्रामीणों ने सतौन में…
पाँवटा साहिब 30 मार्च (एसपी जैरथ)(हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- गुरु गोविंद सिंह राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में रोड सेफ्टी क्लब द्वारा पेंटिंग स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में डॉ. दिपाली भंडारी, प्रोफेसर रीना चौहान, डॉक्टर विनीता पाल ने अपनी भूमिका निभाई। इन प्रतियोगिता में स्लोगन राइटिंग में प्रथम स्थान अंजली देवी बीए द्वितीय वर्ष, दूसरा स्थान नीतू बीए तृतीय वर्ष और सुमन बीए प्रथम तीसरे स्थान पर रही। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पंकज बीकॉम प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान पर जसप्रीत कौर बी.एससी. तृतीय वर्ष, काजल बीएससी द्वितीय…