{धर्मशाला} 06 फरवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के पर्यावरण विज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ. दीपक पंत ने बताया कि अपने एक विद्यार्थी वरुण धीमान के साथ उन्होंने हिमाचल में पाई जाने वाली घोंघों की दो प्रजातियों पर अध्ययन किया है। इनका केंचुओें या मधुमक्खियों की तरह सफल पालन किया गया है। केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में इनके पालन के लिए पिट बनाए गए। आप बरसात में रास्तों में यहां-वहां सरकते हुए घोंघे अक्सर देखते होंगे, जो कई बार पांव के नीचे पिस जाते हैं। ये अपने पीछे एक चिपचिपा पदार्थ छोड़ते हैं, जिसे स्लाइम कहते हैं। ये सामान्य जीव नहीं हैं।…
Author: Himachal Varta
नाहन 05 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी स्थित गोवर्धन बॉटलिंग प्लांट में निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं की कड़ियों को जोड़ते हुए शुक्रवार को आबकारी एवं कराधान विभाग के उड़न दस्ते ने कालाअंब में छापेमारी की। छानबीन में स्पिरिट की अवैध सप्लाई का खुलासा हुआ है। विभाग की माने तो कंपनी के ई वे बिल में 3.39 करोड़ रुपए की हेराफेरी पकड़ में आई है। इसको लेकर पुलिस को एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है। न तो कोई लाइसेंस मिला और न ही उत्पाद के सबूत जानकारी के अनुसार विभाग ने जिला सिरमौर के…
नोहराधार 05 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ):- क्षेत्र में हो रही भारी बर्फबारी से गिरिपार क्षेत्र के सैकड़ो गांव में जनजीवन अस्त हो गया है। वहीं दो बसों में शिमला सोलन से सफर कर रहे महल व शिलाई क्षेत्रों के लोग नोहराधार में दो दिनों से फंसे रहे। दो निजी बसे नोहराधार में अत्यधिक बर्फबारी के बीच सड़क में फंस गई। जिसके चलते सवारियों को फिर नोहराधार में ही रुकना पड़ा कई लोग होटलों में ठहरे तो कई लोगों ने नोहराधार आदि क्षेत्र में अपने दूर के रिश्तेदारों के घर सहारा लिया। नोहराधार क्षेत्र में गुरुवार से बर्फबारी शुरू हुई जो…
नाहन 05 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :-जिला मुख्यालय नाहन के मुख्य बाजारों में लगातार यहां दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है शहर के बड़ा चौक, छोटा चौंक, समेत बड़ा चौक से गुन्नुघाट को जाने वाले बाजार के मार्ग पर लगातार दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर मार्ग को संकरा किया हैं यहां अधिक्तर दुकानदारों ने अपनी दुकानों से बाहर सामान रखकर डिसप्ले किया है। तो वहीं कई दुकानदार तो सड़क पर ही बैंच लगाकर सामान बेचते देखे जा सकते है। इसके अलावा ज्यादातर दुकानों के आगे दोपहिया वाहन पार्क है। जिस कारण इन दिनों यहां आपात स्थिति में एम्बुलैंस समेत…
नाहन संजय सिंह 05 फ़रवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन के चंबा ग्राउंड में एनसीसी वरिष्ठ वर्ग के लड़कों व लड़कियों के लिए वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-226 का आयोजन 7 फरवरी से 13 फरवरी 2022 तक किया जा रहा है। यह जानकारी 1 एचपी इंडिपेंडेंट कोय एनसीसी नाहन के प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि इस शिविर में मिलिट्री ट्रेनिंग, खेल गतिविधियों, योग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अतिरिक्त सामाजिक कार्यों व शैक्षणिक एवं विकासात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
पाँवटा 05 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ):- पांवटा साहिब में 11 केवी एचटी लाइन के पुराने खंभों को बदलने के चलते 6 फरवरी रविवार को सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत बोर्ड उपमंडल बद्रीपुर के सहायक अभियंता मुकेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 06 फरवरी 2022, दिन रविवार को 11 केवी एचटी लाइन के पुराने खंभों को बदलने के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। पांवटा साहिब के मेन बाजार पांवटा साहिब , नियर पीएनबी बैंक , एचडीएफसी बैंक , सिविल अस्पताल पांवटा साहिब , शिवा कॉलोनी नियर वेटरनरी हॉस्पिटल , बीएसएनएल ऑफिस…
पच्छाद 05 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- आजाद हिंद फौज में रहे एकमात्र प्रदेश के अंतिम फ्रीडम फाइटर्स हीरा सिंह ठाकुर दुनिया को अलविदा कह गए हैं। फ्रीडम फाइटर हीरा सिंह का देहांत आज शनिवार की सुबह 8:30 बजे उनके पैतृक गांव शोटी में हुआ। आजाद हिंद फौज के सिपाही हीरा सिंह ठाकुर का जन्म 2 अक्टूबर 1926 को पच्छाद के शडिया पंचायत गांव सोटी में हुआ था। 95 वर्ष की आयु में अभी तक फ्रीडम फाइटर बिल्कुल तंदुरुस्त है। उनके पोते धीरज के अनुसार 2 दिन पहले उन्हें बुखार हुआ था जिसकी दवा भी उन्होंने ली थी, मगर सुबह…
शिमला 05 फरवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मेडिकल डिवाइस पार्क की डीपीआर मंजूर करने के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया है। केंद्र सरकार से मेडिकल डिवाइस पार्क की विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) को मंजूरी मिलने के बाद अब पार्क का काम आरंभ किया जा सकेगा। हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में पहले मेडिकल डिवाइस पार्क को स्थापित करने का रास्ता साफ हो गया है। केंद्र सरकार ने पार्क की डीपीआर को मंजूरी दे दी है। इस पार्क को विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार 250 करोड़ खर्च करेगी। केंद्र सरकार हिमाचल को 100 करोड़ की वित्तीय सहायता देगी। मुख्यमंत्री जयराम…