Author: Himachal Varta

नाहन (हिमाचलवार्ता)। -हिमाचल प्रदेश के शहरी निकाय चुनाव में इस बार नाहन की श्रुति 23 साल की उम्र में पार्षद बनी हैं। वह पहली बार राजनीति में उतरीं और विजय हासिल की। नगर निकाय चुनाव में वह प्रदेश में सबसे कम उम्र की पार्षद हो सकती हैं। 25 अगस्त 1997 को जन्मी श्रुति चौहान ने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के तौर पर राजनीति में कदम रखा और 28 मतों से जीत दर्ज की। श्रुति चौहान ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी तुलसा कश्यप को चुनावी मैदान में पटखनी दी। नगर परिषद नाहन के वार्ड नंबर चार शमशेर गंज से चुनाव लड़ीं श्रुति को…

Read More

पूर्ण राज्यत्व दिवस के 50 वर्ष पूर्ण होने पर चौगान मैदान में लगाई जाएगी विकासात्मक प्रदर्शनियां नाहन (हिमाचलवार्ता)। -गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह नाहन के ऐतिहासिक चौगान में 26 जनवरी, 2021 को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा जिसमें पुलिस तथा होम गार्ड के जवानों द्वारा मार्च पास्ट  समारोह में आकर्षण का मुख्य केन्द्र होगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज यहां गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को प्रातः 11 बजे मुख्य अतिथि द्वारा चौगान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसी प्रकार परेड का…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में पुलिस ने नाहन और कालाअंब में दो अलग-अलग मामलों में 139 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पहले मामले में पुलिस ने को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि नारायणगढ़ हरियाणा की ओर से एक कार एचपी 71-1022 में कार चालक नशीले कैप्सूल लेकर हिमाचल में पहुंच रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने कालाअंब बैरियर के समीप नाकाबंदी की। इस दौरान एक कार की तलाशी ली और कार चालक अमित कुमार…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कहा कि जिला मण्डी के बल्ह में एनडीआरएफ बटालियन के मुख्यालय की स्थापना के लिए भूमि चिन्हित करने और हस्तांतरित करने सम्बन्धी सभी आवश्यक औपचारिकताओं में तेजी लाई जाएगी, ताकि बटालियन सुचारू रूप से कार्य कर सके। जय राम ठाकुर ने एनडीआरएफ के कमांडेंट बलजिन्दर सिंह और प्रदेश सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग को इस दिशा में सभी आवश्यक कदम उठाने और वन विभाग को एफसीए स्वीकृति शीघ्र प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि बर्ड फ्लू को फैलने से रोकने के लिए लोगों को सुरक्षा उपायों को अपनाने के बारे में संवेदनशील बनाने के लिए सूचना, शिक्षा और संचार पर बल दिया जाना चाहिए। वह बर्ड फ्लू के कारण उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए आज यहां बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अन्य राज्यों से पोल्ट्री उत्पादों को लाने पर एक सप्ताह के लिए प्रतिबन्ध लगाया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अन्य राज्यों से पोल्ट्री उत्पादों के माध्यम से संक्रमण न आए। जय राम…

Read More

नाहन नगर परिषद चुनाव में भाजपा का कब्जा, यह रहे विजेता…. नाहन (हिमाचलवार्ता)। नाहन नगर परिषद के चुनाव में वार्ड नंबर 1 से भाजपा समर्थित श्यामा देवी विजय घोषित हुए हैं उन्हें 715 जबकि मीना पुंडीर को 449 वोट डाले हैं। इस वार्ड से 7 नोटा वोट भी डाले हैं। वहीं वार्ड नंबर 2 में विक्रम वर्मा विजय घोषित हुए हैं व भाजपा समर्थित प्रत्याशी थे। विक्रम वर्मा को 507 वोट डाले हैं जबकि नरेंद्र सिंह तोमर को जो कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार थे उन्हें 426 तो गुल मुनव्वर को 321 तथा मनोज गर्ग को 33 वोट डाले हैं। इस वार्ड…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर में नाहन व पांवटा साहिब शहरी निकाय चुनाव के नतीजे घोषित किए गए जिसमें नाहन नगर परिषद के वार्ड नम्बर 1 ढाबों से श्यामा देवी को 715 वोट मिलेे जबकि मीना पुण्डीर 449वोट प्राप्त किये जिसमें श्यामा देवी 266 वोटो से विजय हुई। वार्ड नम्बर 2 हरिपुर से बिक्रम वर्मां ने 507, नरेन्द्र तोमर ने 426, मनोज गर्ग ने 33 व गुल मनवर बॉबी ने 321 मत प्राप्त किये जिसमें बिक्रम वर्मां को 81 वोट से विजयी घोषित किया गया। वार्ड नम्बर 3 शान्ति संगम से नीलम सैनी को 608 वोट मिलेे जबकि उपमा धीमान ने 605…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। राजगढ़ नगर पंचायत के चुनाव परिणाम आने शुरू हो चुके हैं जिसमें नगर पंचयात के वार्ड नम्बर 1 से कुंजना को 83 व सुनीता को 124 वोट पड़े है जिसमे सुनीता 124 वोट के साथ विजय हो गई है। साथ ही वार्ड नम्बर 2 से दया को 86 वोट व सुमन को 161 वोट पड़े है जिसमे सुमन ने 161 वोट के साथ जीत हासिल की है। वार्ड नम्बर 3 से रब्बी को 120 वोट व हेमलता को 98 वोट पड़े है, जिसमें रब्बी ककड़ 120 वोट के साथ विजय हो गई है। वार्ड नम्बर 4 से ज्योती…

Read More