Author: Himachal Varta

नाहन ।  प्रदेश के जिला सिरमौर के अंतर्गत बोगधार के समीप पुलिस ने भांग उखाड़ो अभियान के तहत सड़क के समीप दो बीघा बंजर भूमि से भांग के पौधों को नष्ट किए। इस अभियान में स्थानीय लोगों ने भी पुलिस का भरपूर सहयोग किया। चौंकी प्रभारी नौहराधार चेतन चौहान ने बताया कि क्षेत्र के अन्य गांवों में भी मादक पदार्थों को नष्ट किया जाएगा।

Read More

नाहन। विकास खंड के मातर में तेंदुए का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। डर इस कारण है, क्योंकि आबादी के बिलकुल नजदीक से ही दिनदहाड़े ही तेंदुआ पशुओं को मौत के घाट उतारने में लगा हुआ है। वीरवार को भी तेंदुए ने पशुओं को एक साथ ही मौत दे दी। ग्रामीणों को जेसीबी बुलाकर गड्ढे में पशुओं के शवों को दफनाना पड़ा। यह सिलसिला फरवरी माह से शुरू हुआ था, जो अब भी बदस्तूर जारी है। ग्रामीणों की मानें तो लाखों के पशुधन का नुकसान हो चुका है। फोरेस्ट अधिकारी व कर्मचारियों ने मौके का जायजा तो लिया, लेकिन…

Read More

नाहन।  हिमाचल सरकार द्वारा चलाई जा रही हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के अतंर्गत जिला सिरमौर में बिना गैस कनैक्शन के परिवारों को गैस कनैक्शन आबंटित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला नियन्त्रक खाद्य नागरिक आपूर्तिं एवं उपभोक्ता मामले सिरमौर अभिनव बिद्रा ने दी। उन्हाेंने  बताया कि पूर्व से अस्तिव में आए हिमाचली परिवार व वित्तिय वर्ष 2020-21 में बने नए परिवार जिनके पास गैस कनैक्शन नहीं है ऐसे पात्र परिवार सम्बन्धित ब्लॉक निरीक्षक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सम्बन्धित गैस एजैन्सी में समस्त दस्तावेजो सहित आवेदन कर सकते है।

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष उदय चन्द्र ने आज यहां बैंक की ओर से 6,51,000 रुपये का एक चेक एचपी एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को भेंट किया। शिव ग्रामीण फ्लोर मिल पालमपुर, जिला कांगड़ा के आशीष कुमार गुप्ता ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री को भेंट किया। जय राम ठाकुर ने इस पुनीत कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के महाप्रबन्धक आबिद हुसैन सादिक भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Read More

30 जून तक बनी रहेगी बारिश की सम्भावना नाहन। मौसम विभाग द्वारा मानसून को देखते हुए जिला सिरमौर मेेंं 25 से 30 जून, 2020 तक भारी बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। इसके लिए विभाग द्वारा 25 जून को यैलो अलर्ट जारी किया गया है तथा इस बारिश के मध्य नजर सभी नागरिको व पर्यटकों से नदी नालो के किनारे न जाने व भू स्खलन संभावित क्षेत्रों तथा अधिक ऊचाई वाले इलाक़ो में जाने से बचने का आग्रह किया गया है। इस अलर्ट के चलते उपायुक्त सिरमौर डा0 आर0के0 परूथी ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने…

Read More

चंडीगढ़। स्टेट विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के दौरान मार्च, अप्रैल और मई महीनों के दौरान अलग-अलग तरह के 12 मामलों में 7 कर्मचारियों और 8 प्राईवेट व्यक्तियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया जिसमें 2 पुलिस मुलाजीम, एक राजस्व कर्मचारी और 4 अन्य विभागों से शामिल हैं। इसके अलावा उन व्यक्तियों के विरुद्ध सात मामले दर्ज किये गए हैं जो कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए पंजाब सरकार की तरफ से जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर रहे थे। यह खुलासा करते हुए मुख्य डायरैक्टर-कम-ए.डी.जी.पी. विजीलैंस ब्यूरो श्री बी. के. उप्पल ने कहा…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पंचायती राज विभाग को भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा दिए जाने वाले ई-पंचायत पुरस्कार-2020 के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार हासिल करने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायती राज मंत्रालय सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से पंचायतों के कामकाज में कुशलता, पारदर्शिता तथा दक्षता लाने के प्रयास कार्य कर रहा है। जय राम ठाकुर ने कहा कि मंत्रालय विभिन्न राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में पंचायतों द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी के प्रयासों को मान्यता प्रदान करने में अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार उन प्रदेशों को दिया जाता है, जिन्होंने पंचायतों…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश निजी शैक्षणिक संस्थान नियामक आयोग के सदस्य डाॅ. एसपी कत्याल ने आज राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की। कुछ विश्वविद्यालयों में पाई गई अनियमितताओं पर चिंता व्यक्त करते हुए राज्यपाल ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाना चाहिए तथा उनके अकादमिक सत्र भी खराब नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए आयोग को अपने स्तर पर पहल करनी चाहिए, क्योंकि यह विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा प्रश्न है। उन्होंने कहा कि निजी विश्वविद्यालयों द्वारा प्रदान की जा रही शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने…

Read More