राज्य सरकार ने परिवहन वाहनों के मालिकों को भी 30 जून तक बिना जुर्माने /ब्याज के टैक्स बकाए जमा करवाने की आज्ञा दी चंडीगढ़। लॉकडाऊन के चलते भारी वित्तीय घाटे का सामना कर रही पंजाब की साधारण बसों को राहत देते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सोमवार को टैक्स रेटों में कटौती के आदेश दिए हैं। प्रति दिन प्रति वाहन प्रति किलोमीटर टैक्स 2.80 रुपए से घटा कर 2.69 रुपए कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग को यह भी निर्देश दिए हैं कि परिवहन वाहन मालिकों को 30 जून तक बिना जुर्माने और ब्याज के टैक्स…
Author: Himachal Varta
शिमला। जिला कांगड़ा के ज्वाली विधान सभा क्षेत्र के विधायक अर्जुन सिंह ने क्षेत्र के लोगों की ओर से आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 5,07,000 रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज यहां भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा रश्मि धर सूद ने महिला मोर्चा की ओर से फेस मास्क और साबुन आदि सम्मिलित कोरोना सुरक्षा किट प्रदान की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों के लिए भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कोरोना सुरक्षा किट प्रदान करने के लिए उनकी सराहना की। महासचिव वन्दना गुलेरिया और शीतल व्यास, जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा सुमन ठाकुर और अनिला कश्यप, कार्यालय सचिव किरण बावा, कसुम्पटी क्षेत्र की भाजपा नेता विजय ज्योति सेन, कोषाध्यक्ष मधु सूद, पदाधिकारी भारती सूद, ममता गुप्ता, अंजना ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
शिमला। नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने आज राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। इसके उपरान्त प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त अध्यक्ष रश्मि धर सूद ने मोर्चा की महासचिव शीतल व्यास और वन्दना गुलेरिया के साथ राज्यपाल से भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को महिला मोर्चा द्वारा बनाए हैंडमेड मास्क भी भंेट किए। उन्होंने राज्यपाल को यह भी अवगत करवाया कि महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को लगभग 25 लाख मास्क वितरित किए गए हैं और 30 लाख मास्क बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्हांेने सेनेटाइजर वितरित करने के साथ-साथ कोविड-19 महामारी…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कोरोना महामारी के दृष्टिगत लाॅकडाउन के दौरान हिमाचल प्रदेश में आने वाले प्रवासियों के डेटा बेस बनाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा विकसित स्किल रजिस्टर का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि इच्छुक व्यक्ति skillregister.hp.gov.in के माध्यम से पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न कंपनियां और औद्योगिक घराने भी इस पोर्टल पर अपनी आवश्यकताओं को दर्ज कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से राज्य में लौटे लोग अपनी शैक्षिक योग्यता, कौशल और नौकरी की आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी अपलोड कर सकते हैं। उन्होंने कहा…
शिमला। सचिव शहरी विकास रजनीश ने आज यहां बताया कि शिमला जल प्रबन्धन निगम लिमिटेड द्वारा शिमला के स्कैन्डल प्वांइट और मिडल बाजार के अधिक घनत्व वाले क्षेत्रों में परीक्षण के तौर पर 24 घंटें (24ग7) जलापूर्ति करवाने का प्रयास आरम्भ किया है। इस परीक्षण के दौरान आरम्भ में लगभग 500 कनेक्शनों में 12 घंटे जलापूर्ति की आपूर्ति की जाएगी। यदि सभी उपभोक्ताओं को समान मात्रा में और उचित प्रेशर से पानी की उपलब्धता करवाने में ये परीक्षण सफल रहा तो पानी कि आपूर्ति अवधि को और बढ़ाया जाएगा। उन्होंनंे बताया कि धीरे-धीरे शहर के अन्य भागों में जल वितरण…
शिमला। परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने आज यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के अन्दर यात्रियों की सुविधा के लिए पहली जून, 2020 से बसों को चलाने के निर्णय के अन्तर्गत सोमवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा लगभग 2222 रूटों पर प्रातः 7 बजे से सांय 7 बजे तक पूर्ण तैयारियों के साथ प्रदेश की सीमाओं के अन्दर बस सेवाओं को शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि चालक परिचालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें फेस मास्क, फेस मास्क शिल्ड, सैनिटाइजर तथा दस्तानें आदि उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि बस…
नाहन। नाहन व कालाआम्ब क्षेत्र के नाई, ब्यूटी पार्लर और सैलून कर्मियों के लिए आज उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में एक दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 86 लोगों ने भाग लिया जिनमें 10 महिला ब्यूटी पार्लर कर्मी भी शामिल थी। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परुथी ने दी। उन्होंने बताया कि आज इस प्रशिक्षण शिविर में नाहन व कालाआम्ब के उन ब्यूटी पार्लर और सैलून कर्मियों ने भाग लिया जो गत दिनों जिला में प्रशासन द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग नही ले पाए थे। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में हर एक…