सिर्फ प्रमाणित टिकटों वाले यात्रियों को ही रेलवे प्लेटफॉर्म में दाखि़ल होने की आज्ञा दी जाएगी सभी यात्रियों के पास प्रमाणित आई.डी. प्रूफ़ हों और उनको स्वै-घोषणा पत्र जमा करवाना होगा स्क्रीनिंग के दौरान कोरोना के लक्षण पाए जाने वाले यात्रियों को जांच के लिए स्वास्थ्य संस्था में ले जाया जाएगा चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा आज रेलगाडिय़ों के द्वारा यात्रा करने वाले व्यक्तियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि सभी यात्रियों के लिए मास्क पहनना और शारीरिक दूरी बनाकर रखना ज़रूरी होगा।…
Author: Himachal Varta
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश में बल्क ड्रग पार्क स्थापित करने के लिए निर्धारित भूमि की आवश्यकता की शर्त में छूट देने का आग्रह किया है। उन्होंने प्रदेश की भौगोलिक स्थिति के दृष्टिगत बल्क ड्रग पार्क के लिए आवश्यक 1600 एकड़ भूमि की शर्त में छूट देकर इसे 300 से 400 एकड़ करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को लिखे एक पत्र में कहा कि हिमाचल प्रदेश थोक दवाओं और जेनेरिक विनिर्माण के लिए एक हब के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में…
शिमला। कृषि विभाग के निदेशक डाॅ. आर.के. कौंडल ने आज यहां बताया कि बड़े पैमाने पर रेगिस्तानी टिड्डों के संभावित आक्रमण के कारण प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों से इन टिड्डियों द्वारा फसलों को नष्ट करने की सूचना प्राप्त हुई है और प्रदेश में भी इनके आक्रमण की आशंका है, जिसके कारण प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि विशेषकर कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर और सोलन जिले हाई अलर्ट पर हैं। उन्होंने कहा कि टिड्डियों की गतिविधियों पर निरंतर नजर रखने तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए फील्ड…
शिमला। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि कोरोना महामारी के दृष्टिगत देश व प्रदेश में लगाएं गए लाॅकडाउन के दृष्टिगत प्रदेश के मछुआरों को दो-दो हजार रुपये की प्रति मछुआरा आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन के कारण 25 मार्च, 2020 से 20 अप्रैल, 2020 तक राज्य के जलाश्यों में मछली पकड़ने व अन्य व्यावसायिक गतिविधियों पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध लगाया गया था, जिसके कारण मछुआरों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने मछुआरों के हितों को ध्यान में रखते हुए एक करोड…
शिमला। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश में घरेलू उड़ानों और ट्रेनों द्वारा यात्रियों की आवाजाही के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की गई है। उन्होंने कहा कि फ्लाइट और ट्रेनों द्वारा राज्य में आने वाले लोगों के एंड्राॅइड और आईओएस फोन में आरोग्य सेतु ऐप डाॅउनलोड करना अनिवार्य होगा। बोर्डिंग और डी-बोर्डिंग के दौरान गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (एमओएचएफडब्ल्यू) द्वारा जारी किए गए सामाजिक दूरी और अन्य दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा। हिमाचल प्रदेश की यात्रा करने की अनुमति देने से पहले हवाई…
शिमला। नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया ने आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को ज़िला कांगड़ा के जसूर मार्किट के व्यापारियों की ओर से एचपी एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड में 2.50 लाख रुपए का चैक भेंट किया। उन्होंने इस अवसर पर सेनेटाइजर मशीन भी भेंट की। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अंशदान कोरोना महामारी से लड़ने में सहायक सिद्ध होगा।
कोरोना वायरस के इस संकट से बचने के लिए नाहन का गोरखा समुदाय इन दिनों सन 1919 में बने मां संसारी देवी मंदिर में प्रार्थना कर रहा है. मान्यता है कि 1918 में मां संसारी देवी की स्थापना के बाद स्पेनिश फ्लू की रोकथाम हो गई थी. नाहन। साल 1918 में फैले स्पेनिश फ्यू से मां संसारी देवी ने ऐतिहासिक शहर नाहन के लोगों को बचाया था। अब कोरोना से निजात दिलाने की भी मां से पुकार की जा रही है। मान्यता है कि उस वक्त मां संसारी देवी की स्थापना के बाद स्पेनिश फ्लू की रोकथाम हो गई थी।…
कांग्रेस ने गुरुवार को नाहन में प्रेसवार्ता कर राजीव बिंदल से नैतिकता के आधार पर विधायक पद से भी इस्तीफा देने की मांग की है। कांग्रेस ने जयराम सरकार को भी घोटालों की सरकार करार दिया है। साथ ही बिंदल पर बेनामी संपत्ति अर्जित करने के भी आरोप लगाए हैं। नाहन। हिमाचल बीजेपी के दिग्गज नेता डॉ. राजीव बिंदल ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। बिंदल के इस्तीफे के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। सिरमौर जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को नाहन में संयुक्त प्रेसवार्ता कर डॉ. राजीव बिंदल से नैतिकता के आधार…