Author: Himachal Varta

शिमला। हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता आज यहां जानकारी दी कि विभाग ने स्कूल फीस जमा कराने की अन्तिम तिथि को बिना किसी विलम्ब शुल्क से 30 अप्रैल, 2020 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित निजी स्कूलों के प्रबन्धन को इस बारे में अभिभावकों को सूचना देने के लिए आवश्यक कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा कि विभाग के ध्यान में आया है कि राज्य में कार्यरत कुछ निजी स्कूलों ने स्कूल फीस जमा करवाने की अन्तिम तिथि 30 मार्च, 2020 निर्धारित की है। कोविड-19 के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के दृष्टिगत अभिभावकों के लिए…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज यहां राज्य औद्योगिक विकास निगम और समान्य उद्योग निगम द्वारा एचपी कोविड-19 साॅलिडैरिटी रिस्पांस फंड में इस्तेमाल किए जाने वाले मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 75-75 लाख रुपये के दो चेक भेंट किए। ये दोनों चेक इन निगमों के प्रबंध निदेशक एस.एस.गुलरिया द्वारा प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त, भीलवाड़ा ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने भी कोविड-19 के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले मुख्यमंत्री राहत कोष में 50 लाख रुपये का चेक भेंट किया। यह राशि ग्रुप के उपाध्यक्ष राजेश भंडारी द्वारा प्रस्तुत की गई। मुख्यमंत्री ने इस दान के लिए निगमों और औद्योगिक घरानों…

Read More

शिमला। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आरडी धीमान ने आज प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अब तक प्रदेश में कुल 2409 लोग दूसरे देशों से आए हैं जिनमें से 688 लोगों ने 28 दिन की जरूरी निगरानी अवधि को पूरा कर दिया है जबकि 1476 लोग अभी भी निगरानी में हैं। इनमें 179 लोग प्रदेश छोड़ की भी जा चुके है। आज प्रदेश में 17 लोगों के कोविड-19 के प्रति जाॅंच के नमूने लिए गए थे तथा सभी की जाॅंच की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है अब तक कुल 150 लोगों की जाॅंच…

Read More

नाहन। जिला प्रशासन ने शहर नाहन में कर्फ्यू लगाने के आदेश जारी किए हुए हैं मगर इन आदेशों को सही ढंग से पालन नहीं हो रहा है। नाहन की गलियों और अन्य क्षेत्रों में लोग खुलेआम घूम रहे हैं जिन पर पुलिस व प्रशासन का कोई भी नियंत्रण देखने को नहीं मिल रहा है। पुलिस मात्र मुख्य बाजार और मुख्य सड़कों पर ही देखी जा सकती है, जहां पर अगर कोई सड़क पर घूमता हुआ देखा जाता है तो उस की डंडों से बिना जांच किए कि वह क्यों घूम रहा है, पिटाई कर रहे हैं जबकि बिना किसी कारण…

Read More

नाहन। पुलिस के सामने कर्फ्यू के दौरान सामाजिक दूरी बनवाए रखना बड़ी चुनौती है। सीमित संसाधनों में फील्ड में जुटे खाकी कर्मियों को आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ रहा है, लेकिन आलोचनाओं से बेपरवाह पुलिस अपने मकसद को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है, ताकि जान है तो जहान है, पंक्तियों को सार्थक किया जा सके। सिरमौर पुलिस ने घर पर अकेले रह रहे 60 साल से ऊपर के नागरिकों के लिए घर पर ही दवाएं व राशन इत्यादि उपलब्ध करवाने का बीड़ा भी उठाया है। सिरमौर में व्यक्ति सामान को नजदीकी दुकान से खुद चुनेगा। साथ ही…

Read More

चंडीगढ़। कोविड-19 संकट के चलते पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजग़ार गारंटी कानून (मगनरेगा) के अधीन पड़े बकाए की देनदारियों का तुरंत निपटारा करने के लिए केंद्र से वित्तीय सहायता की माँग की है। केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने पंजाब में मगनरेगा वर्करों की बाकाया पड़ी देनदारियों का मुद्दा उठाया। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने केंद्रीय मंत्री को इस बात से अवगत करवाया कि 24 मार्च, 2020 तक राज्य के 1.30 लाख के करीब वर्करों की 84 करोड़ रुपए की देनदारियां बकाया पड़ी…

Read More

चंडीगड़। पंजाब पुलिस ने आम जनता के लिए एक समर्पित नंबर ‘112’ का एलान किया है जो कफ्र्य़ू से जुड़े किसी भी पुलिस मसले को हल करने के लिए कफ्र्य़ू हेल्पलाइन के तौर पर सहायता करेगा। यह प्रगटावा करते हुए पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य भर से किसी व्यक्ति द्वारा एमरजैंसी के दौरान अस्पताल जाने, खाना, किराना, दवाओं की सप्लाई, एल.पी.जी. सिलंडर जैसी सुविधाओं की जानकारी या मदद के लिए 112 डायल कर सकता है। साथ ही ज़रूरी सामान ले जाने वाले ट्रकों की बेरोक-टोक यातायात और ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा सामान के वितरण में मुश्किल संबंधी इस…

Read More

नयी दिल्ली। ‘कोविड-19’ को फैलने से रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन के दौरान भी डाकघर बुनियादी डाक और वित्तीय सेवाएं निरंतर प्रदान कर रहे हैं। डाकघरों के सुदृढ़ नेटवर्क के माध्यम से आवश्यक आइटमों या चीजों के वितरण को प्राथमिकता दी जा रही है। डाकघर बचत बैंक और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के तहत निकासी और जमा की सुविधा भी उपलब्ध है। एटीएम सुविधा और एईपीएस (‘आधार’ सक्षम भुगतान प्रणाली) किसी भी बैंक के खातों से नकदी की निकासी के लिए डाकघरों में उपलब्ध कराई जाती है। डाक विभाग यह भी सुनिश्चित कर रहा है कि उसकी संपूर्ण आपूर्ति…

Read More