Author: Himachal Varta

पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- सिरमौर पुलिस ने नशा माफिया पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में पांवटा उपमंडल के तहत पुलिस ने दो आरोपियों को गांजा और नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पहला मामला पांवटा उपमंडल की पुलिस चौकी राजबन के तहत सामने आया जहां पुलिस ने गश्त के दौरान मुकेश कुमार पुत्र रमेश निवासी बांग्ला बस्ती पांवटा साहिब के कब्जे से 140 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी मुकेश कुमार के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला के गिरी पार क्षेत्र में संगड़ाह विकासखंड के गांव अरट निवासी लायक राम शर्मा का  हृदय गति रुकने से निधन हो गया। 62 वर्षीय लायक राम शर्मा अपनी बकरियां चराने के लिए जंगल गये थे जहां उसकी एक छोटी बकरी पर तेंदुए ने हमला कर दिया परंतु लायक राम शर्मा ने तेंदूए से अपनी  बकरी को छुड़ा लिया परंतु तब तक बकरी ने दम तोड़ दिया। इसी जद्दोजहद में लाइक राम शर्मा का रास्ते में ही हृदय गति रुकने से निधन हो गया ।  हृदय गति रुकने के बाद यद्यपि ग्रामीण…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- राष्ट्रपिता की महात्मा गांधी की जयंती पर ऐतिहासिक शहर नाहन में आज सुबह एक प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रभात फेरी को डीसी सिरमौर सुमित खिमटा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मीडिया से रूबरू हुए डीसी सुमित खिमटा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म दिवस पर प्रभात फेरी व स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छता संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही ताकि लोग अपने जीवन में स्वच्छता…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की रेणुका जी मंडल इकाई ने राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में दिए गए एससी-एसटी का आरक्षण समाप्त करने के बयान की कड़ी निंदा की। अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष हंसराज तथा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नारायण सिंह आदि ने संगड़ाह में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि न केवल राहुल गांधी, बल्कि उनकी दादी व परनाना भी आरक्षण व दलित विरोधी थे। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 1952 में 1954 में जहां दिवंगत प्रधानमंत्री नेहरू ने संविधान निर्माता डॉ अंबेडकर को हराने का पाप किया था , वहीं बाबा साहेब को…

Read More

नाहन,( हिमाचल वार्ता न्यूज) ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह  ने राजगढ उपमंडल के ग्राम पंचायत जदोल  टपरोली में पझौता क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में आयोजित  खेल-कूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कहा कि इस प्रकार की खेलकूद  प्रतियोगिताएं युवा शक्ति की ऊर्जा को सही दिशा प्रदान करने का उपयुक्त मंच है जो युवाओं को शारीरिक व मानसिक तौर पर मजबूत करने के साथ-साथ जीवन में संघर्ष कर आगे बढ़ना सीखाता है तथा युवा शक्ति को नशे से दूर रखने में भी खेल का मैदान अहम भूमिका अदा करता है। उन्होंने…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ मुहीम तेज कर दी है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक नशा माफिया को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना रेणुका जी की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान समय करीब 03:55 बजे सोमवार शाम गुप्त सुचना के आधार पर बागथन बाईफरकेशन बेचड़ का बाग पर नाका बन्दी करके एक व्यक्ति कृष्ण दत्त , निवासी गांव पैनकुफर, डाकघर जड़ोल टपरौली, राजगढ़, जिला सिरमौर के कब्जे से 900 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। जिसपर कृष्ण दत्त उपरोक्त के विरुद्ध पुलिस थाना…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- रोटरी क्लब नाहन संगिनी ने मलगांव में जरूरतमंद 45 बच्चों को स्कूल यूनिफॉर्म बांटीं।क्लब की अध्यक्ष दीपा बंसल ने बताया कि क्लब की ओर से समय-समय पर सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं।इसमें जरूरतमंद बच्चों, महिलाओं, बेटियों की सहायता समेत अन्य सामाजिक उत्थान जैसे कई कार्य शामिल हैं। इस अवसर पर पारूल, मोनिका, भूपेश बंसल आदि मौजूद रहे। इसके साथ साथ रोटरी क्लब नाहन संगिनी ने निक्षय मित्र योजना के तहत आठ टीबी मरीजों को पोषण किटें भी बांटीं। दीपा बंसल ने बताया कि क्लब की ओर से अगस्त महीने में निक्षय मित्र योजना के…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज)-उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा के साथ आज पांवटा साहिब की भाटांवाली पंचायत के केदारपुर में स्थापित कूड़ा संयंत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम पांवटा साहिब ने उन्हें जानकारी देते हुए बताया कि यह है कूड़ा संयंत्र लगभग पाँच बीघा भूमि पर स्थापित किया गया है तथा आस पास के क्षेत्रों को दुर्गंध से बचाने के लिए कूड़ा संयंत्र के साथ लगती वनभूमि पर वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अगले 5-6 वर्षों में घने देशी प्रजातियों के वृक्षारोपण की एक दीर्घकालिक टिकाऊ हरित…

Read More