नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज़) जिला सिरमौर में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत एक मॉडल सौर गांव चयनित करने के लिए 27 राजस्व गांव की छंटनी की गई यह जानकारी सहायक आयुक्त सिरमौर विवेक शर्मा ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के कार्यान्वयन के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने इस योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का लक्ष्य सौर ऊर्जा अपनाने को बढावा देना और ग्रामीण समुदायों को अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में आत्मनिर्भर बनाना, पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना, सोलर ऊर्जा से चलने वाले उद्योगों…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्ऊ) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ शहर समृद्ध शहर कार्यक्रम के तहत नगर परिषद नाहन के कार्य शुरू कर दिया है। जिसमे मुख्य रूप से तीन बिंदुओं पर कार्य किया जा रहा है। नगर परिषद नाहन के कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर ने बताया कि नगर परिषद नाहन द्वारा स्वच्छ शहर समृद्ध शहर कार्यक्रम के तहत मुख्य रूप से तीन बिंदुओं पर कार्य किया जा रहा है। इसमें सबसे पहले डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन और सेग्रीगेशन को लेकर लोगों को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा जागरूक किया जा रहा है…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- हिमाचल प्रदेश कॉलेज ऑफ लॉ काला अंब ने एक सूचनात्मक और लाभकारी व्याख्यान का आयोजन किया। व्याख्यान का विषय मौलिक अधिकारों के प्रवर्तन के लिए संवैधानिक उपचार था। सत्र के रिसोर्स पर्सन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के डॉ आर. के. सिरोही थे। उन्होंने मौलिकअधिकारों के बारे में बात की। उन्होंने मौलिक और मानवाधिकारों के बीच भी अंतर किया। उन्होंने भारतीय संविधान के तहत रिट्स पर प्रकाश भी व्यक्त किया, जिन्हें मौलिक अधिकारों प्रवर्तन के लिए उपचार के रूप में माना जाता है। उन्होंने विभिन्न तय केस कानूनों के साथ विषय को विस्तृत किया। इस अवसर पर कानून…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) ( एसपी जैरथ)हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में 11 फरवरी से 20 फरवरी तक पुलिस भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें महिला और पुरुष आरक्षी पदों के लिए शारीरिक प्रवीणता परीक्षा एवं शारीरिक मापदंड परीक्षा ली जा रही है। महिला अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया समाप्त हुई, लेकिन नतीजे चौंकाने वाले रहे। चार दिनों में कुल 2,764 महिला अभ्यर्थियों ने भाग लिया, लेकिन केवल 621 ही अगले दौर के लिए चयनित हो पाईं। इस प्रकार सिर्फ 22.46% महिलाएं ही ग्राउंड टेस्ट पास कर सकीं।कठिन मापदंडों के चलते सफलता दर काफी कम रही। पहले दिन 600…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- माता-पिता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में आज यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य जागरूकता दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ष की थीम द एजसुरक्षित यौन स्वास्थ्य: स्वस्थ जीवन की नींव" पर केंद्रित रही। इस अवसर पर बी.एससी नर्सिंग चौथे वर्ष और जीएनएम तृतीय वर्ष के छात्रों द्वारा यौन स्वास्थ्य जागरूकता पर एक प्रभावी प्रस्तुति दी गई। जिसमें यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं। छात्रों ने अपनी प्रस्तुति में सुरक्षित यौन संबंधों, यौन संचारित रोगों (STDs), परिवार नियोजन, किशोरों में यौन शिक्षा और जागरूकता की आवश्यकता पर विस्तार…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- उपमंडलाधिकारी कफोटा ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 से 20 फ़रवरी 2025 को रात्रि 09 से 11 बजे तक उपमंडल कफोटा के स्थान बोराड में सुरक्षा विशेषज्ञ अनुज कुमार की देख रेख में मोर्थ द्वारा कंट्रोल ब्लास्टिंग की जाएगी। जिसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग 707 दिनांक 14 से 20 फ़रवरी 2025 तक रात्रि 09 बजे से रात 11 बजे तक यातायात के लिये मार्ग बाधित रहेगा | उपमंडल कफोटा ने एन०एच् 707 से गुजरने वाले सभी वाहन मालिको और आम जनता से अपील करते हुए कहा कि 14 से 20 फ़रवरी 2025 तक…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) – प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 25 मार्च तक चलने वाले मेरी पाॅलिसी मेरे हाथ अभियान का शुभारंभ उपायुक्त सिरमौर सुमिट खिमटा की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के सभागार में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने फसलों का बीमा करवाने वाले लगभग 25 किसानों को उनकी फसल बीमा पॉलिसियां प्रदान की। उपायुक्त ने कहा कि रबी मौसम के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 2724 किसानों ने अपनी फसलों का बीमा करवाया है, इनमें 2582 किसान केसीसी खाता धारक है, तथा 142 किसान ऐसे है जिन्होंने स्वयं अपनी फसलों का बीमा करवाया है।…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज़) उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सिरमौर में रबी विपणन सत्र 2025-26 के अन्तर्गत गेहूं की खरीद 1 अप्रैल, 2025 से शुरू की जा रही है, जिसके लिये जिला में दो बिक्री केंद्र कृषि उपज विपणन समिति पांवटा साहिब तथा धौला कुआं में स्थापित किये गये है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य ¼MSP½ 2425 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। किसानों को अपनी फसल बेचने के लिये ऑनलाईन पोर्टल https://hpappp.nic.in पर जा कर अपना पंजीकरण करवाना होगा, जिससे वह निर्धारित स्लॉट अनुसार बिक्री केन्द्र पर जा कर अपनी फसल…