Author: Himachal Varta

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- आगामी 1 से 3 फरवरी 2025 को उत्तराखंड मे आयोजित होने वाले 38 वें राष्ट्रीय खेलों में जाने वाली हिमाचल प्रदेश की महिला कबड्डी टीम जिला सिरमौर के कबड्डी एकेडमी पाँवटा साहिब पहुँची। कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप राणा ने पांवटा में टीम का स्वागत किया। टीम कोच डॉ. गोपाल दाष्टा और महिला कबड्डी टीम के पाँवटा आगमन पर स्वागत अभिनंदन किया गया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय खेलो के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा की निश्चित रूप से ही सभी हिमाचल प्रदेश को कबड्डी मे मेडल लाकर देंगे ऐसी ईश्वर से कामना…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा है कि कांग्रेस नेता राजनैतिक लाभ लेने के लिए भाजपा सरकार के कार्यकाल में बनाये गये  संस्थानों के भवनों का फीता काट कर इसका श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा  कि जिस प्रकार नाहन विधानसभा क्षेत्र की सुरला पंचायत के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का उदघाटन कर कांग्रेस पार्टी इसका श्रेय लेने का प्रयास कर रही है वह सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि वास्तव में वास्तुस्थिति यह है कि सुरला के लोगों  के साथ कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों ने घोर अन्याय किया।…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):-  सिरमौर जिला भाजपा के संगड़ाह  मंडल ने बूथ स्तर पर संविधान गौरव अभियान शुरू कर दिया है भाजपा मंडल संगड़ाह  के अध्यक्ष बलवीर ठाकुर की अध्यक्षता में बूथ स्तरीय  संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम की शुरुआत बूथ नंबर 34 के अरट  गांव से की गयी। इस बूथ स्तरीय कार्यक्रम के लिए जिला प्रवक्ता मेलाराम शर्मा को मुख्य प्रवक्ता के तौर पर आमंत्रित किया गया । अरट बूथ पर आयोजित संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने बताया कि संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर को तत्कालीन कांग्रेस सरकारों…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) खनन अधिकारी कुलभूषण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सिरमौर खनन रक्षकों के पदों पर नियुक्ति के लिए जिला खनन विभाग द्वारा चयन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है। इस संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक एडीएम एल.आर. वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में चयन प्रक्रिया से जुड़े सभी पहलुओं पर गहन चर्चा की गई और इसे पारदर्शी व निष्पक्ष बनाने के लिए सख्त निर्देश दिए गए। खनन अधिकारी कुलभूषण शर्मा ने जानकारी दी कि आवेदन प्रक्रिया के तहत इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेज बंद लिफाफे में जमा करने होंगे।…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- नाहन विधानसभा के मातर पंचायत के अंतर्गत अगड़ीवाला प्राथमिक विद्यालय के लिए 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित भवन का उद्घाटन अजय सोलंक ने किया गया। इससे पहले यह विद्यालय निजी कमरों में संचालित हो रहा था। जिससे छात्रों और शिक्षकों को असुविधा का सामना करना पड़ता था। इस नए भवन के निर्माण से अब छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बेहतर माहौल मिलेगा। इसके उपरांत ग्राम पंचायत सुरला में 88.43 लाख रुपये की लागत से निर्मित नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का भी उद्घाटन किया गया। इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्रवासियों को बेहतर…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब थाना पुलिस टीम ने गश्त के दौरान बद्रीपुर-पांवटा साहिब सड़क पर एक तेज गति से चल रही होंडा सिटी गाड़ी को रोका  गाड़ी को रोकने पर चालक अशोक कुमार निवासी गांव भुंगरनी, डाकघर शिवपुर, तहसील पांवटा साहिब से पूछताछ की गई। गाड़ी की तलाशी के दौरान पुलिस ने 13 गत्ता पेटियों में छिपाई गई अंग्रेजी शराब बरामद की। इन पेटियों में कुल 156 बोतलें शराब (मार्का Royal Stage) पाई गईं। पुलिस ने आरोपी अशोक के खिलाफ पांवटा साहिब थाना में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- स्वास्थ्य केंद्रों का चयन किया है। इस पहल का उद्देश्य जिले की महिलाओं को इस गंभीर बीमारी से बचाने के लिए जागरूकता फैलाना और समय पर जांच कराना है। सर्विक्स कैंसर: महिलाओं के बीच एक प्रमुख स्वास्थ्य समस्या मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अजय पाठक ने बताया कि सर्विक्स कैंसर महिलाओं में होने वाला एक प्रमुख कैंसर है, जो हर 1 लाख की आबादी में 15 से 18 महिलाओं को प्रभावित करता है। यह कैंसर सामान्यत: शुरुआती अवस्था में पहचान में नहीं आता, लेकिन यदि समय पर पहचान हो जाए तो इलाज संभव है। जिले…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन जिला सिरमौर कार्यकारिणी के त्रैवार्षिक चुनाव में ओम प्रकाश शर्मा (नाहन) को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। जबकि, प्रमोद गौतम (सराहां) को महासचिव की जिम्मेदारी मिली  ये चुनाव सोमवार को जिला मुख्यालय नाहन में सर्वसम्मति से संपन्न हुए। एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिदत्त शर्मा की देखरेख में आयोजित चुनाव प्रक्रिया के दौरान रणवीर सिंह ठाकुर (राजगढ़) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हीरा सिंह (शिलाई) और अमर सिंह ठाकुर (सराहां) को उपाध्यक्ष, अशोक कुमार (नाहन) को कोषाध्यक्ष, पीएन गुप्ता (राजगढ़) को मुख्य सलाहकार, सुंदर लाल मेहता (पांवटा साहिब) और कृष्ण दत्त शर्मा को सलाहकार…

Read More