Author: Himachal Varta

शिमला,  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर एस बाली ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को बढ़वा देने के उदेश्य से हर जिला में पर्यटन उत्सव आयोजित किए जायेंगे | उन्होंने कहा की जिला पर्यटन विकास अधिकारी द्वारा अपने जिला से सम्बंधित थीम को तैयार किया जाएगा जिसपर आधारित उस जिला के पर्यटन उत्सव को मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि टूरिज्म फेस्टिवल में स्कूल, कॉलेज के छात्र एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। हर जिला के फेस्टिवल में विभिन्न प्रकार की गतिविधिया एवं प्रतियोगिताएं भी आयोजित…

Read More

मंडी,  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   स्क्रब टाइफस बुखार का इलाज आसानी से संभव है। इससे किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। यह संक्रमित पिस्सू के काटने से फैलने वाला रोग है और समय पर डॉक्टरी सलाह से आसानी से इसका इलाज संभव है। जरूरत है तो केवल आवश्यक सावधानी बरतने, सचेत रहने और समय पर इलाज की। कैसे फैलता है स्क्रब टाइफस मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डॉ.एन.के. भारद्वाज बताते हैं कि स्क्रब टाईफस बुखार एक खतरनाक जीवाणु रिकेटशिया से संक्रमित पिस्सू के काटने से फैलता है, जो खेतों, झाडि़यों व घास में रहने वाले चूहों से पनपता…

Read More

नाहन,   हिमाचलवार्ता न्यूज़  ( रंजना शर्मा )    उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि शिलाई क्षेत्र का जन प्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्र का संपूर्ण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शिलाई क्षेत्र की जनता ने उन्हें आशीर्वाद देकर विधानसभा भेजा और कैबिनेट मंत्री के रूप में अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करते हुए वह शिलाई क्षेत्र में विकास की नई ईबारत लिखने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि शिलाई क्षेत्र में अभी तक जितने भी बड़े और उल्लेखनीय विकास कार्य हुए हैं, वह सब उनके कार्यकाल और प्रदेश में रही कांग्रेस सरकारों के…

Read More

सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   सोलन जिले के उपमंडल कंडाघाट के तहत गांव गौड़ा में ढांक से पांव फिसलने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई । ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार को उनकी गाय मर गई थी। गांव के लोग इकट्ठे होकर उसे दफनाने के लिए गए थे, उसी समय संजीव पुत्र उमादत्त (40) का पैर फिसल गया जिसे बचाने के लिए दूसरे भाई दविंदर (35) ने कोशिश की। लेकिन वह भी संभल नहीं पाए और दोनों भाई ढांक से खाई में गिर गए जिसकी वजह से दोनों की मौत हो गई। दोनों भाइयों का क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में…

Read More

शिमला,  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )  उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहाँ नार्को समन्वय केंद्र के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने कहा कि जिला में बढ़ते नशे के चलन पर रोक लगाने के उदेश्य से सभी विभागीय अधिकारी एवं हितधारक आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करें। बैठक में ड्रग-तस्करी से संबंधित मुद्दों और उनके समाधान पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी के बारे में खुफिया जानकारी प्रदान करने के लिए “ड्रग फ्री हिमाचल” नामक एप भी शुरू की गई है जिस पर कोई भी व्यक्ति…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने सिरमौर जिला  के सराहां  में आज से आरंभ हो रहे तीन दिवसीय राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला का विधिवत शुभारंभ किया उन्होंने भगवान वामन देव  की विधिवत पूजा अर्चना करने के उपरांत वामन देव की पालकी को कंधा देते हुए मंदिर से खंड विकास कार्यालय, नए बस स्टैंड तक शोभा यात्रा निकाली। शोभायात्रा के दौरान पारंपरिक वाद्य दल, दोलांजी मठ का दल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां के एनसीसी कैडिट , होमगार्ड बैंड, व हजारों की  संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। नगर के मध्य में स्थित तालाब में…

Read More

नाहन,  ( हिमाचल वार्ता)। ( रंजना शर्मा)उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने मंगलवार को पांवटा साहिब बस स्टैंड से क्यारी गुंडाह-पांवटा साहिब बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उद्योग मंत्री ने बस को हरी झंडी दिखाने के उपरांत उसी बस में यात्रियों के साथ सतौन तक यात्रा भी की।उद्योग मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बस क्यारी गुंडाह से पांवटा साहिब के लिए सुबह चलेगी पांवटा साहिब पहुँचने के उपरांत दोपहर बाद यह बस क्यारी गुंडाह के लिए वापिस जाएगी । उन्होंने बताया कि यह बस क्यारी गुंडाह, मिल्ला, टिम्बी, कफोटा, कमरऊ, सतौन से…

Read More

किन्नौर  (  हिमाचलवार्ता न्यूज़ )  राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल ने अपने तीन दिवसीय किन्नौर दौरे में आज 13000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर शिपकिला स्थित सेना की पोस्ट और भारत तिब्बत सीमा बल की चैकी का दौरा किया। लेडी गवर्नर श्रीमती जानकी शुक्ला भी उनके साथ थीं।सेना के अधिकारियों ने राज्यपाल को सीमा की सैन्य व्यवस्था से अवगत करवाया। राज्यपाल का शिपकिला का यह पहला दौरा था।इस अवसर पर, राज्यपाल ने कहा कि वह यहां तैनात जवानों के उत्साह से प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि यहां जवान कठिन परिस्थितियों में देश की सुरक्षा में समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि…

Read More