नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (संजय सिंह):- चार दिवसीय अर्ली चाइल्ड केयर एजुकेशन कार्यशाला का दूसरा चरण शिक्षा खंड पांवटा साहिब में आयोजित किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी अरुण शर्मा तथा प्रशिक्षण समन्वयक सुरेखा रानी के द्वारा किया गया। कार्यशाला में उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज एंड्राइड युग में तकनीक ने शिक्षा की परिभाषा को भी रूपांतरित किया है। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह करते हुए कहा कि इस तकनीकी दौर में उन्हें भी पीछे नहीं रहना चाहिए। उन्हें कंप्यूटर की बेसिक जानकारी सीख लेनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षक वह दीपक है…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रंजना शर्मा)उधोग संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने आज गुरूवार को पांवटा साहिब में बाता पुल के समीप अवनीत सिंह लांबा के नव निर्मित ‘‘डिशूम सिनेमा हॉल’’ का शुभारम्भ किया। शुभारम्भ अवसर पर उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान के सामाजिक, राजनीतिक और विद्यार्थी जीवन पर आधारित एक वृत चित्र भी प्रदर्शित की गई। उद्योग मंत्री ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि गुरू की नगरी पांवटा साहिब तेजी से विकसित हो रहा है और आज यहां सिनेमा हॉल का प्रारम्भ होना इस नगरी के विकास और समृद्धि की मिसाल है…
शिमला। ( हिमाचल वार्ता न्यूज)महात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्तूबर को हिमाचल प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्रामसभाओं का आयोजन किया जाएगा। इन विशेष ग्रामसभाओं में अंतरराष्ट्रीय आपदा से बचाव पर चर्चा की जाएगी। इस वर्ष समर्थ कार्यक्रम का 13वां संस्करण आयोजित होगा। इस बारे में जानकारी देते हुए हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता ने बताया कि आपदा प्रबंधन में ग्रामीण स्तर पर लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्राम सभा में मानसून से संबंधित आपदा, भूस्खलन, भूकंप, आग, हवा आदि जैसे प्राकृतिक खतरों से निपटने के लिए सुरक्षित समाधानों को बढ़ावा देने…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)दवा निर्माण में गुणवत्ता को ताक पर रखने वाले हिमाचल के 17 दवा उद्योगों पर राज्य दवा नियंत्रक प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इनमें दवा उत्पादन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। जिन दवा उद्योगों पर कार्रवाई की गई है, उनमें से ज्यादातर में बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए दवाएं बनाई जाती हैं। इसके अलावा निर्धारित मानदंडों का पालन करने में विफल रही सात दवा परीक्षण प्रयोगशालाओं पर भी प्राधिकरण ने शिकंजा कसते हुए परीक्षण बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें की राज्य दवा नियंत्रक प्राधिकरण ने रिस्क बेस्ड निरीक्षण…
केलांग( हिमाचल वार्ता न्यूज) मनाली-लेह सामरिक मार्ग पर लाहुल के मूलिंग पुल के समीप एक कार लुढक़ कर चंद्रा नदी के तट पर पहुंच गई। हादसे में अभी तक कितने लोग हताहत हुए हैं, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि यह सडक़ हादसा गुरुवार दोपहर 12 बजे पेश आया। कार लुढक़ कर सडक़ से करीब 300 फुट नीचे चन्द्रा नदी के किनारे पहुंच गई है। हादसे को देख कर लगता है कि इसमें सवार यात्रियों की बचने की उम्मीद कम है।
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रंजना शर्मा)ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि मेले और त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति को जीवित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं, हम सबको इन आयोजनों में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे जहां समाज में समरसता बढ़ती है वहीं आपसी भाईचारे की भावना भी प्रगाढ़ होती है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह आज बुधवार को राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला, सरांहा के दूसरे दिन के आयोजनों में बतौर मुख्य अतिथि भाग ले रहे थे। अनिरूद्ध सिंह ने विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित विकासात्मक प्रदर्शनियों…
सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डाॅ. धनीराम शांडिल ने आज जिला सोलन की ग्राम पंचायत पड़ग में भारी वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुए सम्पर्क मार्ग डढ़ोग गांव की सड़क का निरीक्षण किया तथा राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को मार्ग शीघ्र बहाल करने के उचित दिशा-निर्देश दिए। डाॅ. शांडिल ने कहा कि पूरे प्रदेश ने इस वर्ष अत्यंत विराट प्राकृतिक आपदा का सामना किया है। इस कारण भारी बहुमूल्य मानवीय क्षति के साथ-साथ व्यापक स्तर पर आर्थिक नुकसान भी हुआ है। उन्होंने कहा कि आपदा…
नाहन, हिमाचलवार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ): उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बुधवार को शिलाई लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में अधिकारियों के साथ बैठक करके शिलाई विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों का जायजा लिया। बैठक के दौरान उद्योग मंत्री ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ क्षेत्र में लंबित और वर्तमान में चल रहे विकास कार्यों के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि शिलाई क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा हर तीन माह में की जायेगी। उन्होंने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य जैसी…