नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ) :- डूमेश्वर देवता और काली के प्राचीन मंदिर के पुनर्निर्माण करने के उपरांत राजगढ़ ब्लाॅक के राणाघाट में तीन दिवसीय देवयज्ञ आरंभ हो गया । मंदिर समिति के सदस्य जीवन सिंह तोमर ने बताया कि नवनिर्मित मंदिरों की प्रतिष्ठा का कार्य शनिवार को आरंभ हुआ जबकि क्षेत्र के लोग अपने आराध्य देव डूमेश्वर देवता और काली माता को स्नान के लिए कांगड़ा जिला के नगरकोट यात्रा पर ले गए थे जहां पर देवताओं का परंपरा के अनुसार स्नान करवाया गया । उन्होने बताया कि मंदिर की प्रतिष्ठा पूर्ण होने पर डूमेश्वर देवता और काली…
Author: Himachal Varta
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ : – उपमंडल के गिरिपार की 17 पंचायतों को जोड़ने वाले पुल की मुरम्मत कार्य की लेटलतीफी के कारण बने हुए वैकल्पिक मार्ग पर तीसरी बार वाहनों के पलटने का मामला सामने आया है। ताजा मामला आज सुबह सामने आया जब एक ट्रैक्टर चढ़ाई चढ़ते हुए पलट गया। गनीमत यह रही कि इसकी चपेट में कोई दो पहिया वाहन चालक, राहगीर नहीं आया अन्यथा बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। एक सप्ताह पूर्व यहां एक ट्रक खाई में गिर गया था। बार-बार हादसे होने के बाद भी पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी संज्ञान नही ले रहे हैं।…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा ):- स्थानीय एवीएन सीनियर सैकैंडरी स्कूल की होनहार छात्रा कृपनीत कौर ने हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की मेरिट सूचि में पूरे प्रदेश में दसवां स्थान पाकर अपने विद्यालय सहित जिला सिरमौर का नाम रोशन किया है । विद्यालय के प्रधानाचार्य के के चन्दोला ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्रदेश शिक्षा बोर्ड की जमा दो की परिक्षा में विद्यालय का शानदार प्रदर्शन रहा है। घौषित नतीजों में कॉमर्स वर्ग में विद्यालय की होनहार छात्रा कृपनीत कौर ने प्रदेश में प्रथम स्थान पाया, प्रियांशु ने दूसरा और यश ठाकुर ने तीसरा…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ :- हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा शनिवार को घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में जिला सिरमौर के 8 छात्र-छात्राएं स्कूल शिक्षा बोर्ड की टॉप टेन मेरिट में आए हैं। जिसमें से 8 में से 7 छात्राएं तथा 1 छात्र हैं। 8 छात्रों में से 4 निजी स्कूलों के और चार सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राएं हैं।हिमाचल प्रदेश में कॉमर्स संकाय में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराहां की वृंदा ठाकुर पुत्री अरुण कुमार ने प्रदेश भर में 492 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दूसरे स्थान पर बीकेडी पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब की अनीशा पुत्री…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस ने एक युवक को नशीली दवाओं की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। ये युवक नशीली दवाएं युवाओं को बेचने की फिराक में था।पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार माजरा पुलिस थाना को सूचना मिली कि मिश्रवाला निवासी मुसम्मी कौशर पुत्र यासीन मिश्रवाला से माजरा की ओर सड़क चूरक माजरी आम के बगीचे के साथ-2 साइकिल पर सवार होकर नशीले कैप्सूल लेकर माजरा में कैप्सूल बेचने जा रहा है। यदि उसे रोककर उसके शरीर की तलाशी ली जाए तो उसके शरीर से नशीले कैप्सूल बरामद हो सकते हैं। पुलिस ने…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ) :- जल शक्ति विभाग के मंडल कार्यालय राजगढ़ में डियूटी ज्वायन करने उपरांत अधीशासी अभियंता डाॅ0 मंदीप गुप्ता ने फील्ड का रूख करके धीमी गति से चल रही विभाग की योजनाओं का निरीक्षण कर रहे हैं । जिससे अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है । डाॅ0 गुप्ता ने जहां राजगढ़ के सेरमनौण की दो वर्षों से बंद पड़ी सिंचाई योजना को दो दिन में शुरू करने का रिकार्ड कायम किया है वही पर बीते दिन डाॅ0 गुप्ता ने नारग क्षेत्र की 11 पंचायतों के लिए निर्मित की जा रही 26 करोड़…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश की जीडीपी में कैनबिस यानी भांग बड़ा हिस्सा बनने की तैयारी में आ चुकी है। प्रदेश सरकार मेडिसिनल और इंडस्ट्रियल परपज से लीगलाइज की गई भांग की खेती को जल्द ही झंडी देने की तैयारी में है।इसी कवायद के तहत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा 4 वर्ष पहले उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में शुरू की गई भांग की खेती का प्रारूप जाने के लिए प्रदेश से एक 5 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।इस स्टडी टीम का जिम्मा राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी को सौंपा गया है। जिसमें सीपीएस…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (राजीव कुमार ):- उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने वन विभाग के साथ अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न विकास परियोजनाओं के फारेस्ट क्लीयरेंस के मामलों पर गंभीरतापूर्वक कार्रवाई करें और इनका समय पर निपटारा सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने वन विभाग कोे सभी सम्बन्धित विभागों से आवश्यक तालमेल बनाने और उचित सहयोग देने के निर्देश भी दिए। उपायुक्त आज शनिवार को नाहन मंे सिरमौर जिला में विभिन्न विभागों की विकास परियोजनाआंे के लिए फारेस्ट सम्बन्धी मामलों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी विभाग फारेस्ट क्लीयरेंस सम्बन्धी…