श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला सिरमौर के पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की। उन्होंने श्री रेणुका जी विकास बोर्ड द्वारा प्रकाशित स्मारिका का भी विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री परशुराम और माता श्री रेणुका जी के मिलन का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी उत्सव प्रदेश के प्रमुख मेलों में शुमार है। उन्होंने कहा कि धार्मिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण यह मेला प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा…
Author: Himachal Varta
श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2024 के द्वितीय सांस्कृतिक संध्या में मण्डलायुक्त शिमला संदीप कदम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मण्डलायुक्त ने लोगों को अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए जिला प्रशासन को मेले के सफल आयोजन के लिए उनके कडे़ प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी सिरमौर एल.आर. वर्मा ने मण्डलायुक्त को शॉल, टोपी व स्मृति चिंह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इससे पूर्व अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल.आर. वर्मा ने मेले मे आयोजित दंगल का शुभारंभ भी किया।
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):- सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सिरमौर दौरे को निराशाजनक बताया है। उन्होंने कहा की दो वर्षों के अंतराल के बाद मुख्यमंत्री रेणुका मेले के उद्घघाटन अवसर पर रेणुका आये और सिरमौर वासियों के लिए किसी भी प्रकार की घोषणा किए बगैर ही चले गए। इससे सिरमौर के लोग अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे हैं। मेलाराम शर्मा ने बताया की मुख्यमंत्री के दौरे से सिरमौरवासियो विशेष कर पिछड़े क्षेत्र गिरीपार के लोगों को मुख्यमंत्री के दौरे से बड़ी उम्मीदें थी परंतु मुख्यमंत्री किसी भी विकास योजना…
श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला सिरमौर में श्री रेणुका झील की नैसर्गिक सुन्दरता को निहारा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने तीन किलोमीटर पैदल चलकर प्रकृति के सान्निध्य का आनन्द उठाया। वह मंदिर में आए श्रद्धालुओं से गर्मजोशी से मिले और उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई। मुख्यमंत्री ने श्री रेणुका जी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए बेहतर व्यवस्था प्रबन्धन करने के निर्देश दिए। विधायक अजय सोलंकी, विधानसभा के पूर्व…
श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि आखिर रेणुका के विकास की चिंता कौन करेगा रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अंतरराष्ट्रीय मेले का शुभारंभ करने के लिए रेणुका दौरे पर आए हैं और स्थानीय विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ऐसे समय पर मौज-मस्ती मारने के लिए विदेश दौरे पर गए हैं रावत ने बताया कि आज तक अंतरराष्ट्रीय मेले की परंमपरा रही है कि मुख्यमंत्री रेणु मंच से जिला सिरमौर के पांचो विधानसभा चुनाव क्षेत्र के…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल निर्माता डॉ यशवंत सिंह परमार की पुत्रवधू व पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय ठाकुर रामलाल सिंह की पुत्री सत्या परमार का आज मंगलवार को निधन हो गया है।पूर्व में विधायक रहे कुश परमार की पत्नी सत्या परमार लंबे समय से बीमार चल रही थी। करीब तीन-चार दिनों से नहान मेडिकल कॉलेज में एडमिट हुई थी।मंगलवार की सुबह करीब 9:15 बजे के आसपास सत्या परमार ने मेडिकल कॉलेज नाहन में अंतिम सांस ली। सत्या परमार के अचानक निधन की खबर सुनकर न केवल जिला सिरमौर में बल्कि पूरे प्रदेश में शोक की लहर फैल गई…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार को जिला सिरमौर के दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे। सबसे पहले सीएम ने पच्छाद इलाके के क्वागधार में कई योजनाओं के शिलान्यास किए। यहां उन्होंने भूर्शिंग महादेव मंदिर में माथा टेका। इसके बाद यहां 45 लाख रुपए की लागत से बनाए गए हेलीपैड, 51 फीट ऊंची महादेव की प्रतिमा और 36 लाख की लागत से बने नेचर पार्क का उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ नाहन के विधायक अजय सोलंकी, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद परमार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता रूपेंद्र ठाकुर, पूर्व प्रदेश…