20जनवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-देर से चलने वाले इन ट्रेनों की लिस्ट में भाहलपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, अम्बेडकरनगर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस, मुंबई-नई दिल्ली दादर एक्सप्रेस का नाम भी शामिल है. उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में घने कोहरे और ठंड का असर देखने को मिल रहा है. एक तरफ जहां बढ़ रही ठंड ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है वहीं खराब मौसम का असर रेल सेवा पर भी पड़ रहा है. देश के कई क्षेत्रों में कोहरे का आलम ये है कि हर रोज कम विजिविलिटी के कारण कई ट्रेनें घंटों की देरी से पहुंच रही है. वहीं आज शहर के कुछ हिस्सों…
Author: Himachal Varta
नाहन संजय सिंह 19 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- नई पेंशन कर्मचारी संघ जिला सिरमौर ने खण्ड सराहन के 9 विभागो कृषि, राजस्व, कल्याण, पुलिस, चिकित्सा, जल शक्ति, कोषागार, पुलिस, पशु चिकत्सा, के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पुरानी पेंशन बहाली पर चर्चा की तथा वर्ष 2022-23 की संघ की सदस्यता हेतु प्रेरित किया। खण्ड अध्यक्ष अनिल शर्मा के नेतृत्व में चलाये गय इस अभियान में जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र पुन्ड़ीर के अतिरिक्त जिला एवं राज्य कार्य कारिणी सद्स्य चेतन, विनोद कुमार, सुशील कुमार तथा प्रितम सिंह ने समस्त विभागो में जा कर कर्मचारियों से नई पेंशन व्यवस्था की कमियों पर…
नाहन संजय सिंह 19 जनवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत चल रहे कार्याे से पंचायतों में रहने वाले लोगों की बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ उनके जीवन में भी सुधार आएगा। जिसके लिए सभी विभागों को सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत चल रहे विकास कार्यो में और अधिक तेजी लाने की आवश्यकता है। यह बात सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत जिला सिरमौर में चयनित ग्राम पंचायत बालीकोटी व पुरुवाला में चल रहे विकास कार्याे की समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने कही। उन्होंने अधिकारियों को योजना के अंतर्गत स्वीकृत सभी कार्याे को शीघ्र…
संगडाह 19 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- स्वास्थ्य खंड संगड़ाह में नए साल में कोरोना संक्रमण चरम पर है और मंगलवार को पॉजिटिविटी दर 29 फ़ीसदी के करीब रही। खबर लिखे जाने तक स्वास्थ्य खंड में लिए कुल 61 सैंपल में से 18 पॉजिटिव पाए गए। नौहराधार में पॉजिटिविटी दर सबसे ज्यादा रही और यहां 12 में से 7 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा हरिपुरधार में 36 में से 8 व संगड़ाह में 13 में से 3 सैंपल पोजिटिव पाए गए। इससे पूर्व सोमवार को स्वास्थ्य खंड में हुए कुल 82 सैंपल में से 19 पॉजिटिव आए और पॉजिटिविटी…
पाँवटा साहिब 19 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- विकास खंड पांवटा साहिब के विश्व कर्मा चौक पर एक ट्रक ने महिला को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से महिला नीचे गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद उत्तराखंड के निजी अस्पताल लाया गया है। पीड़िता की पहचान रिंकु कुमारी(36)पत्नी राजू कुमार , वार्ड नंबर9 देवीनगर के रूप में हुई है। घटना उस वक्त पेश आई जब पीड़िता किसी काम से बाजार आई थी कि विश्व कर्मा चौक पर एक ट्रक ने…
19 जनवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-कांग्रेसऔर गोवा फॉरवर्ड पार्टी (GFP) के गठबंधन में दरार पड़ते दिख रही है. इस कारण कांग्रेस का इन सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारना बना. कांग्रेस द्वारा सेंट आंद्रे और कानकोना सीट पर उम्मीदवारों का ऐलान करने से गोवा फॉरवर्ड नाराज होते दिख रहा है. गोवा फॉरवर्ड का कहना हैं कि, कांग्रेस ने वादाखिलाफी की है. उनके मुताबिक, सेंट आंद्रे और कानकोना में उनके नेताओं ने बहुत काम किया है. उन्होंने कहा कि, हमने वहीं सीट मांगी है जहां हमारी ताकत है. कांग्रेस गठबंधन धर्म का पालन करें. कांग्रेस हमारी मांग माने नहीं तो हमें करना होगा…
नाहन संजय सिंह 19 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- नाहन के वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र चौधरी की भाभी मोहनी देवी का पीजीआई चंडीगढ़ में देहांत हो गया है। पीजीआई की रिपोर्ट में मोहनी देवी को कोरोना पॉजिटिव भी बताया गया है। हालांकि उनके भतीजे मनोज ने बताया कि उनकी ताई जी को सांस की दिक्कत थी। बीते 10 जनवरी को उनकी हालत खराब होने पर चंडीगढ़ के पारस अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज से पहले उनका कोरोना टेस्ट भी किया गया। टेस्ट में मोहनी देवी नेगेटिव पाई गई। यहां यह भी बताना जरूरी है कि मोहनी देवी को…
नाहन संजय सिंह 19 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- उत्तराखंड व यूपी में चल रहे विधानसभा चुनाव को देखते हुए हिमाचल पुलिस ने सीमाओं पर चौकसी बढ़ाते हुए नाके लगा दिए गए। पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने सीमाओं पर लगें नाकों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा का जायजा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पड़ोसी राज्य उत्तराखंड व यूपी में इन दिनों विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। जिसको देखते हुए उत्तराखंड की सीमा के साथ लगते खोदरी माजरी, किल्लौड़, जोंग पुल व गोविंद घाट में पुलिस नाका लगाया गया है। पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने…