कीकली के पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में नवोदित लेखकोें को किया प्रोत्साहित शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में कीकली चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ‘51 स्किन्टिलेटिंग टेल्स’ पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक बच्चों की कहानी संग्रह है, जिसमें देश भर के बच्चों की पुरस्कृत कहानियों को चयनित करके संकलित किया गया है। राज्यपाल ने बच्चों की सृजनशीलता और उनकी उच्च स्तर की कल्पनाशक्ति की जमकर सराहना करते हुए कहा कि मौजूदा समय में इन्हीं गुणों को हम बच्चों में देखना चाहते हैं। देश में सृजनशीलता की कोई कमी नहीं है लेकिन…
Author: Himachal Varta
शिमला (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश विभागीय परीक्षा बोर्ड के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार के अधीन नियमित आधार पर सेवाएं प्रदान कर रहे पात्र अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए विभागीय परीक्षा का आयोजन 14 से 23 फरवरी, 2022 तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह परीक्षाएं भारतीय प्रशासनिक सेवाएं, हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं, तहसीलदार/नायब तहसीलदार, भारतीय वन सेवाएं/हिमाचल प्रदेश वन सेवाएं के अधिकारियों, अन्य सभी राजपत्रित अधिकारियों और पात्र अराजपत्रित अधिकारियों (अधीक्षक वर्ग-2 और वरिष्ठ सहायक) तकनीकी और गैर-तकनीकी, राज्य आबकारी एवं कराधान विभाग के आबकारी और कराधान निरीक्षक, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के (वर्ग-2 अधिकारी/कर्मचारी), हिमाचल…
https://youtu.be/yb7n5HY21Xw
ऐतिहासिक और जनहितैषी घोषणाओं लिए मुख्यमंत्री का आभार-डा. बिन्दल मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकताओं का धन्यवाद नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर द्वारा रविवार को अपने नाहन प्रवास के दौरान 161 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं के उदघाटन और शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया है। डा. बिन्दल ने नाहन विधानसभा क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री द्वारा की गई ऐतिहासिक और जनहितैषी घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का नाहन विधानसभा क्षेत्र की ओर से हार्दिक आभार जताया है। डा. बिन्दल ने मुख्यमंत्री के प्रवास को…
नाहन(हिमाचलवार्ता)। कंगना रनौत द्वारा हाल ही में देश की आजादी पर दिए गए बयान की पझौता स्वतंत्रता सैनानी कल्याण समिति द्वारा कड़ी भर्त्सना ही गई हैं। कंगना रनौत द्वारा दिए इस बयान को शर्मनाक और निंदनीय बताते हुए पझौता स्वतन्त्रता सैनानी समाज कल्य्ण समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश चौहान, जगमोहन मेहता, सोहन सिंह ठाकुर, शेरजंग चौहान, शकुन्तला प्रकाश, प्रकाश ठाकुर, रणबीर चौहान, अलबेल सिंह, यतिन्द्रनाथ, सुन्दर सिंह, देस राज शर्मा, अरूण मेहता, दुर्गा सिंह ठाकुर , परीक्षा चौहान ने संयुक्त बयान में कहा कि यह हमारे देश का दुर्भाग्य है जहां पर मात्र एक राजनीतिक पार्टी को खुश करने के…
नाहन(हिमाचलवार्ता)। उपायुक्त कार्यालय नाहन के बचत भवन में 16 नवम्बर, 2021 को प्रातः 11 बजे जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक लोकसभा सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। इस बारे में जानकारी देते हुए उपायुक्त सिरमौर एवं सदस्य सचिव जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति राम कुमार गौतम ने बताया कि इस बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, दीनदयाल अंत्योदय योजना, स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण, पी.एम.के.एस.वाई, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना आदि केन्द्र सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सिरमौर जिले के करगानू क्षेत्र के शालमू गांव में श्री बद्रिका आश्रम का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री बद्रिका आश्रम एवं चैरिटेबल और सामाजिक कल्याण समिति बड़े पैमाने पर समुदाय और आश्रम के आसपास के गांवों की सेवा करने की दिशा में एक सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सुखी और स्वस्थ समाज के लिए ऐसे आश्रम महत्वपूर्ण हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि हमें अपनी परम्पराओं और मूल्यों को बनाए रखना चाहिए क्योंकि वे हमें सच्चा सुख और शांति प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी द्वारा देवभूमि हिमाचल के डलहौजी/चंबा से संबंध रखने वाली हॉकी खिलाड़ी वरुण कुमार को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किये जाने पर जयराम ठाकुर ने हार्दिक बधाई दी। आपकी उपलब्धि पर हिमाचल को गर्व है। आप निरंतर यूं ही नये मुकाम हासिल करते रहें, यही कामना करता हूं।