Author: Himachal Varta

शिमला (हिमाचलवार्ता)।  राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि राष्ट्रीय एकता देश के प्रति निष्ठा बंधुत्व की भावना है और यह विकास और प्रगति के लिए मार्गदर्शन करती है। राज्यपाल आज यहां भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान शिमला द्वारा आयोजित ‘एथिकल फाउंडेशन आॅफ नेशनलिज्म’ पर 7वें रवीन्द्रनाथ टैगोर मेमोरियल व्याख्यान की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गुरूदेव रवींद्रनाथ टैगोर न केवल भारतीय लेखकों, कवियों और विचारकों के मार्गदर्शक थे, बल्कि एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, उन्होंने भारत के उन्नत भविष्य की परिकल्पना की। पूर्वानुमान किया और राष्ट्र निर्माण के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने उच्च नैतिक मानकों, सभ्यता, विकास और दार्शनिक…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि कुछ समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचारों से आभास हो रहा है कि राज्य सरकार प्रदेश में आ रहे लोगों का कोविड-19 परीक्षण शुरू करने पर विचार कर रही है। प्रवक्ता ने कहा कि अब तक प्रदेश सरकार की ऐसी कोई भी योजना नहीं है क्योंकि पिछले दो माह से कोविड-19 के मामलों में वृद्धि लोगों द्वारा विशेषकर सामाजिक समारोह जैसे विवाह आदि में बरती गई ढील के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी उपायुक्तों को ऐसे कार्यक्रमों में अधिकतम 50 लोगों के शामिल होने…

Read More

जिला में समारोह आयोजन के लिए ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है अनुमति-डीएम नाहन (हिमाचल वार्ता)। प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशो के अनुसार जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डा. आर.के. परूथी ने आज कोविड-19 के बढते मामलो को रोकने के लिए जिला में आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 की धाराओं के तहत 28 नवम्बर, 2020 को जारी  एसओपी कि निरन्तरता में आदेश जारी करते हुए बताया कि जिला में  किसी भी समारोह के आयोजन से एक सप्ताह पहले सम्बन्धित एसडीएम से अनुमति लेना आवश्यक होगा। यह अनुमति इस वेबसाईड (https covid.hp.gov.in/ applications/epass/apply)  से ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है। इसके अतिरिक्त यदि उपमण्डलाधिकारी व संबंधित तहसीलदार आवश्यक…

Read More

नाहन (हिमाचल वार्ता)। जिला सिरमौर की सबसे ऊँची चूडधार की चोटी पर लगातार बर्फ पडने के कारण जिला प्रशासन ने बाहिर सुबह आने वाले पर्यटको को वहाँ जाने पर पाबंदी लगाई है ताकि उस क्षेत्र में पडने वाले घने जंगलों में वे फंस नहीं जाए जिन्हें ढूडना भी मुश्किल हो सकता है! उपायुक्त सिरमौर आर के परुथी  ने बताया कि  चूडधार तक पहुचने के लिए 12 किलोमीटर पैदल घने जंगलों के बीच से गुजरना पड़ता है जहाँ जंगली जानवर घूमते रहते हैं जिन से जान को खतरा कभी भी हो सकता है! उन्होंने कहा कि इस रास्ते में जगह जगह…

Read More

चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज काले खेती कानूनों के विरुद्ध चल रहे संघर्ष में शिरकत करते समय दो किसानों गुरजंट सिंह और गुरबचन सिंह के देहांत पर दुुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने मानसा और मोगा जिलों के निवासी दोनों किसानों के परिवारों के लिए 5-5 लाख रुपए की वित्तीय सहायता का ऐलान किया है। मृतक किसानों के पारिवारिक सदस्यों के साथ दुख साझा करते मुख्यमंत्री ने ईश्वर के समक्ष दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में शाश्वत निवास देने और पीछे परिवारों को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करने के लिए अरदास की। जि़क्रयोग्य…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)।  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां शिमला से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में 22 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने रैत में 2.09 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कल्याण भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 4.83 करोड़ रुपये की लागत से चम्बी-भनाला-सकोह सम्पर्क मार्ग के स्तरोन्नयन, 10.03 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न जल आपूर्ति योजना वितरण प्रणाली के सुधार कार्य और शाहपुर तहसील में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। निदेशक, कोष, लेखा एवं लाॅटरीज डी.डी. शर्मा ने आज यहां बताया कि राज्य स्थित बैंकों के माध्यम से पेंशन प्राप्त करने वाले हिमाचल प्रदेश सरकार के पेंशनभोगियों को वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र कोष कार्यालय में जमा करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आधार संख्या को ई-पेंशन सिस्टम में रखा गया है और यह जीवन प्रमाण से भी जुड़ा हुआ है। इसलिए पेंशनभोगी खुद को जीवन प्रमाण वेबसाइट द्वारा भी प्रमाणित कर सकते हैं और जीवन प्रमाण पत्र को जेनेरेट कर जीवन प्रमाण पत्र की प्रति सम्बन्धित कोष कार्यालय को प्रेषित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा रश्मि धर सूद की अध्यक्षता में आज यहां महिला मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की। मुख्यमंत्री ने कोरोना महामारी के प्रसार को रोकने के लिए महिला मोर्चा की सदस्यों को प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों को प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की सदस्यों को सार्वजनिक स्थानों में फेस मास्क और परस्पर दूरी बनाए रखने के प्रति लोगों को जागरूक करना चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं, नीतियांे और…

Read More