मुख्यमंत्री ने वैज्ञानिकाें से शोध कार्य को खेतों तक पहुंचाने का आह्वान किया शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने प्रौद्योगिकी हस्तांतरण को बढ़ावा देने और शोधकर्ताओं को अपने शोध को बदलते मौसम के अनुसार बदलाव लाने की आवश्यकता पर बल दिया है। राज्यपाल आज राजभवन शिमला में डाॅ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी, सोलन के 36वें स्थापना दिवस की आॅन-लाईन प्लेटफार्म पर अध्यक्षता करते हुए संबोधत कर रहे थे। विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि एशिया के पहले बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के रूप में इस संस्थान ने पिछले तीन…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। नाहन के साईं अस्पताल में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत का समाचार प्राप्त हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोर सैनी उर्फ गोल्डन भाई उम्र करीब 55 वर्ष निवासी यशवंत विहार नजदीक सूद क्लिनिक को 3 दिन पहले सांस की तकलीफ हुई। बताया जा रहा है कि इन्हें पहले चक्कर आया जिसके बाद इन्हें प्राथमिक उपचार के तौर पर निजी साईं अस्पताल में एडमिट कराया गया। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत इसी दौरान उनका टेस्ट भी किया गया। बताया जा रहा है जिसमें उनकी कोरोना वायरस होने की पुष्टि भी हुई। आज सुबह उनकी मृत्यु हो गई। उनकी…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के पुलिस थाना संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले उप तहसील मुख्यालय हरिपुरधार के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। हालांकि व्यक्ति की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। लेकिन बताया जा रहा है कि यह शव किसी प्रवासी मजदूर का हो सकता है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति की उम्र लगभग 30 से 32 वर्ष बताई जा रही है। मृतक व्यक्ति…
श्री गुरू नानक देव जी के चरण स्पर्श प्राप्त 63 गाँवों और 14 कस्बों में 77 करोड़ रुपए की लागत से शुरू किये गए प्रोजैक्ट लोकार्पण किए सुल्तानपुर लोधी/डेरा बाबा नानक (हिमाचलवार्ता)। पवित्र नगरी के विकास को नये शिखरों पर ले जाते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सोमवार को सुल्तानपुर लोधी में करीब 40.75 करोड़ रुपए की लागत के साथ मुकम्मल किये जाने वाले छह प्रोजेक्टों का नींव पत्थर रखा। यहाँ श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व समागमों की समापन पर रखे समारोहों में शामिल होने के बाद कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने 6.5 करोड़…
अवैध खनन करते पांवटा साहिब क्षेत्र में पकड़े आठ ट्रैक्टर और एक टिप्पर, वसूला 30 हजार रुपए जुर्माना नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश में खनन माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस लगातार दिन और रात को अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। बावजूद इसके गुपचुप तरीके से खनन माफिया खनन में जुटा हुआ है। खनन माफिया कार्यवाही से बचने के लिए नए हथकंडे अपना कर अवैध कारोबार चला रहे है। ऐसे में अब पुलिस और भी ज्यादा सख्त हो गई है और इसी के चलते माजरा, राजबन और चांदनी में खनन विभाग की…
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय शिमला (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक आज शिमला में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में राज्य में कोविड-19 महामारी की स्थिति के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। मंत्रिमण्डल ने राज्य में कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या और समारोहों में विभिन्न प्रतिबन्धों के कारण 7 से 11 दिसम्बर, 2020 तक प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र को रद्द करने की सिफारिश करने का निर्णय लिया। मंत्रिमण्डल ने यह निर्णय लिया कि मंत्री, सांसद, विधायक कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं करेंगे और राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी…
6 दिसंबर को डाइट नाहन में ऑनलाइन जिला स्तरीय कला उत्सव नाहन (हिमाचलवार्ता)। – जिला स्तरीय कला उत्सव काडाइट नाहन में ऑनलाइन माध्यम के द्वारा किया जाएगा जो भी प्रतिभागी इस उत्सव में भाग लेना चाहते हैं वह अपनी कला है विधियों की वीडियो अपने-अपने ब्लॉक के समन्वयक के पास भेज सकते हैं। जिला परियोजना अधिकारी नाहन एवं प्रिंसिपल डाइट ऋषिपाल शर्मा ने बताया कि कला उत्सव में सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय और गैर-सरकारी विद्यालय के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। कला उत्सव का उद्देश्य माध्यमिक स्तर की विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को पहचानना ,…
डा. बिन्दल ने दूरदराज पंचायत हरिपुर खोल 2 सड़कों का किया भूमि पूजन प्रदूणी में 4 करोड़ रुपये की लागत की सडक का किया शिलान्यास नाहन (हिमाचलवार्ता)। -विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों की भाग्य रेखाएं हैं और नाहन विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण, सड़कों के सुधारीकरण और सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए कई ऐतिहासिक और अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज क्षेत्र की पंचायतों हरिपुर खोल, प्रदूणी आदि पंचायतो में सड़क निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा…