नाहन। जिला सिरमौर के तहसील नाहन के कंडीईवाला में आज एक कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है। गत दिवस 162 सैम्पल्स की जांच में से एक सैम्पल की रिपोर्ट आनी शेष थी जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव आये व्यक्ति की उम्र 36 साल है और वह आर्मी में नौकरी करता है और दिल्ली से 23 जून 2020 को दो अन्य साथियों के साथ टैक्सी के माध्यम से हरियाणा के नारायणगढ़ पहुँचा था। इसके साथ आये व्यक्तियों में एक कांगड़ा का रहने वाला व दूसरा जिला शिमला का रहने वाला है। यह व्यक्ति अपने चाचा की निजी गाड़ी में…
Author: Himachal Varta
नाहन। जिला मुख्यालय नाहन के कंडईवाला में एक फौजी जवान कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह जवान दिल्ली से 14 दिन की छुट्टी पर घर आए थे और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बता दें कि उक्त जवान दिल्ली में भी होम क्वॉरेंटाइन में थे। जहां इनके कोरोना टेस्ट किए गए थे। जिनमें इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त फौजी अपने घर गत 23 जून को आया था और उससे होम क्वारेनटाइन में ही रखा गया था! अब उइस सका सैम्पल 30 जून को फिर लिया गया था जिसे की रिपोर्ट आज आई है जो पाजिटिव…
नाहन। जिला सिरमौर के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में स्थित कोविड-19 सैंपलिंग बूथ पर बुधवार को 31 पुलिस कर्मियों के सैंपल लिए गए, जिनमें आधा दर्जन होमगार्ड के जवान भी शामिल है। थाने में कार्यरत पांच अन्य पुलिस कर्मियों के सैंपल पहले जा चुके हैं, जबकि दो विभागीय कार्य से बाहर तथा अन्य दो छुट्टी पर बताए गए। सर्विलांस टीम सदस्य डॉ. निशा के अनुसार इसके अलावा बुधवार को खेगुआ नामक स्थान पर काम कर रहे 11 प्रवासी मजदूरों के भी कोरोना वायरस संबंधी जांच की जानी थी, मगर उक्त लोग आज इनकार कर गए अथवा नहीं पहुंचे। इसके अलावा तीन…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज देश के उप-राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को उनके 71वें जन्मदिन पर बधाई दी। उप-राष्ट्रपति को बधाई संदेश देते हुए मुख्यमंत्री ने उनके स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि एम. वेंकैया नायडू एक प्रख्यात व्यक्तित्त्व हैं, जो हमेशा किसानों के कल्याण तथा ग्रामीण लोगों के विकास के लिए तत्पर रहते हैं।
चण्डीगढ़। हरियाणा के उप मुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर देश व प्रदेश के इस क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं है। चिकित्सा दिवस के अवसर पर आज यहां जारी एक संदेश में उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल सेवा मानवता की सबसे उत्तम सेवा है। एक डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप माना जाता है। कोरोना वायरस की लड़ाई में जिस प्रकार मेडिकल व पैरा-मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों ने स्वयं व अपने परिवार की चिंता किए बिना जो भूमिका निभाई है वह क़ाबिले तारीफ है।
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा है कि कोराना महामारी के समय जिस प्रकार डॉक्टर कोरोना योद्धा के रूप में मानवता की सेवा कर रहे है, इसकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। इस दौरान टेली-मेडिसन की अवधारणा से भी मरीजों का उपचार करने के नई शुरुआत भी की गई। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर आज यहां जारी एक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि एक डॉक्टर की सेवा भाव से एक मिशन के रूप में गरीब जनता की सेवा करना मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में डॉक्टरों की…
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने कोविड-19 संकट के दौरान गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित एवं निर्बाध संस्थागत प्रसूति सुविधाएं उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करने के लिए राज्य भर में सार्वजनिक एवं निजी स्वास्थ्य संस्थानों में प्रसूति सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गैर कोविड अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं के लिए अलग से एलडीआर कक्ष यानी (प्रसव, प्रसूति और रिकवरी) का प्रावधान करने के अतिरिक्त उन कोविड पॉजिटिव गर्भवती महिलाओं के दाखिले और प्रसूति के लिए भी आइसोलेशन वार्ड का प्रावधान किया गया है, जिन मामलों में उन्हें विशेष…
चंडीगढ। हरियाणा के राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य ने आज अपने 82वें जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश वासियों से अपील की है कि वे देश और प्रदेश की तरक्की के लिए अपने जीवन में कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य करेें। श्री आर्य आज राजभवन में वरिष्ठ अधिकारियों और राजभवन के स्टाफ द्वारा दी गई जन्मदिन की बधाई स्वीकार कर रहे थे। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने ट्वीट कर राज्यपाल श्री आर्य को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देकर ईश्वर से अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की प्रार्थना की। पंजाब के राज्यपाल श्री वी.पी.सिंह बदनौर ने भी राज्यपाल हरियाणा श्री सत्यदेव…