Author: Himachal Varta

सरकार के आदेशों के बाद ही खुल पांएगे सैलुन, केवल प्रषिक्षण में शामिल बार्बर ही खोल पाएंगे दुकान   नाहन। जिला सिरमौर में कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए 6 से 13 मई, 2020 तक पूरे जिला के 134 पंजीकृत बार्बरों को प्रशिक्षण दिया गया। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर.के. परूथी ने देते हुए बताया की सरकार के आगामी आदेश जारी होने पर जिला में केवल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बार्बर ही अपनी सैलून खोल पाएंगे। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण खण्ड स्तर पर दिया गया जिसके तहत नाहन में 6 मई, 2020 को उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन…

Read More

-कहा- केंद्र सरकार कोविंड 19 महामारी के नाम पर कामगार का शोषण करने लगी पायल/लुधियाना/चंडीगढ़। पायल के विधायक स. लखबीर सिंह लक्खा ने कहा है कि नरिन्दर मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की तरफ से कामगार लोगों के हकों को मारने वाली किसी भी नीति का कांग्रेस पार्टी की तरफ से विरोध किया जायेगा। कामगार के हकों पर डाका किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। स. लक्खा ने बताया कि केंद्र सरकार की तरफ से आदेश दिए गए हैं कि कामगार लोगों से 8 से ज्यादा घंटे काम लिया जाये परन्तु तनख्वाह उतनी ही दी जाये, जो…

Read More

-लुधियाना में लोगों की राशन सम्बन्धित शिकायतें सुनी -राशन के लिए जरूरतमंद लोगों की सूचियां अधिकारियों को सौंपी लुधियाना/चंडीगढ़। पंजाब राज्य अल्पसंख्यक कमीशन के मैंबर अहमद अली गुड्डू ने अल्पसंख्यकों के साथ सम्बन्धित वर्गों के लोगों को भरोसा दिया है कि कोविड 19 बीमारी के चलते पंजाब सरकार की तरफ से हरेक वर्ग का बराबर का ख्याल रखा जा रहा है। इस मुश्किल घड़ी में किसी भी भाईचारे के हितों की अनदेखी नहीं की जायेगी। वे आज वार्ड नंबर 88, 59, 2, 11 और 12 में अल्पसंख्यकों से सम्बन्धित लोगों की शिकायतें सुनने के लिए विशेष तौर पर पहुँचे थे।…

Read More

-बीज के नमूने, बिल बुक और अनय दस्तावेज कब्जे में ले कर पुलिस मामला दर्ज करवाया लुधियाना/चंडीगढ़। एक किसान की तरफ से डिप्टी कमिश्नर लुधियाना को की गई शिकायत पर कार्यवाही करते हुए कृषि और किसान भलाई विभाग, लुधियाना ने आज पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी के गेट नंबर एक के सामने पड़ते बराड़ बीज स्टोर पर छापेमारी की, जहाँ से कि बीज के नमूने, बिल बुक और अन्य दस्तावेज कब्जे में ले कर पुलिस मामला दर्ज करवाया गया है। इस सम्बन्धित प्रैस नोट जारी करते हुए मुख्य कृषि अफसर डा. नरिन्दर सिंह बैनीपाल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से अलग…

Read More

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस नर्सें स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे का मज़बूत स्तंभ हैं-बलबीर सिंह सिद्धू चंडीगढ़। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के मौके के पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने राज्य भर में नर्सों द्वारा नोवल कोरोनावायरस बीमारी के विरुद्ध जंग में किए जा रहे यत्नों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नर्सिंग स्टाफ, जो कि स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे का मज़बूत स्तंभ हैं, के समर्थन के बिना कोविड-19 के विरुद्ध जंग जीतने की कल्पना भी नहीं की जा सकती। स. बलबीर सिंह सिद्धू ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा ट्वीट किए एक ताज़ा वीडियो का जि़क्र किया, जिसमें नर्सें…

Read More

शिमला। हिमफैड के अध्यक्ष गणेश दत्त ने आज यहां हिमफैड की ओर से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को हि.प्र. एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड के लिए 11 लाख रुपये का चैक भेंट किया। इंडियन बैंक, शिमला के मुख्य प्रबन्धक ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रुपये का अंशदान किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर प्रदेश में सभी नर्सों को बधाई दी। उन्होंने नर्सों के प्रति अपनी कृतज्ञता और शुभकामनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह दिवस नर्सों की मानवता के प्रति सेवा के लिए योगदान और कठिन परिश्रम की याद दिलाता है। अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने विश्व भर में फैली महामारी को रोकने के लिए नर्सों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से लड़ने में नर्सें निरन्तर अहम भूमिका निभा रही हैं।

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केन्द्र सरकार द्वारा राजस्व घाटा अनुदान (रेवेन्यु डेफिसिट ग्रान्ट) के रूप में राज्य को 952.58 करोड़ रूपये जारी करने के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के दृष्टिगत राष्ट्रव्यापी लाॅकडाउन में आर्थिक तंगी के बावजूद केन्द्र सरकार राज्य की जरूरतों के प्रति हमेशा संवेदनशील रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना आरम्भ की है, ताकि लक्षित वर्ग को जरूरी राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि राज्य में इस योजना का दक्षतापूर्वक कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।…

Read More