शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से सोलन जिला के भाजपा मण्डल नालागढ़ की वर्चुअल रैली को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत में कोविड-19 मामलों की संख्या 24 प्रति लाख है जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका में यह संख्या 653 प्रति लाख तथा स्पेन में 622 प्रति लाख है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार कोविड-19 के कारण भारत में मृत्यु दर 0.73 प्रति लाख है जबकि इंग्लैण्ड में यह संख्या 61 प्रति लाख, स्पेन में 50 प्रति लाख तथा अमेरिका में 36 प्रति लाख है। उन्होंने कहा कि भारत में कोविड-19 महामारी के…
Author: Himachal Varta
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए स्थानीय माॅडयूल को बढ़ावा देकर स्थानीय उत्पादों को नवाचार के साथ जोड़कर स्टार्टअप की ओर बढ़ने पर बल दिया है। राज्यपाल आज छः विश्वविद्यालयों जिसमें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला, बागवानी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय नौणी, सोलन, चैधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर, तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर, क्लस्टर विश्वविद्यालय मण्डी और अटल मैडिकल एवं रिसर्च विश्वविद्यालय नेरचैक मण्डी के उप-कुलपतियों के साथ राजभवन शिमला में आज वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत कर रहे थे। राज्यपाल ने मनोरंजन, शिक्षा और रोजगार पर बल दिया तथा उप-कुलपतियों से अपने अनुभवों को संाझा…
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने 15-16 जून की रात को लद्दाख की गलवान घाटी में भारत-चीन सीमा पर शहीद हुए पंजाब रेजीमेंट के सिपाही अंकुश ठाकुर की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। शहीद अंकुश ठाकुर हमीरपुर जिला की तहसील भोरंज के करोहता गांव से सम्बन्ध रखते थे। उन्होंने कहा कि देश के सैनिकों ने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। राज्यपाल ने परम पिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
मण्डी। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मण्डी जिला के सरकाघाट क्षेत्र की ग्राम पंचायत गैहर के छोटा समाहल गांव में आग लगने की दुर्घटना से 28 वर्षीय महिला तथा उसके दो बच्चों के जिन्दा जलने पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने परमात्मा से दिवंगत आत्माओं की शान्ति और पीड़ित परिवार को इस असहनीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
नाहन। जिला सिरमौर में आज कुल 85 सैम्पल्स जिनमे 83 नए और 2 फॉलोअप सैम्पल्स जांच के लिए डॉ वाई एस परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज नाहन भेजे गए थे। भेजे गए 83 नए सैम्पल्स में से 82 नेगेटिव जबकि एक सैंपल पॉजिटिव आया है जोकि 53 साल का व्यक्ति है जो फिलहाल पौण्टा साहिब में पेड क्वारंटाइन में रह रहा था और उसकी ट्रेवल हिस्ट्री अहमदाबाद की है। पॉजिटिव आए व्यक्ति को त्रिलोकपुर कोविड केयर सेन्टर में शिफ्ट किया जा रहा है। आज भेजे गए 2 फॉलोअप सैम्पल्स की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। यह दोनों व्यक्ति जिनकी उम्र 23 साल…
नाहन। हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में हुए घोटाले की उच्च न्यायालय के सेवारत न्यायधीश से न्यायिक जाँच करवाने के लिए शिलाई ब्लॉक कांग्रेस ने एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है। शिलाई कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष सीता राम शर्मा की अध्यक्षता में ज़िला महासचिव रणजीत नेगी, रमेश देसाई, भवान सिंह, अतर राणा, बीर सिंह चौहान, रमेश नेगी, गीता राम भण्डारी, नरेश चौहान, दिनेश चौहान, नगीन शर्मा आदि लोगों ने उपमंडलाधिकारी शिलाई के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में हुए तथाकथित घोटाले की उच्चस्तरीय जाँच की मांग की है। शर्मा…
नाहन। हाल ही में हुई क्लर्क की परीक्षा का रिजल्ट रद्द करने को लेकर अबाईड क्लब के सदस्य युवाओं ने उपायुक्त के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन के माध्यम से युवाओं ने परीक्षा परिणाम को जारी करनेे की मांग कर युवाओ के साथ इंसाफ की गुहार लगाई है। अगर प्रदेश सरकार ने क्लर्क भर्ती रदद करने के आदेश को वापिस नहीं लिया तो, आने वाले चुनाव में युवा सरकार का बहिष्कार करेंगे। पटवारी भर्ती की तरह क्लर्क भर्ती काे लेकर प्रदेश सरकार युवाओं की भावनाओं के साथ भददा मजाक कर रही है। जिसे कभी…
नाहन। हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में हुए कथित पीपीई किट घोटाले को लेकर युवा कांग्रेस ने नाहन में उपायुक्त कार्यालय परिसर में थालियां बजाकर विरोध प्रदर्शन किया और उपायुक्त के जरिए राज्यपाल को ज्ञापन भेज उच्च न्यायालय के न्यायधीश के माध्यम से मामले की जांच की मांग की। युवा कांग्रेस पिछले 3 दिनों से प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन कर रही है युवा कांग्रेस के प्रदेशव्यापी इस विरोध प्रदर्शन के अंतिम दिन प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने जिला मुख्यालय नाहन उपायुक्त कार्यालय परिसर में थालियां बजाकर विरोध प्रदर्शन किया और उपायुक्त…