6 राज्यों के 116 जिलों में 125 दिनों का यह अभियान प्रवासी श्रमिकों की सहायता के लिए मिशन मोड में चलाया जाएगा इस अभियान के तहत रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के साथ ही स्थायी बुनियादी ढांचा तैयार किया जाएगा गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत 50,000 करोड़ रुपये के सार्वजनिक कार्य कराए जाएंगे नयी दिल्ली। वापस आए प्रवासी श्रमिकों और गांव के लोगों को सशक्त बनाने और आजीविका के अवसर प्रदान करने के लिए भारत सरकार ने एक व्यापक ग्रामीण सार्वजनिक कार्य योजना ‘गरीब कल्याण रोजगार अभियान’ शुरू करने का निर्णय लिया है। पीएम मोदी 20 जून, 2020 को…
Author: Himachal Varta
शिमला। बाल संरक्षण आयोग हिमाचल प्रदेश की अध्यक्ष वन्दना कुमारी ने आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को हिमाचल प्रदेश मित्र मण्डल मुम्बई की ओर से तीन लाख रुपये का चेक एचपी एसडीएमए केाविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड के लिए भेंट किया। सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड के अध्यक्ष व प्रबन्ध निदेशक नन्द लाल शर्मा ने भी इस कोष के लिए 50 हजार रुपये का चेक भेंट किया। निगम ने यह राशि ‘हिमाचल पर्यावरण नेतृत्व अवार्ड 2019-20’ के अंतर्गत कार्यालय परिसर श्रेणी के तहत पुरस्कार स्वरूप जीती थी। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
शिमला। राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों को कोरोना महामारी के दौरान प्रवेश व अन्य फीस वृद्धि न करने के निर्देश दिए हैं, जिससे विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ न पड़े। राज्यपाल ने आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला, डाॅ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी सोलन, चैधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय, हमीरपुर, सरदार वल्लभ भाई पटेल कलस्टर विश्वविद्यालय, मण्डी तथा अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय, मंडी के कुलपतियों को पत्र लिखकर विभिन्न विषयों को उठाकर उनपर 15 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। श्री दत्तात्रेय ने कहा कि प्रदेश…
सिरमौर/वाणिज्य संकाय में नाहन की छात्रा मेघा गुप्ता ने किया टॉप नाहन। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा परिणाम में इस बार जिला सिरमौर के आठ विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान बनाया है। जिसमे वाणिज्य संकाय में राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय नाहन की छात्रा मेघा गुप्ता पूरे हिमाचल में 488 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने सफलता का श्रेय माता-पिता व अपने अध्यापकों को दिया है। इसके साथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराहां की छात्रा निकिता शर्मा ने 483 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। तीसरे…
ट्रांसफार्मर के नजदीक से गुजरते समय करंट से झुलसा 9 साल का मासूम नाहन। जिला सिरमौर की रेणुका तहसील के अन्तर्गत आने वाले गिरिपार क्षेत्र की पंचायत खूड द्राबिल में एक मासूम करंट लगने से झुलस गया। परिजनों की सहायता से उसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल ददाहू लाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया गया। रेणुका पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खूड द्राबिल गांव का 9 वर्षीय अंकित शाम को जंगल से बकरियां चराकर घर लौट रहा था। जंगल में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर…
शिमला। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज की अध्यक्षता में आज यहां स्वर्णिम हिमाचल प्रदेश दृष्टि पत्र-2017 के कार्यान्वयन के लिए गठित मंत्रिमंडल की उप-समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें वन विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि वन हिमाचल प्रदेश की प्राकृतिक धरोहर है, जिसके सरंक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। प्रदेश में विभिन्न प्रकार की जड़ी-बूटियां पाई जाती हैं, जिन्हें केवल स्थानीय हितधारकों द्वारा आय के लिए उपयोग किया जाता है। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि इस वर्ष स्थानीय लोगों व अन्य संस्थाओं के सहयोग से चलाये गए पौधरोपण अभियान के…
शिमला। परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने आज यहां परिवहन विभाग की आॅनलाइन सेवाएं प्रदान करने के लिए बनाई गई ‘ई परिवहन व्यवस्था’ की प्रस्तुति रिपोर्ट की अध्यक्षता की। बैठक के प्रारम्भ में उन्होंने भारत और चीन के बीच में सीमा पर हुई झड़प में शहीद हुए पंजाब रेजीमेंट के सिपाही अंकुश ठाकुर की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने परम पिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि लोगों को घर-द्वार पर सेवाएं प्रदान करने के लिए परिवहन विभाग सदैव ही तत्परता से कार्य करता रहा है। ‘ई-परिवहन…
शिमला। वन मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने आज यहां वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चम्बा जिले के चम्बा व चुराह वन मण्डल के विकास कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर गोविन्द सिंह ठाकुर ने भारत-चीन सीमा-विवाद में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश उनके बलिदान को हमेशा याद रखेगा। गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए इस वर्ष प्रदेश में गत वर्ष के 9,000 हेक्टेयर के मुकाबले 15,000 हेक्टेयर वन भूमि पर पौधा रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि…