Author: Himachal Varta

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)शिमला जिला के जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में 40.84 करोड़ रुपए की लागत की चार विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। इससे पूर्व, कोटखाई पहुंचने पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया और उन्हें खुली जीप में बिठाकर कोटखाई सभा स्थल पर लाया गया। उन्होंने गुम्मा में 21.07 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित एचपीएमसी सीए स्टोर, कोटखाई में 14.62 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित मिनी सचिवालय भवन और 60.45 लाख रुपए की लागत से निर्मित टाइप-2 पुलिस क्वार्टर का उद्घाटन किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटखाई में 4.54 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) — विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज राजगढ़ में 12 लाख रुपए से निर्मित कानूनगो भवन का लोकार्पण करने के उपरांत 70 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नगर पंचायत के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र की आधारशिला रखी। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस के 2 साल पूरे हो चुके हैं और इन 2 सालों में हमने कितने विकास कार्य किया आप सभी जानते हैं। भाजपा ने लोटस के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार को तोड़ना चाहा परंतु ने ऐसा…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश अपनी कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से सदैव संवेदनशील राज्य रहा हैं।  आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत आपदा आने पर आपदाओं के प्रतिकूल प्रभाव के प्रबंधन के लिए हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का गठन 1 जून 2007 को किया गया। जिला सिरमौर में आपदा की परिस्थिति में आपदा से निपटने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डी.डी.एम.ए.) द्वारा क्रियाशील एवं राहत केन्द्रित दृष्टिकोण अपनाया गया है। जिला सिरमौर एक पहाडी भू-भाग होने के कारण इस जिला में भूस्खलन,  भारी बारिश, बाढ़ इत्यादि की सम्भावनाएं भी अधिक रहती है।…

Read More

ऊना (हिमाचल वार्ता न्यूज)ऊना पुलिस थाना क्षेत्र के तहत धमांधरी में कमरे में अंगीठी जलाकर सोए एक परिवार के पांच लोग बेसुध हो गए। इनके बेसुध होने के बाद उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। जहां पर 15 वर्षीय धर्मेंद्र को उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। ये सभी लोग धर्मेंद्र सिंह (15), कर्ण (15), पिंकी (10), बंटी (40) व हरिचरण (45) निवासी उद्यैती पट्टी गर्वी जिला बदाऊं यूपी निवासी हैं। जानकारी के अनुसार धमांधरी गांव में एक प्रवासी परिवार गत बुधवार रात कमरे में अंगीठी जलाकर…

Read More

शिमला (हिमाचल वार्ता न्यूज) शिमला जिला के नेरवा में नेरवा-चौपाल मार्ग पर एक आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो महिलाएं एवं एक पुरुष घायल हो गए, जबकि एक पुरुष की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार यह आल्टो कार धबास की तरफ से नेरवा की ओर आ रही थी। इसी दौरान यह लालपानी पेट्रोल पंप के समीप अनियंत्रित होकर दस मीटर नीचे नाले में जा गिरी। कार में सवार रोहड़ू, जुब्बल क्षेत्र के चार लोग घायल हो गए। पुलिस एवं स्थानीय लोगों द्वारा चारों घायलों को सिविल नेरवा पंहुचाया गया। गंभीर रूप से घायल सुनी राम पुत्र पंची…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सड़क जैसी  मुलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य कर रही है तथा सिरमौर जिला के हर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। यह उद्गार विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज रेणुका विधानसभा क्षेत्र  एवं विकास खंड नाहन के अंतर्गत पड़ने वाली ग्राम पंचायत दीद बगड़ से चमयाना के लिए मनरेगा  व विधायक  निधि से 38 लाख रुपए से निर्मित लगभग 2.25 किलोमीटर  लंबी संपर्क सड़क का लोकार्पण करने के उपरांत चमयाना में जनसभा को संबोधित करते…

Read More

( राजन कुमार शर्मा)हिमाचल प्रदेश राज्य विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदाओं के लिए अति संवेदनशील क्षेत्र है। यहां लगभग हर वर्ष प्रत्येक ऋतु में अलग-अलग तरह की आपदाओं से जान-माल का नुकसान रिकॉर्ड होता आया है। हिमाचल प्रदेश का लगभग 80% क्षेत्र बर्फबारी व पर्वतीय होने के कारण यहां पर घरों की बनावट व सामग्री में भी अंतर आता है, जिसमें कि अधिक पर्वतीय क्षेत्रों में काठ कुंनी शैली, पेगोड़ा शैली, स्लेट, टिन शेड आदि में घरों का निर्माण किया जाता है। इस शैली में बनाए गए अधिकतर घर अच्छी किस्म के पेड़ों की लकड़ी से तैयार…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- सहायक आयुक्त विवेक शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार ने पर्यावरण संरक्षण के लिए उल्लेखनीय प्रयास करने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं के लिए राज्य स्तरीय पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार आरंभ किए है, इस कड़ी में पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार 2023-24, के लिए जिला सिरमौर के विभिन्न श्रेणी के संस्थानों/व्यक्तियों से भी निर्धारित प्रपत्र पर नामांकन आंमत्रित किए गए है, जिसके लिए इच्छुक आवेदकों को 10 जनवरी, 2025 से पूर्व उपायुक्त कार्यालय सिरमौर अथवा 10 जनवरी, 2025 तक अपने आवेदन पर्यावरण, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और जलवायु परिवर्तन विभाग, पर्यावरण भवन, यूएस क्लब, शिमला-1 के कार्यालय…

Read More