नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) विद्युत उपमंडल नाहन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र जिसमें नाहन शहर, गुन्नूघाट, चौगान,कच्चा टैंक के समस्त क्षेत्रों में 5 जनवरी, रविवार को विद्युत आपूर्ति प्रातः 9 बजे से सांय 6 बजे तक बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल नाहन ने देते हुए बताया कि 33 केवी गिरिनगर नाहन लाइन व 33 केवी/11 केवी सब स्टेशन दो-सडका तथा वहां से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों पर आवश्यक मुरम्मत का कार्य किया जाना है जिस कारण विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि यह शट-डाउन पूर्ण रूप से मौसम के अनुकूल होने पर ही प्रभावी…
Author: Himachal Varta
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)सुबाथू-कुनिहार मार्ग पर कक्कड़हट्टी के समीप एक चलती कार में आग लग गई। कार में कुछ लोग सवार थे। हालांकि गनीमत यह रही की कोई भी जानी का नुकसान नहीं हुआ। जब गाड़ी में आग लगी, तो आसपास के ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़े, लेकिन आग इतनी तेज थी कि गाड़ी पलभर में ही राख का ढेर हो गई। सडक़ के बीच आग की इस घटना से कुछ समय के लिए मार्ग भी वाहनो की आवाजाही के लोए बंद रहा और वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। हालांकि कुछ लोग जान जोखिम में डाल कर…
श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)प्रदेश का समग्र और समावेशी विकास सुनिश्चित करने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। यह उद्गार विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज रेणुका जी में महिला कांग्रेस दल को अपने खर्चे पर अयोध्या भ्रमण के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए उनका यह एक कदम है। उन्होंने बताया कि इस दल में रेणुका विधानसभा की 62 पंचायतों के 7 जोन की 61 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सात दिवसीय यह यात्रा रेणुकाजी से आरंभ होगी और अयोध्या,…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल प्रदेश नए साल का स्वागत पूरे जोश और हर्षोल्लास से किया गया। नए साल के इस्तकबाल के लिए शिमला, मनाली, चायल, कसौली, डलहौजी सहित अन्य पर्यटन स्थलों के अधिकांश होटल पैक रहे। पर्यटन विकास निगम के और निजी होटलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। हिमाचल में भारी बर्फबारी के बाद हजारों की संख्या में सैलानी हिमाचल आए हैं। सैलानियों की सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस का कड़ा पहरा है। नए साल का जश्न मनाने के बाद सैलानी और प्रदेश के लोग शक्तिपीठों में माथा टेक कर दिन की शुरुआत करेंगे। श्रीनयना देवी में मंगलवार…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)नगर निगम शिमला ने टायलट शुल्क लगाने के फैसले से मुकर गया है। नगर निगम के मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि टॉयलट शुल्क का कोई प्रस्ताव नगर निगम हाउस में नहीं लगाया गया था। नगर निगम हाउस में कोर्ट के आदेशों के बारे में चर्चा की गई थी, लेकिन नगर निगम हाउस के एजेंडे में 7 नंबर प्रस्ताव यही था कि टॉयलट शुल्क लिया जाएगा। खैर नगर निगम ने सार्वजनिक शौचालयों में पुरुषों से पांच रुपए यूरिन शुल्क लेने के फैसले को वापस ले लिया है। सार्वजनिक शौचालयों में पुरुषों से यूरिन शुल्क लेने के…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा की अध्यक्षता में आज जिला खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन उपायुक्त के सभागार में किया गया। उन्होंने सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा को सभी कारोबार कर्ताओं जिनमें दुकानदार, होटल, मिड डे मील, डिपुओं, आंगनवाड़ी केंद्र, कैंटीन, शराब की दुकानों के लाइसेंस अथवा पंजीकरण करने, नाहन शहर में बाहरी राज्यों से आने वाले दूध, ब्रेड व मिठाइयों के मासिक कानूनी सैम्पल लेने के अलावा मोबाईल फूड टेस्टिंग वैन के माध्यम से जिला के हर क्षेत्र से सैम्पल लेने व जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग को सभी लक्ष्यों…
शिमला( हिमाचल वार्ता न्यूज) नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री से पूछा है कि पहले बजट के दौरान प्रदेश के लोगों से आदर्श स्वास्थ्य संस्थान खोलने का जो वादा सरकार द्वारा किया गया था उसका क्या हाल है? क्या प्रदेश में 69 आदर्श संस्थान बन गए? उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो गई? मुख्यमंत्री ने अपने पहले बजट स्पीच के पृष्ठ संख्या 13 पैरा नंबर 37 में सदन के भीतर प्रदेश के लोगों से यह वादा किया था कि उनकी व्यवस्था परिवर्तन वाली सरकार प्रदेश में 69 आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनाएगी जिसमें हर प्रकार के इलाज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।…
शिमला( हिमाचल वार्ता न्यूज) मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश में अप्रैल, 2025 में बीपीएल परिवारों की सूची में संशोधन की प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बीपीएल सूची में केवल पात्र परिवारों को ही सम्मिलित करना सुनिश्चित किया जाए तथा इस संबंध में नए मापदंड तैयार किए जाएं। उन्होंने विभाग को निर्देश दिए कि इन मापदंडों को 5 जनवरी, 2025 से पहले तैयार करना सुनिश्चित किया जाए तथा इसके उपरान्त, इस संबंध में मंत्रिमंडल से स्वीकृति ली जाएगी। नए दिशा-निर्देशों को…