Author: Himachal Varta

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) प्रशासन गांव की ओर सुशासन सप्ताह, के अंतर्गत आज जिला सिरमौर के उपमंडल पच्छाद की  ग्राम पंचायत गागल शिकोर व बजगा पंचायत घर में उपमंडल अधिकारी (ना०) पच्छाद, डॉ० प्रियंका चंद्रा, की अध्यक्षता में जन समस्याओं की सुनवाई हेतु शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। डॉ प्रियंका चंद्रा ने बताया कि आयोजित शिविर में कुल 7 शिकायतें प्राप्त हुई जो निपटारे हेतु संबंधित विभागों को विस्तृत रिपोर्ट हेतु भेजी गई तथा शिविर के दौरान 4 ईन्तकाल भी किए गए।

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)भाजपा जिला शिमला द्वारा डाक्टर बीआर अंबेडकर प्रकरण को लेकर शिमला के सीटीओ चौक पर प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर मोर्चा खोला। संविधान पर कांग्रेस को घेरा और बीआर अंबेडकर के अपमान का आरोप लगाया। जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश भारद्वाज, संजय सूद, कर्ण नंदा, गणेश दत्त, संजय ठाकुर और कमलजीत सूद ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कड़शोली और अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश डोगरा रहे। सुशील कड़शोली ने कहा…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला सिरमौर स्थित अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय में प्रथम विश्व मेडिटेशन दिवस पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्यों ने विद्यालय में उपस्थित लोगों को मेडिटेशन करवाया।  विद्यालय की निदेशक व प्रधानाचार्य श्रीमती दविंदर के. साहनी ने मानसिक स्पष्टता और संतुलन प्राप्त करने में ध्यान के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके साथ -साथ विद्यालय में क्रिसमस कार्निवल का आयोजन बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया। इस बीच, किंडरगार्टन के सभी बच्चे सांता क्लॉज, परियों और पहाडी पोशाकों को पहने हुए थे। कार्यक्रम में अभिभावकों के लिए फन गेम्स, डांस- पार्टी…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत आज नाहन विकास खंड की ग्राम पंचायत कौंलावाला भूड़ व सलाणी कटोला में कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें कलाकारों ने गीत व नाटक के माध्यम से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का बखान करते हुए बताया कि प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती पर विशेष बल देते हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 15 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है और सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के उत्पादों को प्राथमिकता के आधार पर खरीदने के साथ पूरे देश में गेहूं और मक्का…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सरकार के निर्देशों के अनुसार विभिन्न कोषागारों में उपलब्ध भौतिक स्टाम्प पेपर की बिक्री अब संबंधित कोषागारों द्वारा सीधे जनता को की जाएगी। उन्होंने बताया कि भौतिक स्टाम्प पेपर अब स्टाम्प विक्रेताओं या किसी अन्य एजेंसी के माध्यम से नहीं बेचे जाएंगे।

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग नाहन के सौजन्य से कालाअंब में हिमालयन ग्रुप आफ प्रोफेशनल इंस्टीटयूशंस में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने उपस्थित लोगों तथा छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को नशे ने इस प्रकार जकड़ लिया है कि वह अपने परिवार और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का पता नहीं चलता जबकि एक सभ्य व्यक्ति परिवार और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भलींभांति समझता है। नशे का…

Read More

शिमला( हिमाचल वार्ता न्यूज) समाजसेवी और राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हिमाचल प्रदेश के प्रख्यात लेखक हेमराज चौहान की पुस्तक झूठ के शहर में का विमोचन राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला द्वारा किया गया। हेमराज चौहान द्वारा लिखित यह पुस्तक हिंदी गजलों की हस्ताक्षर है। राज्यपाल ने इस अवसर पर पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि हेमराज चौहान की गज़ले समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को स्पर्श करती है। रचनाओं में राष्ट्रवादिता, उत्पीडऩ के खिलाफ संघर्ष, सामाजिक चुनौती, धर्म आडंबरों पर प्रहार स्पष्ट दिखाई देता है। महामहिम ने इसी प्रकार की लेखनी में निरंतरता बनाए रखने के लिए साधुवाद और…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( शोभा)सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सौजन्य से विकास खंड नाहन की ग्राम पंचायत बनेठी व बस स्टैंड नाहन तथा विकास खंड संगडाह की ग्राम पंचायत चाडना व शिवपुर में कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें कलाकारों ने गीत संगीत व नुक्कड़ नाट्क के माध्यम से सौर उर्जा परियोजना, इंदिरा गांधी बालिका सुरक्षा योजना, पुरानी पेंशन बहाली ,मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना व असहाय बच्चों को घर बनाने के लिए 3 बिस्वा भूमि और 3 लाख रूपये की वितिय सहायता दिए जाने की जानकारी लोगों तक पहुंचाई।   कलाकारों ने लोगों को बताया की हिमाचल प्रदेश सरकार इंदिरा गांधी…

Read More