नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय नाहन में कार्यरत सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह आज अपने 36 वर्षो के सेवाकाल के उपरान्त सेवानिवृत हुए। इस अवसर पर कार्यालय के सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानित किया तथा इस अवसर पर प्रीतिभोज का आयोजन भी किया गया। राजेंद्र सिंह ने वर्ष 1988 में आशुलिपिक के पद पर अपनी सेवाएं लोक सम्पर्क कार्यालय सोलन से आरंभ की तथा निदेशालय सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग शिमला व गिरिराज साप्ताहिक समाचार में सेवाएं देने के उपरांत उन्होंने जिला लोक सम्पर्क अधिकारी, कार्यालय नाहन में वर्ष 2022 में बतौर सहायक लोक सम्पर्क…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला नियंत्रक, खाद्य एवं आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, नाहन नरेन्द्र कुमार धीमान ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा जिला सिरमौर के विकास खंड पांवटा साहिब, राजगढ तथा नाहन की ग्राम पंचायतों में 07 नई उचित मूल्य की दुकानें खोली जाएगी। उन्होंने बताया कि विकास खंड़ पांवटा साहिब की 04 ग्राम पंचायतों में नई उचित मूल्य की दुकाने खोली जाएगी, इनमें ग्राम पंचायत काण्टी मशवा के ग्राम मशवा, ग्राम पंचायत सैनवाला मुबारिकपुर के ग्राम सैनवाला वार्ड न0 1, ग्राम पंचायत मेलियों के वार्ड न0 2, ग्राम पंचायत बद्रीपुर के ग्राम सुभखेड़ा शामिल है।…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- अतिरिक्त जिला दण्ड़ाधिकारी सिरमौर एल.आर.वर्मा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में कल्याण विभाग द्वारा आयोजित नशा मुक्त भारत अभियान बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ देश में 15 अगस्त, 2020 को किया गया था तथा पहले चरण में इस अभियान में 272 जिले शामिल थे। इसके उपरांत द्वितीय चरण में 100 अन्य जिलों को जोड़ा गया जिसमें सिरमौर जिला का नाम भी शामिल था। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत जिला में नशा मुक्त भारत अभियान समिति…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर में हाथियों की चहलकदमी काफी बढ़ गई है। अब ये जिला मुख्यालय नाहन के समीप विक्रमबाग तक पहुंच चुके हैं।दरअसल, हाथी लगातार अपनी चहलकदमी का दायरा बढ़ा रहे हैं।इस बीच ताजा घटनाक्रम में बड़ी बात यह सामने आई है कि जंगली हाथी नाहन से करीब 10 से 12 किलोमीटर दूर विक्रमबाग पंचायत के बेला गांव तक आ पहुंचे हैं। यहां जंगली हाथियों की चहलकदमी हुई है। मौके पर दो बड़े हाथी और एक छोटा हाथी कैमरे में कैद हुआ है।माना जा रहा है कि ये नर और मादा हाथी के साथ उनका एक बच्चा…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- दीपावली की पूर्व संध्या पर स्नेह पब्लिक स्कूल कालाअंब में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। इसमें स्कूली छात्राओं द्वारा स्कूल परिसर में रंगोली बनाई गई। स्कूल में हाउस वाइज रंगोली प्रतियोगिता करवाई गई , जिसमें स्कूली छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान नन्हे बच्चों द्वारा रामायण नाटक का मंचन भी किया गया जिसमें खूब तालियां बटोरी। स्कूल की प्रधानाचार्य डॉक्टर सुधा गुप्ता ने बताया कि स्नेह पब्लिक स्कूल में दीपावली की पूर्व संध्या पर हाउस वाइज रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में अव्वल आए हाउस को स्कूल प्रशासन द्वारा…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) अतिरिक्त जिला दण्ड़ाधिकारी, सिरमौर एलआर वर्मा ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला के पांचों विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों 55-पच्छाद(अ0जा0), 56-नाहन, 57-श्री रेणुकाजी(अ0जा0), 58-पांवटा साहिब व 59-शिलाई में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य 29 अक्तूबर, 2024 से 01 जनवरी, 2025 की अर्हता तिथि के आधार पर करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 29 अक्तूबर को सभी मतदान केन्द्रों और निर्वाचक रजिस्ट्रकीरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रकीरण अधिकारियों के कार्यालयों में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन का कार्य किया जाएगा तथा 29 अक्तूबर से 28…
पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- पांवटा साहिब स्थित डेंटल कॉलेज के कर्मचारियों को इस बार की दीपावली बहुत मूश्किल वाली बीतने वाली है। कर्मचारियों को कालेज के प्रशासन की ओर से हर वर्ष की तरह दी्वाली का बोनस देना तो दूर की बात है कर्मचारियों को वेतन भी पिछले दो माह से नहीं दिया जा रहा है जिससे सभी कर्मचारी बहुत मूश्किल में समय गुजर कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने जिला प्रशासन से भी इस बारे गुहार लगाई मगर अभी तक कोई हल नहीं निकल पाया है। एसडीएम पांवटा साहिब से जब इस बारे बात…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- वर्तमान खरीफ विपणन सत्र 2024-25 में धान की बंपर फसल और हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब और धौलाकुआं में धान खरीद केंद्रों (पीपीसी) में उचित बुनियादी ढांचे की कमी ने क्षेत्र के किसानों को परेशान कर दिया है। सिरमौर जिले में दो पीपीसी होने के बावजूद किसान मजबूरी में अपनी फसल पड़ोसी राज्य हरियाणा में बेचने को मजबूर हैं। इन मंडियों में आढ़ती 2000 से 2100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की फसल खरीद रहे हैं, जबकि एमएसपी 2320 रुपये प्रति क्विंटल है। मजबूरी में बेचने में दो…