Author: Himachal Varta

दोनों फैक्टरियों में बनती हैं जीवन रक्षक दवाइयां नाहन। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ आर के परुथी ने ग्राम पंचायत काला अम्ब के उप गांव खारी में स्थित प्राइमस फार्मास्युटिकल्स और निक्सी लैबोरेट्रीज प्राइवेट लिमिटेड को अपना काम शुरू करने की अनुमति दी हैं लेकिन दोनों फैक्टरियों को ग्रह मंत्रालय द्वारा कन्टेनमेंट और बफर जोन के सन्दर्भ में जारी सभी प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। उन्होंने बताया कि ओरिसन फार्मा कंपनी में कोरोना पॉजिटिव मामले आने पर सील किये गए क्षेत्र में और सभी फैक्टरियों का सञ्चालन बंद किया गया था तथा यह दोनों फैक्टरियां भी उसी क्षेत्र में स्थित हैं।…

Read More

नाहन। धारटीधार क्षेत्र की आठवीं कक्षा की छात्रा रूचिका की कोबरा के डसने मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह बच्ची को कोबरे ने डस लिया। इसके बाद रूचिका को नाहन अस्पताल लाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।  चिकित्सकों ने बताया कि बच्ची को कोबरे ने तीन बार डसा है। मासूम बच्ची रूचिका कांडो कांसर के कटवाड़ी गांव की रहने वाली थी। माता-पिता मजदूरी कर घर का गुजरा करते हैं। बच्ची के निधन से समूचे इलाके में शोक की लहर है। रुचिका के मामा ने बताया कि आज बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया…

Read More

शिमला। कुछ समाचार-पत्रों में हिमाचल प्रदेश में लोगों के आने पर प्रतिबंध के संदर्भ में प्रकाशित समाचारों के बारे में प्रदेश सरकार के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने स्पष्ट किया है कि उद्योगों, व्यापारियों और सेब उत्पादकों तथा सरकारी विभागों की आवश्यकता के अनुरूप श्रमिकों, व्यवसायियों, व्यापारियों तथा कारखानों में काम करने वाले श्रमिकों को राज्य में आने की अनुमति मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप पहले ही प्रदान की गई है। इसी प्रक्रिया के अनुरूप ही लोगों को राज्य में आने की अनुमति प्रदान की जाएगी। प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा ई-पास जारी करने के लिए लागू किए गए…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मण्डी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और बगश्याड़ क्षेत्रों का दौरा किया तथा इन क्षेत्रों में चल रही विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने 16 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे मिनी सचिवालय, 6.82 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह तथा 3.50 करोड़ रुपये की लागत से थुनाग में बन रहे ट्रैकर्ज हट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने 26.50 करोड़ रुपये की लागत से बगश्याड़ में निर्मित किए जा रहे 50 बिस्तरों की क्षमता वाले नागरिक अस्पताल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को…

Read More

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राज्य में खेल अधोसंरचना सुदृढ़ करने तथा इंडोर स्टेडियमों जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाकर राज्य में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन देने पर बल दिया है। राज्यपाल आज अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश ओलम्पिक संघ के पदाधिकारियों के साथ वार्तालाप कर रहे थे। ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर भी इस अवसर पर उपस्थित थे। राज्यपाल ने कहा कि राज्य में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, परंतु ऐसी प्रतिभाओं को सुविधाएं प्रदान की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य के युवा काफी मजबूत हैं तथा इनमें प्रतिभा की कोई कमी…

Read More

शिमला। पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने आज राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को राज्य की चीन से लगती सीमा के किन्नौर जिला तथा अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में राज्य पुलिस द्वारा की गई तैयारियों तथा अन्य प्रबन्धों की जानकारी दी। राज्यपाल ने राज्य पुलिस द्वारा किए गए प्रबन्धों पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि राज्य पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस दल को सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ लगते लगभग 46 गांवों में स्थानीय निवासियों से बातचीत कर उनका विश्वास बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी जानी चाहिए। पुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल को आश्वस्त…

Read More

आशा कार्यकर्ताओं को दी जाएगी जून-जुलाई के लिए दो-दो हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि   शिमला। राज्य सरकार ने प्रदेश की सभी आशा कार्यकर्ताओं को जून-जुलाई माह के लिए दो-दो हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां प्रदेश की आशा कार्यकर्ताओं को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्बोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी ने पूरे विश्व को हैरान किया है तथा इसके  लिए चिकित्सा सेवाएं तैयार नहीं थी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश इस महामारी से प्रभावशाली तरीके से लड़ रहा है और इस…

Read More

शिमला। वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने आज यहां से वीडियो काॅन्फ्रेंसिग के माध्यम से चौपाल वन मंडल के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि वर्ष 2019-20 में चैपाल वन मंडल में अवैध कटान का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि वन विभाग की सतर्कता, ग्रुप पेट्रोलिंग तथा ड्रोन से की गई निगरानी के कारण यह संभव हो पाया है। चैपाल वन मंडल द्वारा पिछले तीन वर्षों में 500 हेक्टेयर वन भूमि से अवैध कब्जे हटाए गए हैं। वन मंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा चौपाल वन मंडल में चीड़ की पत्तियों से चेक डैम का…

Read More