Author: Himachal Varta

जिला सिरमौर के लिए अच्छी खबर, सात लोग हुए कोरोना मुक्त -उपायुक्त 10 से 15 दिनों में ही जीती कोरोना से जंग नाहन। जिला सिरमौर में कोरोना संकमण के 15 एक्टीव मामलों में से आज 7 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए है जिनमें चार महिलाएं और तीन पुरूष शामिल है तथा अब केवल 8 मामले ही शेष रह गये है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डा0 आर0के0 परूथी ने दी। उन्होने बताया कि स्वस्थ हुए सात लोगों में 2 व्यक्तियों ने केवल दस दिन तथा पांच व्यक्तियों ने 15 दिनों में ही स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया है। स्वस्थ हुए…

Read More

नाहन। नाहन की मुस्लिम समाज सेविका जीनत खान ने मुस्लिम महिलाओं के साथ मिलकर लद्दाख की गलवान घाटी में शहीद हुए 20 भारतीय सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही सभी महिलाओं ने चीन धोखेबाज मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। जीनत खान ने कहा कि महिलाएं घर में कोई भी सामान चीन का बना हुआ इस्तेमाल नहीं करेंगी अगर कोई भी सामान अब हमारे घर में मौजूद है तो हम उस सामान को जला देंगे। उन्होंने कहा हम सब चीन के सामान का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगी। जीनत खान…

Read More

कुम्हारहटटी-यशवंतनगर-छैला  सड़क को पक्का करने के लिए 46 करोड़ मंजूर-रीना नाहन। काफी वर्षों के उपरांत यशवंतनगर-नेरीपुल सड़क पर पैचवर्क का कार्य बड़ी तेजी से चल रहा है । पिछले कुछ सालों से यह सड़क भारी बारिश व भू-स्खलन के कारण गडडों में परिवर्तित हो चुकी है । इस सड़क पर अत्यधिक गडडे होने के कारण हल्के वाहन धारकों को बहुत दिक्कत पेश आती है । बता दें कि सोलन -यशवंतनगर- नेरीपुल-छैला सड़क प्रदेश की पुरानी सड़कों में से एक है और ऑल वेदर रोड़ के कारण कोटखाई, जुब्बल और रोहड़ू क्षेत्र का सारा इस सड़क के माध्यम से प्रदेश व…

Read More

नाहन। जिला सिरमौर के पांवटा शहर के वार्ड नंबर 10 में एक संदिग्ध हालत में शव मिलने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक शव कृपाल शीला के समीप बरामद हुआ है। हालांकि शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। प्राथमिक जांच में प्रतीत हो रहा है कि व्यक्ति ने काफी नशा किया हुआ था। वहीं मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव…

Read More

नाहन। फॉरेस्ट रेंज नाहन के अंतर्गत ठस्का फॉरेस्ट बीट के फॉरेस्ट गार्ड पवन कुमार की कार हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि इस भीषण कार हादसे में फौज से छुट्टी आ रहे पवन का साला मोहित गंभीर रूप से घायल है। मोहित चंडीगढ़ पीजीआई में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। नारायणगढ़ पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा रविवार रात करीब 11:20 के आसपास का बताया गया है। बताया जा रहा है कि फॉरेस्ट गार्ड पवन कुमार अपने साले को रेलवे स्टेशन अंबाला से अपनी कार में लेकर अपनी ससुराल खैरे वाला नारायणगढ़ लौट रहा…

Read More

शिमला। भाजपा महिला मोर्चा की वर्चुअल रैली को शिमला से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य में महिला उत्थान तथा उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं आरंभ की गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य महिला मोर्चा में राज्य के लोगों को फेस मास्क बनाने और वितरित करने में सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा ने राज्य में कफ्र्यू के समय जरूरतमंद लोगों को राशन तथा भोजन उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। मुख्यमंत्री ने कहा…

Read More

शिमला। प्रदेश सरकार ने वर्तमान वित्त वर्ष में समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण और उत्थान को सुनिश्चित करने के लिए अनुसूचित जाति उप-योजना के अंतर्गत 1990 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से अनुसूचित जाति मोर्चा संगठन जिला पालमपुर की वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कही। जय राम ठाकुर ने कहा कि समाज के इन वर्गों का सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक उत्थान सुनिश्चित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न योजनाओं के तहत छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है,…

Read More

नाहन। पांवटा साहिब में स्टेट नारकोटिक्स क्राइम कंट्रोल ब्यूरो व पांवटा साहिब पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति से 144 नशीले कैप्सूल बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक संगत सिंह निवासी हरिपुर टोहाना को भाटावाली में बाइक पर जाते हुए पुलिस ने पकड़ा। एएसआइ प्रकाश चंद व उनकी टीम ने तलाशी ली तो नशीले कैप्सूल बरामद किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पांवटा साहिब वीर बहादुर ने बताया कि आरोपित को अदालत…

Read More