Author: Himachal Varta

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने प्रदेश में प्राकृतिक खेती का विस्तार करने और प्राकृतिक उत्पादों के विपणन को सरल बनाने के लिए प्रशिक्षण केंद्रों को स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया है। राज्यपाल आज यहां सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती परियोजना के अधिकारियों के साथ प्रदेश में कार्यान्यवन रणनीति, लक्ष्य आदि पर बात कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि प्राकृतिक खेती को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने के लिए शिक्षित ग्रामीण बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण देने की आवश्यकता है, ताकि प्रशिक्षित युवा अपने ज्ञान को किसानों तक पहुंचा सके। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित युवाओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उत्साहित…

Read More

शिमला।  राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से सोमेश गोयल, महानिदेशक (कारागार) ने आज यहां राजभवन शिमला में भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।

Read More

शिमला। परिवहन, वन, युवा सेवाएं एवं खेल मन्त्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के पदोन्नत और नियमित हुए सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी हैं। निगम ने 19 जून, 2020 को 02 क्षेत्रीय प्रबन्धक, 01 प्रबन्धक (तकनीकी) तथा 02 ट्रैफिक प्रबन्धकों को पदोन्नत किया है। निगम ने 314 अनुबन्ध कर्मचारी जिनमें 56 जेओए (आईटी), 202 चालक, 15 परिचालक, 08 तकनीकी स्टाफ और 33 वाशर ब्वायज शामिल हैं, की सेवाओं को नियमित किया है।

Read More

नाहन। पांवटा साहिब में आज कोरोना संक्रमण के दो नए मामले सामने आए हैं। इसमें 20 वर्षीय युवक वैली आयरन से है, जबकि दूसरे का ताल्लुक उस व्यक्ति की काॅन्टैक्ट हिस्ट्री से जुड़ा है, जो तिरुपति उद्योग में ज्वाइनिंग के सिलसिले में पहुंचा था। रिपोर्ट मिलते ही प्रशासन ने आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। वैली आयरन का तीसरा शख्स संक्रमित पाया गया है। वहीं, तिरुपति उद्योग में ज्वाइनिंग करने पहुंचे शख्स को एक होटल में क्वारंटाइन किया गया था। कस्बे में दो होटलों को भी सील किया गया है। अब तक सिरमौर में कोरोना संक्रमण के 29 मामले सामने…

Read More

नाहन। पुलिस ने राजगढ़ में 360 और कालाअंब में अवैध शराब की 9 बोतल बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जानकारी के पुलिस चौकी यशवंत नगर की पुलिस टीम चाखल में गश्त पर थी। इस दौरान एक बोलेरो पिकअप आई। इसे पुलिस ने चैकिंग के लिए रोका। गाड़ी में 24 वर्षीय रोहित कुमार निवासी गांव पाव, डाकघर भुज्जल, तहसील राजगढ़ और 29 वर्षीय राजेश कुमार निवासी गांव कुन्थल पशोग, डाकघर नेरी, तहसील राजगढ़ जिला सिरमौर मौजूद थे। चैंकिग के दौरान गाड़ी के अन्दर से पुलिस…

Read More

नाहन। उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह के बाशिंदे सेवानिवृत्त शिक्षक उजागर सिंह कंठ द्वारा मुख्यमंत्री कोविड-19 कोष में 10 हजार रुपए की राहत राशि जमा करवाई गई। शुक्रवार को उन्होंने राज्य सहकारी बैंक संगड़ाह के माध्यम से यह राशि भेजी। जमा दो विद्यालय संगड़ाह से वह शारीरिक शिक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। इससे पूर्व गत माह क्षेत्र के गांव चिनाड़ के एक सेवानिवृत्त शिक्षक द्वारा एक लाख की रकम सीएम कोविड-19 कोष जमा करवाई जा चुकी है। गत तीन माह में क्षेत्र के तीन दर्जन के करीब लोगों द्वारा कोरोनावायरस प्रभावितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री तथा प्रधानमंत्री कोविड राहत…

Read More

जिले के 16000 से ज्यादा किसानों व दूध उत्पादकों को मिलेगा लाभ: एडीसी 1. 60 लाख से तीन लाख रुपये तक का लोन देने के लिए 31 जुलाई तक किया जा सकता है आवेदन समय पर किस्त जमा करवाने वालों को ब्याज पर तीन 3 फ़ीसदी छूट सिर्फ 4 फ़ीसदी ब्याज लिया जाएगा: पूजा स्याल पटियाला। अभी तक किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ सिर्फ खेती करने वाले किसानों तक सीमित था, लेकिन अब इसमें दूध उत्पादक किसानों को भी शामिल कर लिया गया है। तेजी से बढ़ रहे डेयरी सेक्टर को मार्केटिंग व अन्य मूलभूत ढांचागत सुविधाओं को बढ़ाने…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज यहां राज्य भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने बिलासपुर जिला की श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की ओर से एचपी एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड के लिए 5.55 लाख रुपये का चेक भेंट किया। कुल्लू ट्रक आॅपरेटर्ज यूनियन के प्रधान प्रताप ठाकुर ने भी यूनियन की ओर से इस फंड में 51 हजार रुपये का अंशदान किया। मुख्यमंत्री ने सभी दानकर्ताओं का इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद किया।

Read More