Author: Himachal Varta

नाहन। कोरोना वायरस के बारे में लोगों को कविता के माध्यम से जागरूक करते हुए स्नात्कोत्तर महाविद्यालय नाहन का एनसीसी कैडेड स्नेहिल अत्री अपने क्षेत्र ददाहू के समीप ग्राम पंचायत भनेत में लोगों को कोविड–19 के बारे में जागरूक कर रहा है । यह गांव की महिलाओं की सहायता से मास्क तैयार कर कर्फ़्यू में ढील के दौरान बिना मास्क के घर से बाहर निकलने वाले लोगों को बांट रहा है । इसके अतिरिक्त यह गांव में ढील के दौरान दुकानों पर सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के बारे भी ग्रामीणों को जागरूक कर कोरोना जैसी महामारी को हराने का प्रयास…

Read More

लॉकडाउन के चलते सिरमौर जिला की पवित्र रेणुका झील का पानी फिर से साफ हो गया है। लॉकडाउन के बाद से झील के पानी का रंग फिर से अपने पुरानी रूप में आ गया है। इसके साथ ही झील के पास मौजूद गिरी नदी का पानी भी साफ हो गया है। नाहन (संजय सिंह)। कोरोना वायरस और लॉकडाउन ने भले ही दुनिया भर में कोहराम मचा कर रखा हो, लेकिन इस बात में भी कोई दो राय नहीं है कि लॉकडाउन से मुरझाई हुई प्रकृति एक बार फिर खिलखिला उठी है। इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण है सिरमौर जिला…

Read More

नाहन। सराहां कोविड़ अस्पताल में दाखिल पांवटा साहिब की महिला व उसकी 7 साल की बेटी की रिपोर्ट दोबारा भी पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट नेगेटिव आने की सूरत में उन्हें होम क्वारंटाइन पर भेजा जा सकता था। मगर अब अस्पताल में ही दाखिल रहना पड़ सकता है। पावंटा साहिब में तारूवाला की हरिओम कॉलोनी की रहने वाली 30 वर्षीय महिला 4 मई को अपने बच्चों सहित दिल्ली से लौटी थी। पति ही परिवार को लेने दिल्ली गया था। लौटने के बाद होम क्वारंटाइन पर रह रही महिला के सैंपल लिए गए थे, जो जांच में पॉजिटिव पाए गए थे। बेटी…

Read More

सिरमौर का एजेंट और कमीशन की दलाली में क्या आएंगे नजर और भी चेहरे नाहन। स्वास्थ्य निदेशक के ऑडियो वायरल मामले के बाद जिला सिरमौर में भी खलबली मची हुई है। भले ही एफआईआर इस मामले में दर्ज हो चुकी हो मगर इस पूरे नेटवर्क में बड़े चेहरों को बेनकाबी का डर सताने लग पड़ा है। सवाल यहां यह भी उठता है कि नाहन मेडिकल कॉलेज में 32000 रुपए प्रति फ्लैट का मासिक किराया तो कमीशन का खेल ऊपर तक माना जाता है। जबकि इस शहर में सबसे बेहतर थ्री रूम सेट 10000 रुपए से अधिक किराए पर नहीं है।…

Read More

नाहन। जिला सिरमौर में लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्यों से आने वाले व्यक्तियों के लिए जिला प्रशासन होटल में क्वारंटाइन रहने की सुविधा उपलब्ध करवा रहा है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने दी।  में उन्हाने बताया कि जिला मंेे बाहरी राज्यों से आने वाले कई व्यक्तियो ने प्रशासन से संस्थागत क्वारंटाइन जाने के बजाय होटल में क्वारंटाइन की सुविधा प्रदान करने का निवेदन किया है, जिसके मध्यनजर जिला प्रशासन ने पांवटा साहिब में तीन होटलों की व्यवस्था की है जिसमंे होटल यमुना मंे 20 कमरे उपल्बध है व होटल पॉन्टिका में 10 कमरे तथा पाल गेस्ट हाउस में 30…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने लॉकडाउन-4.0 की अवधि के लिए जनसाधारण को आवागमन में राहत देते हुए टैक्सी, कैब एग्रीगेटर, मैक्सी कैब और ऑटो रिक्शा चलाने के संबंध में दिशानिर्देश जारी किए हैं। हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि टैक्सी और कैब एग्रीगेटर को चालक के अलावा दो व्यक्तियों के साथ चलने की अनुमति होगी। इस तरह कुल मिलाकर वाहन में 3 व्यक्ति यात्रा कर सकेंगे। मैक्सी कैब अपनी बैठने की क्षमता के आधे लोगों के साथ चलाई जा सकती हैं। ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा में चालक के अलावा 2 व्यक्तियों के…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रकों (डीएफएससी) को निर्देश दिए कि शेष पात्र लाभार्थियों को डिस्ट्रेस राशन टोकन (डीआरटी) के वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाएं और यह सुनिश्चित करें कि लाभार्थियों को बिना किसी परेशानी के दुकानों से मुफ्त राशन मिले। प्रदेश में अब तक 4,86,124 डीआरटी वितरित किए गए हैं और इस योजना से 12,90,847 लोग लाभान्वित हुए हैं। मुख्यमंत्री आज यहां वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उपमुख्यमंत्री, श्री दुष्यंत चौटाला, जिनके पास खाद्य, नागरिक आपूर्ति…

Read More

कैबिनेट मंत्री ने खानपुरी गेट से गऊशाला बाजार तक बनने वाले सडक़ के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत कहा, तय समय पर संपन्न किया जाए कार्य, गुणवत्ता के पक्ष से नहीं किया जाएगा कोई समझौता होशियारपुर/चंडीगढ़। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की शुरुआत हो चुकी है और जल्द ही शहर की सभी सडक़ों के निर्माण को पूरा कर लिया जाएगा। वे आज खानपुरी गेट से गऊशाला बाजार तक बनने वाले सडक़ निर्माण कार्य के शुरुआत…

Read More